चैनपुर प्रखंड अन्तर्गत कटकाही चर्च में रविवार को पावन पुरोहित अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का पुरोहित अभिषेक किया गया। समारोह मुख्य अधिष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में हुई। मौके पर बिशप की अगुवाई में पवित्र तेल मलन, हस्तारोहण, शांति चुंबन सहित सात धर्मविधियां की गई। बिशप लिनुस ने डिकन को आजीवन समाज की सेवा ईश्वर के प्रति आज्ञाकारी बनने की शपथ दिलाई । उन्होने अपने संदेश में कहा कि पुरोहित कलीसिया के चरवाहा होते हैं। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित होता है। समाज को खुशी होती है जब कोई पुरोहित बनता है। समाज की सेवा के लिए पुरोहितों के आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुरोहित जीवन एक कठिन रास्ता है । पुरोहित जीवन भर लोगों की सेवा करते हैं साथ ही अनुयायी व ईश्वर के साथ सामंजस्य स्थापित करता है । उन्होंने यह भी कहा कि पुरोहित का जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण है । पुरोहित हमेशा दूसरे की सेवा में अपना जीवन निहित करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज को बुलाहट किया । कलीसिया की सेवा के लिए उनके माता-पिता भाई-बहन को भी धन्यवाद देते हैं । जिन्होंने अपने बेटे को हम सबों की सेवा और ईश्वर की सेवा के लिए हमें दिए। मौके पर मुख्य रूप से कटकही चर्च के पल्ली पुरोहित फादर सुरेश, फादर जेभिरियानुस किण्डो, फादर तेज कुमार बाखला, फादर अगस्तुस फादर अजीत फादर कॉसमॉस फादर जुवेल सहित काफी संख्या में पुरोहित और हजारो ईसाई धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

- झारखंड के सिमडेगा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के शीर्ष-10 मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस साल सिमडेगा ने वाणिज्य संकाय में राज्य स्तर पर टॉपर देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उपायुक्त ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मंत्र बताए।3
- लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, लोगों में खुशी लातेहार : लंबे इंतजार के बाद रविवार से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद कालीचरण सिंह ने शाम करीब सात बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। ट्रेन के ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।1
- झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को धूप में बांधकर घंटों तक पीटा गया। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।1
- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- सिमडेगा में पुलिस और उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी में 1800 किलो जावा महुआ और 100 किलो पचवाई नष्ट की गई, साथ ही 15 लीटर अवैध शराब जब्त हुई। इस बड़ी कार्रवाई के बाद 15 मामले दर्ज किए गए हैं, और दोषियों पर कार्रवाई जारी है।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2
- खुंटी जिला के तिरला पंचायत के सिम्बुकेल गांव में ओलावृष्टि से हुई भारी नुकसान। आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विल्सन तोपनो ने तत्काल राहत की मांग किया। शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता खुंटी। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि, खूंटी, विलसन तोपनो आज तिरला पंचायत अंतर्गत सिम्बुकेल गांव पहुंचे। गांव के ग्रामीणों द्वारा खबर किए जाने पर उन्होंने कल हुई प्रकृति की प्रचंड मार – असमय ओलावृष्टि और तेज आंधी – से हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओलावृष्टि के कारण कई घरों के एस्बेस्टस/अलबेस्टर की छतें क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बैंगन की खेती को भी नुकसान हुआ है विल्सन तोपनो ने कहा कि प्रकृति की इस आपदा में गरीब आदिवासी परिवारों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। वही विलसन तोपनो ने संबंधित पदाधिकारियों को दुरभाष पर इसकी सूचना दी और ग्रामीणों से कहा कि जो भी मुआवजा से संबंधित दस्तावेज है आवेदन के साथ संबंधित विभाग में जमा करने की बात कही। मौके पर जिला आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम तिडू,अभीषेक तिडू,शयाम तिडू,आदि उपस्थित थे।1