Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रेन में लड़की के साथ अश्लील हरकत… कब बदलेगा समाज और इन जैसे दरिन्दे ? क तरफ लोग सफर कर रहे थे… दूसरी तरफ एक शख्स, सारी हदें पार कर रहा था। एक लड़की के साथ अश्लील हरकत… और आसपास बैठे लोग—कुछ खामोश, कुछ अनजान! ये सिर्फ एक घटना नहीं… ये हमारी समाज की सोच पर सवाल है। कब तक महिलाएं ऐसे डर में जीती रहेंगी? कब उठेगी आवाज़… कब मिलेगा इंसाफ?” “चुप रहना भी अपराध है… गलत के खिलाफ आवाज़ उठाओ!”
Bihar Sharif Times
ट्रेन में लड़की के साथ अश्लील हरकत… कब बदलेगा समाज और इन जैसे दरिन्दे ? क तरफ लोग सफर कर रहे थे… दूसरी तरफ एक शख्स, सारी हदें पार कर रहा था। एक लड़की के साथ अश्लील हरकत… और आसपास बैठे लोग—कुछ खामोश, कुछ अनजान! ये सिर्फ एक घटना नहीं… ये हमारी समाज की सोच पर सवाल है। कब तक महिलाएं ऐसे डर में जीती रहेंगी? कब उठेगी आवाज़… कब मिलेगा इंसाफ?” “चुप रहना भी अपराध है… गलत के खिलाफ आवाज़ उठाओ!”
More news from बिहार and nearby areas
- क तरफ लोग सफर कर रहे थे… दूसरी तरफ एक शख्स, सारी हदें पार कर रहा था। एक लड़की के साथ अश्लील हरकत… और आसपास बैठे लोग—कुछ खामोश, कुछ अनजान! ये सिर्फ एक घटना नहीं… ये हमारी समाज की सोच पर सवाल है। कब तक महिलाएं ऐसे डर में जीती रहेंगी? कब उठेगी आवाज़… कब मिलेगा इंसाफ?” “चुप रहना भी अपराध है… गलत के खिलाफ आवाज़ उठाओ!”1
- दिनांक-01.05.2026 को पटना पुलिस एवं एस०टी०एफ० की संयुक्त कार्रवाई में गौरीचक थानान्तर्गत महेश यादव उम्र 49 वर्ष पिता स्व० लालदेव यादव सा०-रोहिल्लापर थाना भगवानगंज जिला पटना एवं सदन प्रसाद उम्र 42 वर्ष पिता रामजयपाल प्रसाद सा०-हुराड़ी थाना चिकसौरा जिला-नालंदा को हथियार खरीद-बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त दोनों के पास से देशी कट्टा एवं देशी कट्टा निर्माण में प्रयोग की जाने वाली बैरेल को बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में सदन प्रसाद द्वारा बताया गया कि उक्त बैरल को कृष्ण विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-नगरनौसा जिला-नालंदा जो वर्तमान मे नगरनौसा थानान्तर्गत ग्राम बाजितपुर स्थित बच्चू महतो के किराये के मकान में रहते हुए अवैध आग्नेयास्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं। उक्त प्राप्त सूचना का सत्यापन नगरनौसा थाना द्वारा किया गया। सत्यापन के क्रम में नगरनौसा थानान्तर्गत ग्राम बाजितपुर स्थित बच्चु महतो के मकान का विधिवत तलाशी लिया गया तो कृष्ण विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० राजू विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-चिकसौरा जिला-नालंदा के कमरे से अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुयी। इसका वीडियोग्राफी करते हुए विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। उक्त के संदर्भ में नगरनौसा थाना कांड सं0-108/26, दिनांक-01.05.2026, धारा-25(1A)/25 (1AA)/25(1-B)c/26(1)/26(2)/35 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त 1-कृष्ण विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० राजू विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-चिकसौरा जिला-नालंदा 2-महेश यादव उम्र 49 वर्ष पिता स्व० लालदेव यादव सपा० रोहिल्लापर थाना-भगवानगंज जिला पटना एवं 3 सदन प्रसाद उम्र 42 वर्ष पिता रामजयपाल प्रसाद सा०-हुराड़ी थाना चिकसौरा जिला-नालंदा के विरूद्ध दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त 1- कृष्ण विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० राजू विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-चिकसौरा जिला-नालंदा को विधिवत गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया है। प्राथमिकी अभियुक्तो के विरूद्ध हत्या एवं अन्य संगीन अपराध का आपराधिक इतिहास पाया * गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- 1. कृष्ण विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० राजू विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-चिकसौरा जिला-नालंदा वर्तमान नगरनौसा थानान्तर्गत ग्राम बाजितपुर स्थित बच्चू महतो के मकान में किरायेदार। बरामदगीः- 1. कट्टा का बॉडी बनाने वाला सेटः-01 (02 नग लोहे का सॉचा) 2. लोहे का अर्द्धनिर्मित बैरलः-03 3. हवा देने वाला लोह का भाथी मशीनः-01 4. लकड़ी का फीट किया हुआ लोहा पकड़ने वाला बाइस बशीनः-01 5. ड्रील मशीनः-01 6. इलेक्ट्रीक ड्रील मशीनः-01 7. ग्राइंडर मशीन-01 8. लोहे का तलवारः-01 9. लोहा का छोटा-बड़ा रेतीः-07 10. हथौडीः-04 11. लोहा का सडसीः-02 12. छोटा-बड़ा रिचः-05 13. छेनी:-14 14. पेचकसः:-01 15. गुना काटने वाला लोहा का हैंडल:-01 16. लोहा पिटने वाला लोहा का निहाई:-01 17. लोहा में छेद करने वाला बरमाः-05 18. ब्लेड लगा हुआ लोहा काटने वाला आरीः-01 19. छोटा-बड़ा ब्लेड पत्तीः-12 20. बैरल में गुना करने वालाः-01 21. छोटा औजार रखने वाला लकड़ी का पेटी:-01 22. छोटा-छोटा स्प्रींगः-08 23. बैरेल का गोलाई बढ़ाने वाला पेदनीः-03 24. की-पैड मोबाईल:-01 (नोकिया) 25. कट्टा के बॉडी में छेद करने वाला टबः-01 26. आग खोदने वाला लोहा का छङः-01 27. लोहा का छोटा-छोटा टुकड़ा * आपराधिक इतिहासः- कृष्ण विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व० राजू विश्वकर्मा सा०-चिकसौरा बाजार थाना-चिकसौरा जिला-नालंदा:- 1. चिकसौरा थाना कांड सं0-101/25, दिनांक-13.06.25, धारा-25 (1-AA) (1-B)/26 (i) (ii)/35 शस्त्र अधिनियम 2. चिकसौरा थाना कांड सं0-78/16, धारा-25 (1-AA) (1-B)/26 (i) (ii) / 35 शस्त्र अधिनियम सदन प्रसाद उम्र 42 वर्ष पिता रामजयपाल प्रसाद सा०-हुराड़ी थाना चिकसौरा जिला-नालंदा 1. चिकसौरा थाना कांड सं0-85/25 धारा-103 (1)/3 (5) एवं 27 आर्म्स एक्ट (फिरार) कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है। * छापेमारी टीम का सदस्यगणः- 1. पु०अ०नि० शशिरंजन कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष, नगरनौसा 2. पु०अ०नि०, इसमा प्रवीन, अपर थानाध्यक्ष, नगरनौसा 3. स०अ०नि०, शंकर राम 4. सिपाही/839 सुनील कुमार सहनी 5. सिपाही/805 नीरज पासवान 6. गृहरक्षक/112437 हिमांशु कुमार 7. गृहरक्षक / 112269 शोभा कुमारी 8. एस०टी०एफ० की टीम1
- Post by Rajesh Kumar1
- आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड की सहायक कंपनी एलेन सोली एस्कलुसिव शो रूम का भव्य उद्घाटन हुआ । स्थानीय रामचन्द्रपुर में सांसद कौशलेंद्र कुमार द्बारा फीता काटकर किया गया, इस मौके पर सांसद श्री कुमार ने कहा कि एलेन सोली भारत मे एक प्रमुख प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड है, जो नए जेनरेशन में बहुत फेमस है। इसका एक्सक्लूसिव शोरूम खुलने से बिहार शरीफ के लोगों को ब्रांडेड कपड़ों के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, प्रोपराइटर सतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ब्रांडेड कपड़े के शौकीन है वो इस शोरूम में आकर खरीदारी कर सकते हैं और विशेष छूट का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड की सहायक कंपनी एलेन सोली 1993 में भारत में पेश किया गया था यह ब्रांड अपने आरामदायक,रंगीन औपचारिक कपड़े की अवधारणा के लिए जाना जाता है।वही पर युवा आइकन सह जदयू नेता रितेश कुमार ने बताया कि इस शो रूम में एक से बढकर एक उत्पाद को लाया गया है जिसमे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के लोगों के लिए रेडिमेट कपङों का कलेक्शन है , उन्होने बताया कि इस शोरूम में अभी कंपनी द्बारा आकर्षक योजनाएं दी गई है,जिसका फायदा ग्राहक ले सकते हैं ,इस मौके पर सिलाव के जिला परिषद सदस्या नवीता सिन्हा, चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, वार्ड पार्षद संजय आजाद, डीपीएस कुशवाहा ,पवन कुमार ,पैक्स अध्यक्ष जितु कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा समेत सैकङो लोग मौजुद थे।4
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बिहार प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन सृजन डिजिटल सदस्यता ऐप की जानकारी देने हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नालंदा प्रभारी राजीव मिश्रा एवं मिहिर झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और नालंदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम राजेंद्र आश्रम, धनेश्वर घाट, बिहार शरीफ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से हजारों की संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर सरफराज मालिक, अखिलेश कुशवाहा, फरहत जबीं, हैदर आलम, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल प्रसाद, राजीव कुमार मुन्ना, असगर भारती, नृपेन्द्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शब्बीर, रमेश पासवान, अजीत राज, संजू पांडेय, नौशाद आलम, प्रमोद कुमार, देवेंद्र कुमार यादव, उस्मान गनी, इमरान खान, इंजीनियर टीपू, अधिवक्ता इम्तियाज आलम, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, अनिल कुमार चंद्रवंशी, भोला पासवान, संजय कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान1
- नवादा सिविल कोर्ट में जदयू विधि प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता संजय वर्मा नवादा सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार, 02 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधि प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष नवादा राज किशोर प्रसाद दांगी के आगमन पर अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 500 विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें से सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जदयू विधि प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आदित्य राज्य मेधावी अधिवक्ता, पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता तबस्सुम मेहर, पूर्व प्रदेश सचिव अधिवक्ता कमलेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार अधिवक्ता सहित कई वरिष्ठ विधिज्ञ शामिल हुए। साथ ही कृष्णकांत चौधरी, अब्दुल जब्बार, सुधीर कुमार, शमीम अहमद परवेज, वाल्मीकि प्रसाद, सरवन कुमार, अजीत सिन्हा, अवलोक सिंह और रीना कुमारी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जदयू जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विचारों, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा जदयू विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की नीतियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम ने नवादा में जदयू संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।4
- उत्तर प्रदेश के राजधानी शहर लखनऊ के एक सैलून में दो लड़कियों की बहस जंग में तब्दील हो गई ..बीच बचाव करने वाले ..सैलून के कर्मचारियों की भी नहीं सुनी ...बस जो मन में आया सो बोलते रही... भद्दी - भद्दी गलियां एक दूसरे को देते रही ..जो कतई अच्छा नहीं है... हालांकि यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...1