*मंत्री ठा. रघुराज सिंह जी ने वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन समारोह में की शिरकत* नंद उत्सव एवं दही हांडी उत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों भक्तों ने लिया संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग वृंदावन श्री धाम वृंदावन स्थित ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का शनिवार को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। समापन दिवस के अवसर पर माननीय ठा. रघुराज सिंह जी, राज्यमंत्री/अध्यक्ष, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर नंद उत्सव एवं दही हांडी उत्सव का विशेष आयोजन किया गया, जिसके पश्चात संकीर्तन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। *इस अवसर पर माननीय ठा. रघुराज सिंह जी ने कहा,* *“भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, साहस और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को भारत की महान आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं। वृंदावन केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है।”* वहीं *महाराज श्री प्रणव अवस्थी जी ने कहा,* *“जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने भीतर श्रीकृष्ण के विचारों और उनके दिव्य संदेश को जागृत करने का पर्व है। जब सैकड़ों भक्त एक साथ श्रीकृष्ण नाम का संकीर्तन करते हैं, तो वृंदावन की पावन भूमि का आध्यात्मिक वातावरण और भी दिव्य हो जाता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को भक्ति, सेवा और संस्कार से जुड़ने का अवसर मिले।”* तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यज्ञ, श्रीकृष्ण कथा, संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभिषेक, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नंद उत्सव, दही हांडी उत्सव एवं महाप्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों, संकीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दही हांडी एवं नंद उत्सव ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। मंदिर प्रबंधन एवं महाराज श्री प्रणव अवस्थी जी ने महोत्सव में उपस्थित सभी संतों, विशिष्ट अतिथियों, श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर देश एवं संपूर्ण विश्व में शांति, समृद्धि, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रार्थना की गई तथा सभी ने ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

- एक कवि ने क्या खूब कही मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा को सुनाई खरी खोटी एक कवि ने क्या खूब कही मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा को सुनाई खरी खोटी1
- वेतन-मानदेय न मिलने से आक्रोशित नगर निगम कर्मचारियों का चक्का जाम, 24 घंटे में मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी मथुरा-वृंदावन। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। विभिन्न लंबित मांगों और त्योहारों के समय भी वेतन तथा मानदेय का भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने 'उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच' के नेतृत्व में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। वर्तमान में ड्राइवर एवं हेल्पर कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है, जिससे नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो शहर की सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक सेवाएं पूरी तरह ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। आश्वासन के बावजूद नहीं मिला मानदेय एकता मंच के पदाधिकारियों के अनुसार, पूर्व में सौंपे गए पाँच सूत्रीय मांग-पत्र को लेकर 23 अगस्त को नगर आयुक्त के साथ वार्ता हुई थी। इसमें आश्वासन दिया गया था कि त्योहारों को देखते हुए सभी कर्मचारियों का वेतन/मानदेय जारी होगा और 'समान कार्य का समान वेतन' लागू किया जाएगा। इसके बावजूद 11 कंपनियों के कर्मचारियों और डूडा के कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला। कर्मचारियों ने डूडा की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ड्राइवरों के भविष्य और प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों के साथ अन्याय का मुद्दा आंदोलनकारियों ने अन्य गंभीर मुद्दे भी उठाए हैं: ड्राइवर व क्लीनर भर्ती: नगर निगम की सेवा में शामिल करने के लिए केवल 110 ड्राइवर-क्लीनर की सूची बनाई जा रही है। कर्मचारियों का सवाल है कि बाकी ड्राइवर और क्लीनर कहाँ जाएंगे? मंच ने सभी पात्र कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है। प्रशिक्षण के बाद छंटनी: बोर्ड प्रस्ताव के अनुसार 500 कर्मचारियों की भर्ती होनी थी, लेकिन 540 लोगों की सूची जारी कर 15 दिन का प्रशिक्षण कराया गया। इसके बाद कई कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। मंच की मांग है कि प्रशिक्षण ले चुके सभी पात्र कर्मियों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए। ट्रेड यूनियनों का मिला समर्थन चक्का जाम स्थल पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन जताया। कर्मचारी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि सभी संगठन एकजुट हैं और अब यह लड़ाई आर-पार की होगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के जिलाध्यक्ष कामरेड उत्तम चंद सजना, महानगर अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महामंत्री अजय चौधरी, नगर अध्यक्ष बंटी चौटाला, ड्राइवर यूनियन के महामंत्री जितेंद्र सिंह, रविकांत आनंद (नगर अध्यक्ष, उ.प्र. सफाई मजदूर संघ 4845), राजवीर सिंह (अध्यक्ष, ड्राइवर यूनियन 4845), सनी प्रधान (जिलाध्यक्ष, उ.प्र. सफाई कर्मचारी संघ 10039) सहित ताराचंद खरे, दिलीप ठाकुर, गोपाल ठाकुर, रितेश सेंधवाल, दीपक राजोरिया, शुभम सांवरिया, संजू सैनी, गौरव चौहान, पंकज चौधरी, बृजेश चौधरी, मुकेश राणा, प्रदीप कश्यप, संदीप कश्यप, रवि वाल्मीकि, अजय कुमार, सोनू ठाकुर, अरुण धनवार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- भूतपूर्व सैनिक 25 दिन से धरने पर बैठे हैं सरकार है कि सुनने का नाम लेती है मथुरा के छाता क्षेत्र में चल रहा है शुगर मील को चालू कराने के लिए भूतपूर्व सैनिकों एवं किसानों के द्वारा धरना1
- मथुरा में दिल्ली कोचिंग हादसे के मृतकों को NSUI व यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली में कोचिंग सेंटर ओल्ड राजेंद्र नगर शांति निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में छात्रों की मौत के बाद मथुरा में भी गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई NSUI कार्यकर्ताओं ने मथुरा के होली गेट पर एकत्रित होकर कैंडल जलाकर मृत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पहले वक्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आज कई मांओं ने अपने बच्चों को खो दिया है यह समय राजनीति का नहीं बल्कि संवेदनाएं व्यक्त करने का है लेकिन शासन और प्रशासन की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जर्जर इमारतों में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों और विद्यालयों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नक्शा पास करने और एनओसी देने में भ्रष्टाचार का खेल चलता है जिससे मासूमों की जान जोखिम में डाली जाती है उन्होंने कहा कि इन मृत छात्रों में से कोई भविष्य का प्रधानमंत्री या आईएएस बन सकता था लेकिन प्रशासनिक लापरवाही ने देश का भविष्य छीन लिया दूसरे वक्ता ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 20 व 21 साल के युवा छात्र अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद में आए थे लेकिन लापरवाही के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों की जो स्थिति है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती तीसरे वक्ता ने कहा कि इस दुखद घड़ी में किसी प्रकार का राजनीतिक बयान देने के बजाय वे पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं उन्होंने कहा कि इस हादसे से पूरा देश मर्माहत है और सभी कार्यकर्ता यहां मौन रखकर केवल मृत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए एकत्र हुए हैं मथुरा में दिल्ली कोचिंग हादसे के मृतकों को NSUI व यूथ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली में कोचिंग सेंटर ओल्ड राजेंद्र नगर शांति निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में छात्रों की मौत के बाद मथुरा में भी गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई NSUI कार्यकर्ताओं ने मथुरा के होली गेट पर एकत्रित होकर कैंडल जलाकर मृत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पहले वक्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आज कई मांओं ने अपने बच्चों को खो दिया है यह समय राजनीति का नहीं बल्कि संवेदनाएं व्यक्त करने का है लेकिन शासन और प्रशासन की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जर्जर इमारतों में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों और विद्यालयों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नक्शा पास करने और एनओसी देने में भ्रष्टाचार का खेल चलता है जिससे मासूमों की जान जोखिम में डाली जाती है उन्होंने कहा कि इन मृत छात्रों में से कोई भविष्य का प्रधानमंत्री या आईएएस बन सकता था लेकिन प्रशासनिक लापरवाही ने देश का भविष्य छीन लिया दूसरे वक्ता ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 20 व 21 साल के युवा छात्र अपने बेहतर भविष्य की उम्मीद में आए थे लेकिन लापरवाही के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों की जो स्थिति है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती तीसरे वक्ता ने कहा कि इस दुखद घड़ी में किसी प्रकार का राजनीतिक बयान देने के बजाय वे पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं उन्होंने कहा कि इस हादसे से पूरा देश मर्माहत है और सभी कार्यकर्ता यहां मौन रखकर केवल मृत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए एकत्र हुए हैं4
- नंदगांव में नंदलाला के जन्म उत्सव के बाद धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, शंकर यशोदा संवाद को देख झूम उठे श्रद्धालु मथुरा के नंदगांव मंदिर परिसर में जन्मोत्सव के बाद पारंपरिक नंदोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नंदोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही बरसाना नंदगांव के गोस्वामी समाज के द्वारा बधाई गायन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वही नंद गांव के गोस्वामियों के द्वारा पूरी वंशावली सुनाई गई वही द्वापर कालीन में भगवान श्री कृष्णा और कंस के बीच हुई मल युद्ध की परंपरा जीवंत रखते हुए गोस्वामी समाज आपस में मल युद्ध भी किया गया इसी दौरान नंदलाला को समर्पित उपहार, , खिलौने लड्डू पैसे और अन्य सामग्री श्रद्धालुओं के बीच लुटाई गई। बधाई लूटने के लिए क्या गांव वाले क्या श्रद्धालु सभी में मानो एक होड सी लग गई लाल की बधाई लूटने के लिए उपहार बधाई पाने के लिए श्रद्धालुओं और नंदगांव बरसाना के बृजवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नंदोत्सव में दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस आनंद का लाभ उठाया वही शंकर यशोदा संवाद को देखते ही क्या श्रद्धालु क्या बृजवासी सभी लोग भाव विभोर उठे पूरा नंद महल परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी और घोड़ा दिने और दीनी पालकी के साथ नंद भवन जयगरों से गूंज उठा1
- Mandir mein kam karte hue👍🙏🙏sonkh ward number 3 new Nagar Panchayat office ke pass pani nikaalne ke liye ek member Sahab apni team ke sath aam katate hue hain yah sarvjanik kam karte Hain hamesha kahate Hain mama sahab ka बहुत-बहुत dhanyvad comment ko jarur karna aap logon Ko hamare member sahab se baat nahin kaisa laga yah hamare liye Baki batana1
- छाता शुगर मिल धरना: पंचायत में विरोध के बाद किसानों का बड़ा कूच, ट्रैक्टर-बुग्गियों के साथ उमड़ा जनसैलाब* छाता शुगर मिल धरना: पंचायत में विरोध के बाद किसानों का बड़ा कूच, ट्रैक्टर-बुग्गियों के साथ उमड़ा जनसैलाब*1
- 19 सितंबर को सौंख में होगा ओपन कंप्टीशन डी के विद्या अकादमी करवा रही , रजिस्ट्रेशन न. 7505232332 गोवर्धन तहसील के कस्बा सौंख में डी के विद्या अकादमी द्वारा होनहार बच्चे जो अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं एक खुला ओपन कंपटीशन करने जा रही है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र ₹50 है जिसका रजिस्ट्रेशन 7 सितंबर से 16 सितंबर तक किया जाएगा जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है कंपटीशन 19 सितंबर को दोपहर बाद कराया जाएगा जिसके लिए स्थान कुम्हेर गोवर्धन तिराहा सौंख है इस कंपटीशन में कोई भी बच्चा जो दसवीं क्लास तक पढ़ रहा है भाग ले सकता है कंपटीशन में टॉप 10 की लिस्ट में आने वाले बच्चों को आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभा शाली बच्चे को एक रेंजर साइकिल गोल्डन वॉच शील्ड द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को रेंजर साइकिल और शील्ड दी जाएगी कंपटीशन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने को 7505232332 नंबर पर कॉल करें1
- रिपोर्टर राजेश चौधरी। हरियाणा के जिला पलवल के गांव मंडकौला में 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत में सम्मिलित होने का मौका मिला 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत ने दहेज प्रथा एवं नशाबंदी को लेकर जो ये महापंचायत की वो काबिले तारीफ है और फलाहारी बाबा के आशीर्वाद से जहां पंचायत हुई उस टैंट में एक बूंद बारिश नहीं हुई जबकि आसपास बारिश थी बाबा ने इस पंचायत का मुहूर्त निकाला था रिपोर्टर राजेश चौधरी। हरियाणा के जिला पलवल के गांव मंडकौला में 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत में सम्मिलित होने का मौका मिला 52 पाल की ऐतिहासिक महापंचायत ने दहेज प्रथा एवं नशाबंदी को लेकर जो ये महापंचायत की वो काबिले तारीफ है और फलाहारी बाबा के आशीर्वाद से जहां पंचायत हुई उस टैंट में एक बूंद बारिश नहीं हुई जबकि आसपास बारिश थी बाबा ने इस पंचायत का मुहूर्त निकाला था1