Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामताड़ा: वार्ड नंबर 1 में बड़ा खेल? जनता का झुकाव किस ओर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
रियल मोशन न्यूज़
जामताड़ा: वार्ड नंबर 1 में बड़ा खेल? जनता का झुकाव किस ओर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- जामताड़ा में आयोजित 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को हुआ। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोडरमा और पाकुड़ की टीम आमने-सामने हुई। रोमांचक मुकाबले में पाकुड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडरमा को 8 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। पाकुड़ ने 48 अंक अर्जित किए, जबकि कोडरमा की टीम 40 अंकों पर सिमट गई। प्रतियोगिता में धनबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि बोकारो की टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन भी किया गया, जो बड़ोदरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है तथा सीनियर खिलाड़ियों को पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और स्टेडियम सहित बोर्डिंग सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल के बावजूद जामताड़ा में इतने उच्च स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन गर्व की बात है। जिला प्रशासन, जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन और झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजेता टीम के कप्तान अनुराग गोस्वामी ने कहा कि टीम लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी और जीत का श्रेय पूरी टीम की मेहनत को जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी। साथ ही जामताड़ा में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना की। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया, उससे स्पष्ट है कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में झारखंड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पदक हासिल कर सकता है। वही दुर्गा दास भंडारी जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन सचिव खो खो संघ अध्यक्ष ने कहा कि जामताड़ा जैसे छोटे जिले में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप में गर्व की बात है जामताड़ा के एक छोटे से गांव में राज्य स्तरीय खेल हुआ, इसके लिए सभी पदाधिकारी और खेल संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद भी दिया।1
- वार्ड संख्या 36 की सम्मानित जनता से अपील वार्ड नंबर 36 की पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करती हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पानी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है। आपका एक-एक वोट वार्ड 36 के उज्जवल भविष्य और निरंतर विकास की दिशा तय करेगा। आइए, विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं। धन्यवाद। श्रीमती कृष्णा अग्रवाल जी का चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर छाप कर्मा संख्या 2 पर मोहर लगाकर विजयी बनावे धन्यवाद1
- देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख जुलैखा बीबी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ कार्यकारणी की बैठक आयोजित हुई।इस दौरान।विकास योजना को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में पंचायत समिति मद से किए गए कार्यों की समीक्षा किया।कुछ पंचायतों में काम अधूरा है।उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।1
- धनबाद,जनता के दरबार में रुस्तम अंसारी, बोले – शहर की तस्वीर बदलनी है।1
- *हम कुर्सी के लिए नहीं, आपके भरोसे के लिए मैदान में हैं। नेता बनकर दूर नहीं रहेंगे, बेटा बनकर हर घर का हिस्सा बनेंगे। आपका दर्द हमारी जिम्मेदारी, आपका सपना हमारा संकल्प। वार्ड का विकास ही हमारी असली पहचान होगा*1
- कतरास क्षेत्र के शाखा टांड़ में चार पहिया वाहन एवं ट्रक के बीच बुधवार को संध्या बुधवार को संध्या जोरदार टक्कर हुई जिससे चार पहिया वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि इसको बचाने के क्रम में एक और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1