विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित संघ के सदस्यों को भी इस पत्रिका को लेने हेतु प्रेरित किया वरिष्ठ संवाददाता रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर बिक्रमगंज /रोहतास : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ अनुमंडल शाखा बिक्रमगंज रोहतास की बैठक इंटर स्तरीय विद्यालय बिक्रमगंज में अनुमंडल अध्यक्ष सह प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनहर नवीन कुमार नवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । संचालन अनुमंडल सचिव अविनाश कुमार ने किया । जिला उपाध्यक्ष नेसार अहमद,जिला सचिव सतीश कुमार पांडेय,जिला कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी,जिला मूल्यांकन सचिव धर्मराज सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई । उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवपुर की प्रधानाध्यापिका नीलम चतुर्वेदी ने संगठन की मजबूती को सबसे बड़ी मांग बताया । बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित हुए जिसमें सदस्यता अभियान हेतु सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं सचिव को आज ही रसीद दे दी जाए तथा इसकी शुरुआत इसी बैठक से की जाए । प्राच्य प्रभा का प्रचार प्रसार संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण साधन है । इस पत्रिका में शिक्षा एवं शिक्षकों की बेहतरी के लिए संगठन की कार्रवाइयों सहित विभागीय पत्रों का संकलन आदि रहता है । अतः विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित संघ के सदस्यों को भी इस पत्रिका को लेने हेतु प्रेरित किया जाए । ऐसे विद्यालय जहां प्रश्न पत्र का बकाया है उन विद्यालयों के प्रधानों से संपर्क किया जाए,अन्यथा की स्थिति में ऐसे विद्यालयों के प्रधानों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई हेतु राज्य संघ को प्रेषित किया जाए । उक्त बैठक में प्रखंड अध्यक्ष नासरीगंज अरुण कुमार सिंह,प्रखंड सचिव काराकाट कुश कुमार त्रिपाठी,प्रखंड सचिव बिक्रमगंज मनोरंजन शर्मा,उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरिया के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार,दिनेश सिंह,सुनील कुमार,विजय राज, बहादुर सिंह,लाल बहादुर सिंह, दीपक कुमार,मोहम्मद दाऊद सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।

- धूमधाम से भगवान परशुराम की मनाई गई जयंती आचार्य ने मत्रों के द्वारा भगवान परशुराम का किया पूजा अर्चना मानवता सेवा संघ ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान वरिष्ट संवाददाता रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर डेहरी /रोहतास । मानवता सेवा संघ के तत्वधान में मंगितपुर में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।भगवान परशुराम के साधना स्थल माने जाने वाले रोहतास की धरती पर डेहरी अनुमंडल के मंगीतपुर में तथा बिक्रमगंज अनुमंडल के दिनारा में डिहरी अनुमंडल मुख्यालय में मनाया गया। मानवता सेवा संघ से जुड़े लोगों ने भगवान परशुराम की जंयती पर उनके उद्देश्य का अनुपालन करने का संकल्प लिया।भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। आचार्यों के सानिध्य में विधिवत किया गया पूजा पाठ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर पांडेय और संचालन प्रदीप पांडेय ने किया । आए हुए मुख्य अतिथियों को ग्रामीणों के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र ओझा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया श्री ओझा ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम को बताए गए मार्गों पर चलने का हवन किया मानवता सेवा संघ के मार्गदर्शक फणींद्र त्रिपाठी ने कहा कि शास्त्र और शास्त्र दोनों की ज्ञान रखना जरूरी है। मानवता सेवा संघ के रविकांत तिवारी ,रजनीकांत पांडेय , अरविंद पांडेय, निरंजन पांडेय ,रौशन चौबे,अमित पाण्डेय सहित सैकड़ो विप्र बन्धु कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।4
- सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar @हाइलाइट Samrat Choudhary1
- हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी कक्ष में बैठक हुई।बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी1
- हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी है1
- चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- रफीगंज–बराही पथ पर पटोई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ए.के. केसरी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पौथू थाना क्षेत्र के कुष्मी फेसरा गांव निवासी चंदन कुमार और उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। घायल की बहन रेणु देवी ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से रफीगंज बैंक में लोन लेने आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान पटोई मोड़ के पास यह दुर्घटना हो गई।1
- Post by CHANDAN KUMAR1