logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम बंगाल चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को मिला स्थान पश्चिम बंगाल/उत्तराखण्ड। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा—के साथ स्टार प्रचारकों की उसी प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिया गया है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल जैसे महत्वपूर्ण चुनावी राज्य में जोशी की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में मदद कर सकती है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि प्रकाश जोशी के नेतृत्व और सक्रिय प्रचार अभियान से पार्टी को चुनाव में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

2 days ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
2 days ago
7e52436b-0255-432d-b519-e1193f54b85c

पश्चिम बंगाल चुनाव : स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को मिला स्थान पश्चिम बंगाल/उत्तराखण्ड। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा—के साथ स्टार प्रचारकों की उसी प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिया गया है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल जैसे महत्वपूर्ण चुनावी राज्य में जोशी की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में मदद कर सकती है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि प्रकाश जोशी के नेतृत्व और सक्रिय प्रचार अभियान से पार्टी को चुनाव में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अचानक छापेमारी से हड़कंप, तीन मेडिकल स्टोरों पर तत्काल प्रतिबंध
    2
    अचानक छापेमारी से हड़कंप, तीन मेडिकल स्टोरों पर तत्काल प्रतिबंध
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    43 min ago
  • साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा: पुरानी राजनीति सेवा की, नई स्वार्थ की! प्रसिद्ध साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा जी ने पुरानी और नई राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सामाजिक हित में निस्वार्थ भाव से काम करते थे, जबकि आज की राजनीति अपने स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से की जाने लगी है। इस बदलाव ने लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर दिया है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे बागेश्वर में जहां जनसेवा की जगह सत्ता का लालच हावी हो गया। वर्मा जी ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों को अपनाकर राजनीति को पुनर्जीवित करें।
    1
    साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा: पुरानी राजनीति सेवा की, नई स्वार्थ की!
प्रसिद्ध साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा जी ने पुरानी और नई राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सामाजिक हित में निस्वार्थ भाव से काम करते थे, जबकि आज की राजनीति अपने स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से की जाने लगी है। इस बदलाव ने लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर दिया है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे बागेश्वर में जहां जनसेवा की जगह सत्ता का लालच हावी हो गया। वर्मा जी ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों को अपनाकर राजनीति को पुनर्जीवित करें।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है। ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
    2
    बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है।
ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पुलिस लाईन चम्पावत* में क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी,
    1
    पुलिस लाईन चम्पावत* में क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी,
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तराखंड:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी का लोहाघाट में हुआ स्वागत यूकेडी ने काशी सिंह एड़ी को किया मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित
    1
    उत्तराखंड:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी का लोहाघाट में हुआ स्वागत यूकेडी ने काशी सिंह एड़ी को किया मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • चम्पावत: जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लोहाघाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लोहाघाट की संयुक्त टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। दस्तावेजों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में भ्रूण का लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कृत्य नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण न कराएं। यदि किसी अस्पताल या केंद्र में इस प्रकार की गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
    2
    चम्पावत: जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लोहाघाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लोहाघाट की संयुक्त टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। दस्तावेजों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में भ्रूण का लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कृत्य नहीं होने चाहिए।
साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण न कराएं। यदि किसी अस्पताल या केंद्र में इस प्रकार की गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • विडियो देखें- फुलबानी (उड़ीसा) उड़ीसा के फुलबानी में पुलिसकर्मी की पीटपीट कर हत्या के प्रयास की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी “महान भीड़ संस्कृति” का लाइव प्रदर्शन थी। एक तरफ सिविल कपड़ों में बेसुध पड़ा पुलिसकर्मी अपने जीवन के अंतिम सांसों से जूझ रहा था, वही दूसरी तरफ खुद को दूसरे से ज्यादा ताकतवर और बहादुर मानने वाले दर्शकों की भीड़ में कोई वीडियो बना रहा था, कोई हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था, मानो कोई नौटंकी चल रही हो। अगर उसी भीड़ में से 5–10 लोग इंसानियत दिखा देते, तो शायद आज हालात कुछ और होते। लेकिन नहीं, हम तो वही लोग हैं जो हादसे के बाद सबसे पहले लिखते हैं – “बहुत गलत हुआ”। (घटना दिनांक: 27 फरवरी 2026)
    1
    विडियो देखें- फुलबानी (उड़ीसा) 
उड़ीसा के फुलबानी में पुलिसकर्मी की पीटपीट कर हत्या के प्रयास की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी “महान भीड़ संस्कृति” का लाइव प्रदर्शन थी।
एक तरफ सिविल कपड़ों में बेसुध पड़ा पुलिसकर्मी अपने जीवन के अंतिम सांसों से जूझ रहा था, वही दूसरी तरफ खुद को दूसरे से ज्यादा ताकतवर और बहादुर मानने वाले दर्शकों की भीड़ में कोई वीडियो बना रहा था, कोई हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था, मानो कोई नौटंकी चल रही हो।
अगर उसी भीड़ में से 5–10 लोग इंसानियत दिखा देते, तो शायद आज हालात कुछ और होते। लेकिन नहीं, हम तो वही लोग हैं जो हादसे के बाद सबसे पहले लिखते हैं – “बहुत गलत हुआ”।
(घटना दिनांक: 27 फरवरी 2026)
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • पहले सेवा, अब पैसा: गोपाल दत्त भट्ट की राजनीति पर तीखी टिप्पणी! पूर्व राज्यमंत्री व प्रसिद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने पुरानी और नई राजनीति पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सेवा भाव से प्रेरित होकर जनसेवा करते थे, जबकि आज के नेता केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से राजनीति में उतर आए हैं। बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में यह बदलाव आम जनता को निराश कर रहा है, जहां भ्रष्टाचार और स्वार्थ ने लोकतंत्र की जड़ें हिला दी हैं। भट्ट ने युवाओं से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों के साथ आगे बढ़ें।
    1
    पहले सेवा, अब पैसा: गोपाल दत्त भट्ट की राजनीति पर तीखी टिप्पणी!
पूर्व राज्यमंत्री व प्रसिद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने पुरानी और नई राजनीति पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सेवा भाव से प्रेरित होकर जनसेवा करते थे, जबकि आज के नेता केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से राजनीति में उतर आए हैं। बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में यह बदलाव आम जनता को निराश कर रहा है, जहां भ्रष्टाचार और स्वार्थ ने लोकतंत्र की जड़ें हिला दी हैं। भट्ट ने युवाओं से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों के साथ आगे बढ़ें।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • रामपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली से लापता हुए मासूम का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है।गांव निवासी सुनील कुमार कंबाइन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।जानकारी के मुताबिक उसका सात वर्षीय मासूम पुत्र शिवांश गांव के ही आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ता था।बीती चौदह अप्रैल को गांव में ही निकली अंबेडकर जयंती रैली में वह अचानक कही लापता हो गया।देरशाम तक मासूम के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और रात में ही थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।गुरूवार की सुबह गांव के ही रहने वाले एक किसान के गेहूं के खेत में मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से आसपास के काश्तकारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पाकर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस दलबल के साथ मौकें पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मृतक चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।वही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया इसके पश्चात फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।एएसपी ने बताया कि मृतक मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है,मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    रामपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली से लापता हुए मासूम का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
घटना केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है।गांव निवासी सुनील कुमार कंबाइन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।जानकारी के मुताबिक उसका सात वर्षीय मासूम पुत्र शिवांश गांव के ही आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ता था।बीती चौदह अप्रैल को गांव में ही निकली अंबेडकर जयंती रैली में वह अचानक कही लापता हो गया।देरशाम तक मासूम के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और रात में ही थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।गुरूवार की सुबह गांव के ही रहने वाले एक किसान के गेहूं के खेत में मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से आसपास के काश्तकारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पाकर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस दलबल के साथ मौकें पर  पहुंचें और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मृतक चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।वही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया इसके पश्चात फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।एएसपी ने बताया कि मृतक मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है,मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.