पाली के बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की सभी छात्राओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल का प्रेरणादायक संदेश छात्राओं को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने अंगदान को जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक कमल गेहलोत और महेंद्र कुमार ने छात्राओं को अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक व मानवीय पक्षों के साथ-साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रशिक्षित एएनएम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की सशक्त दूत होती है। यदि छात्राएं इस संदेश को प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाएं, तो अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं द्वारा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लेने के साथ हुआ।
पाली के बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की सभी छात्राओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल का प्रेरणादायक संदेश छात्राओं को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने अंगदान को जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक कमल गेहलोत और महेंद्र कुमार ने छात्राओं को अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक व मानवीय पक्षों के साथ-साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रशिक्षित एएनएम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की सशक्त दूत होती है। यदि छात्राएं इस संदेश को प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाएं, तो अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं द्वारा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लेने के साथ हुआ।
- राजस्थान के पाली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों ने अपनी लंबित मांगों और मानदेय वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है। 'अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (पाली)' के बैनर तले आयोजित इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर थामे सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुलाबी साड़ियों में एकजुट होकर जब सैकड़ों महिलाओं का यह हुजूम पाली के मुख्य मार्ग से गुजरा, तो कुछ समय के लिए यातायात की गति भी धीमी हो गई और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीम मुस्तैद नजर आई। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर स्थायी किया जाए और जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक उनके मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। आंदोलन के दौरान उनके बैनरों पर "नारी को सम्मान दो, जीने का अधिकार दो" और "शक्ति का नाम नारी" जैसे नारे प्रमुखता से लिखे हुए थे। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एक गैर-राजनीतिक संगठन है जो केवल महिला उत्थान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सालों से महिला और बाल विकास की रीढ़ बनकर जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें वाजिब हक और उचित मानदेय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। आंदोलन के अंत में मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।2
- पाली के बांगड़ चिकित्सालय परिसर में संचालित राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की सभी छात्राओं ने समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने और आवश्यकता पड़ने पर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल का प्रेरणादायक संदेश छात्राओं को सुनाया गया। अपने संदेश में उन्होंने अंगदान को जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने अंगों के माध्यम से कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षक कमल गेहलोत और महेंद्र कुमार ने छात्राओं को अंगदान के महत्व, इसके सामाजिक व मानवीय पक्षों के साथ-साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। नर्सिंग अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रशिक्षित एएनएम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता की सशक्त दूत होती है। यदि छात्राएं इस संदेश को प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाएं, तो अनेक लोगों को नया जीवन मिल सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं द्वारा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लेने के साथ हुआ।1
- राजस्थान के पाली में निजी शिक्षण संस्थानों ने राज्य सरकार द्वारा 'राजशाला सबलन' के अंतर्गत निजी विद्यालयों के लिए जारी किए गए निरीक्षण दिशा-निर्देशों के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया है। इन दिशा-निर्देशों को पूरी तरह से अव्यवहारिक, अनावश्यक और अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए बुधवार को निजी स्कूल संचालकों ने लोढ़ा बाल निकेतन से कलेक्ट्रेट तक एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। इस आंदोलन के कारण पाली में आज सभी निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहे। संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप दवे ने सरकार के रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बताया कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान सरकार द्वारा समय पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि एक शैक्षणिक सत्र पूरी तरह समाप्त हो चुका है और नया सत्र शुरू हुए भी लगभग 3 महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विद्यालयों को पूरे वर्ष की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।1
- पाली जिले की साली तहसील निवासी अनुसूचित जाति (मेघवाल) की महिला नाजूदेवी पत्नी रूगाराम ने जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि सहायक कलेक्टर न्यायालय, पाली में उनकी कृषि भूमि (खसरा नंबर 328/159, रकबा 2.4283 हेक्टेयर) को लेकर राजस्व वाद संख्या 05/24 (नाजूदेवी बनाम घैवरराम वगैरह) और विविध प्रकरण संख्या 07/25 विचाराधीन हैं, जिसकी आगामी पेशी 23/07/2026 को तय है। इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा मौके व राजस्व रिकॉर्ड की यथास्थिति को लेकर स्थगन आदेश जारी किया हुआ है, जो वर्तमान में भी प्रभावी है। पीड़िता का आरोप है कि गुडा ऐदला थाना पुलिस को इस स्थगन आदेश की प्रति दिखाने के बावजूद वे इसे मानने को तैयार नहीं हैं। एएसआई रतनलाल मीणा, उनके सहकर्मी और पूर्व में आए एएसआई सुखराम बिश्नोई व पुलिस कांस्टेबलों ने कोर्ट के आदेश की पूरी तरह अनदेखी की है। इसके विपरीत, पीड़िता के विरुद्ध मुकदमा नंबर 147/26 का झूठा प्रकरण दर्ज कर उसका ट्रैक्टर व कल्की जब्त कर लिया गया है और उसे मानसिक रूप से तंग व परेशान किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को विपक्षी घैवरराम और भगाराम ने पुलिस से मिलीभगत की और बिना किसी अदालती आदेश या जमीन की नाप-चौक करवाए, मौके पर पुलिस भेजकर दादागिरी के बल पर अनुसूचित जाति की इस महिला की कृषि भूमि पर तारबंदी करने व अवैध कब्जा करने पर उतारू हो गए। कानून के दायरे से बाहर जाकर की जा रही इस कार्रवाई के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित रिपोर्ट पेश कर न्याय की मांग की है। अब देखना यह है कि इस मामले में ऊंट किस करवट बैठता है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- सिरियारी थाना अंतर्गत धनला गांव के जैन मोहल्ले में चोरों ने भारी आतंक मचाते हुए एक ही रात में करीब दस सूने मकानों, जैन मंदिर, अपासरा, नूतन भवन और मणिभद्र मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जब पुजारी प्रकाश रावल हमेशा की तरह मंदिर पहुंचे, तो उन्हें ताले टूटे मिले। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जैन मंदिर के मुनीम धर्मेश पूनिया को दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने देखा कि जैन मोहल्ले के कई घरों के ताले टूटे हुए थे। ये घर उन लोगों के हैं जो व्यवसाय के सिलसिले में दूसरे प्रदेशों में रहते हैं, जिनमें सुरेश बोराणा, दीपक कोठारी, निर्मल देसरला, राजेश खाटेड, आनंद मल खाटेड, नवीन शाह मेहता, मोहन कोठारी और चंद्रकांत कोठारी शामिल हैं। चोरों ने भगवान के दान पात्र भी तोड़ दिए। यह वारदात रात करीब 1:30 से 2:15 बजे के बीच अंजाम दी गई। इसी रात करीब 2:36 बजे चोरों ने पानी की टंकी के रास्ते पर स्थित सुभाष सोनी के घर को भी निशाना बनाया। सुभाष सोनी अपने परिवार के साथ मंगलवार शाम को जसोल और रामदेवरा दर्शन के लिए गए हुए थे। चोरों ने महज कुछ ही मिनटों में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और लाखों की चोरी कर फरार हो गए, जिससे पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में लगातार चोरियां हो रही हैं; इससे पहले 5 जुलाई को धनलक्ष्मी हार्डवेयर एंड सेनेटरी दुकान में चोरी हुई थी और दो-तीन दिन पहले केसाराम हरिजन के घर भी चोरी का प्रयास किया गया था, जिसे घरवालों की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया और चोर औजार छोड़कर भाग गए थे। घटना की सूचना मिलने पर सिरियारी थाना अधिकारी हुकम गिरी, जोजावर चौकी प्रभारी माधुराम देवासी, सोजत वृत्त अधिकारी रतन देवासी और मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पाली से आई एमओबी टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इधर, लगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार बंद कर खटीकों की हताई के पास एक बैठक की। ग्रामीणों ने प्रशासन को 7 दिन के भीतर वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है और शीघ्र कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।2
- राजस्थान के पाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी बनाने और एसीबी स्थापना दिवस के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब पाली में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया (एसीबी पाली प्रथम) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देरावर सिंह सोढ़ा (एसीबी पाली द्वितीय) के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को एसीबी की कार्यप्रणाली, ट्रैप कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामलों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से समझाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई लोकसेवक रिश्वत मांगता है या भ्रष्ट आचरण में लिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर दें। उन्होंने शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देरावर सिंह सोढ़ा ने नागरिकों से बिना किसी भय के भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने की अपील की और कहा कि ब्यूरो सूचना देने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड गोपनीय रखता है। जनसंवाद के दौरान लोगों ने एसीबी की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पोस्टरों का विमोचन कर उन्हें आम लोगों में वितरित किया गया।4
- राजस्थान के पाली स्थित आरटीओ कार्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। इस धमकी भरे ईमेल में दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच विस्फोट होने की बात कही गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही डीटीओ सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय में आमजन की आवाजाही पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस इस धमकी भरे ईमेल को भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं, हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।2