logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा भीम आर्मी का UGC के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन। बांदा में भीम आर्मी UGC के समर्थन में DM कार्यालय में प्रदर्शन कर UGC लागू करने के लिए शौपा ज्ञापन।

2 hrs ago
user_SATYA NARAYAN Nishad
SATYA NARAYAN Nishad
Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बांदा भीम आर्मी का UGC के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन। बांदा में भीम आर्मी UGC के समर्थन में DM कार्यालय में प्रदर्शन कर UGC लागू करने के लिए शौपा ज्ञापन।

  • user_Malkhan kotarya
    Malkhan kotarya
    Atarra, Banda
    jay bhim namo buddhay
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाबा का 'पीला पंजा' एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक जर्जर मकान को ढहाते समय पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन पर आ गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मशीन का चालक मलबे के नीचे दब गया, जिसे देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए। ​लाइव कैमरे में कैद हुई तबाही घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोकलैंड मशीन जैसे ही मकान के एक हिस्से पर प्रहार करती है, पूरी दो मंजिला इमारत अचानक असंतुलित होकर सीधे मशीन के केबिन पर गिर जाती है। धूल के गुबार के बीच सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। ​अफसरों ने खुद संभाला मोर्चा हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सौरभ सिंह ने हिम्मत दिखाई और बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। अफरा-तफरी के बीच दूसरी जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और मलबे को हटाने के बाद घायल चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। ​अस्पताल में जंग लड़ रहा है चालक प्रशासनिक तत्परता के चलते चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। हालांकि हादसा बेहद बड़ा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक की जान बच गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की बात कह रहा है।
    4
    बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाबा का 'पीला पंजा' एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक जर्जर मकान को ढहाते समय पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन पर आ गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मशीन का चालक मलबे के नीचे दब गया, जिसे देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए।
​लाइव कैमरे में कैद हुई तबाही
घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोकलैंड मशीन जैसे ही मकान के एक हिस्से पर प्रहार करती है, पूरी दो मंजिला इमारत अचानक असंतुलित होकर सीधे मशीन के केबिन पर गिर जाती है। धूल के गुबार के बीच सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं।
​अफसरों ने खुद संभाला मोर्चा
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सौरभ सिंह ने हिम्मत दिखाई और बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। अफरा-तफरी के बीच दूसरी जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और मलबे को हटाने के बाद घायल चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया।
​अस्पताल में जंग लड़ रहा है चालक
प्रशासनिक तत्परता के चलते चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। हालांकि हादसा बेहद बड़ा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक की जान बच गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की बात कह रहा है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बांसी के रहने वाले विमल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता द्वारा दिनांक 05.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 28.01.2026 को अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल सब्जी मंडी से चोरी कर ली गई है । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से बोरी में मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न बॉडी पार्ट्स बरामद हुए । कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 28.01.2026 को लोहा मंडी सब्जी मार्केट बांदा के पास से चुराया था और उसके विभिन्न कल-पुर्जों को अलग कर बेचने जा रहे थे । *अभियुक्तों के पास से चोरी के मोटरसाइकिल पैशन प्रो के कटे हुए रिम, एलाय व्हील, टायर, पेट्रोल की टंकी, सीट, चेचिस, साइलेंसर आदि सहित विभिन्न पार्ट्स बरामद हुए हैं। *गिरफ्तार अभियुक्त- सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 2. राजू पुत्र बेडा निवासी मुरवा थाना गिरवां जनपद बांदा के निवासी हैं।
    1
    *मोटरसाइकिल चोरी करने वाले  दो अभियुक्त गिरफ्तार।
बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बांसी के रहने वाले विमल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता द्वारा दिनांक 05.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 28.01.2026 को अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल सब्जी मंडी से चोरी कर ली गई है । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से बोरी में मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न बॉडी पार्ट्स बरामद हुए । कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनो अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 28.01.2026 को लोहा मंडी सब्जी मार्केट बांदा के पास से चुराया था और उसके विभिन्न कल-पुर्जों को अलग कर बेचने जा रहे थे ।
*अभियुक्तों के पास से चोरी के मोटरसाइकिल पैशन प्रो के कटे हुए रिम, एलाय व्हील, टायर, पेट्रोल की टंकी, सीट, चेचिस, साइलेंसर आदि सहित विभिन्न पार्ट्स बरामद हुए हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त- सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. राजू पुत्र बेडा निवासी मुरवा थाना गिरवां जनपद बांदा के निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बांदा बांदा-अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पूरा मकान बड़ी घटना होते होते टली घटना का लाइव वीडियो आया सामने घटना में पोकलैंड चालक हुआ घायल बबेरु तहसील प्रशासन की लापरवाही आई सामने कार्य करने वाले वर्कर्स को नहीं दिए गए कोई भी सुरक्षा के उपकरण जिससे किसी दुर्घटना से बचाव हो सके। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती वही व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को ठहराया दोषी लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा हुआ हैl
    1
    ब्रेकिंग न्यूज बांदा
बांदा-अतिक्रमण हटाते समय पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा पूरा मकान बड़ी घटना होते होते टली
घटना का लाइव वीडियो आया सामने
घटना में पोकलैंड चालक हुआ घायल
बबेरु तहसील प्रशासन की लापरवाही आई सामने कार्य करने वाले वर्कर्स को नहीं दिए गए कोई भी सुरक्षा के उपकरण जिससे किसी दुर्घटना से बचाव हो सके।
चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
वही व्यापारियों ने घटना के लिए तहसील प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी को ठहराया दोषी 
लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा
मामला बांदा जनपद के  बबेरू कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़ा हुआ हैl
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब कभी गांव की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब गंदगी और लापरवाही के चलते पूरी तरह बेकार हो गया है। न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई होती दिख रही है।
    1
    ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब कभी गांव की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब गंदगी और लापरवाही के चलते पूरी तरह बेकार हो गया है। न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई होती दिख रही है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर प्रदेश सरकार जहां महिला सुरक्षा के नाम पर मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं कोतवाली के निकट चर्च के आसपास बन चुके कोचिंग हब के आसपास सारा दिन शोहदे छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं शुक्रवार शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकू बाजी की घटना सामने आई है बहन से छेड़छाड़ को मना करने पर शोहदे ने भाई के ऊपर तबा तोड़ चाकुओं से किया हमला युवक गंभीर रूप से घायल मौजूद लोगों ने युवक को सीएससी मौदहा में कराया भर्ती युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
    1
    मौदहा हमीरपुर प्रदेश सरकार जहां महिला सुरक्षा के नाम पर मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता अभियान चला रही है 
तो वहीं कोतवाली के निकट चर्च के आसपास बन चुके कोचिंग हब के आसपास सारा दिन शोहदे छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं 
शुक्रवार शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकू बाजी की घटना सामने आई है 
बहन से छेड़छाड़ को मना करने पर शोहदे ने भाई के ऊपर तबा तोड़ चाकुओं से किया हमला
युवक गंभीर रूप से घायल मौजूद लोगों ने युवक को सीएससी मौदहा में कराया भर्ती
युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
    user_ISLAM
    ISLAM
    पत्रकार Maudaha, Hamirpur•
    13 hrs ago
  • #up 90 #Banda jila tahsil #naraini मैं# बाजार लगी है लोगों का कहना यह है कि #बाजार में यह #हरकत ना #करें #पब्लिक #🥦🍅🍅🥦🍅🥦🤔🤔रिएक्शन
    1
    #up 90 #Banda jila tahsil #naraini मैं# बाजार लगी है लोगों का कहना यह है कि #बाजार में यह #हरकत ना #करें #पब्लिक #🥦🍅🍅🥦🍅🥦🤔🤔रिएक्शन
    user_यू पी 90 सैफ कबौली
    यू पी 90 सैफ कबौली
    नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #Apkiawajdigital बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती ने पुलिस विभाग के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह एक मनचले की शिकायत लेकर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ तैनात पुलिसकर्मी ने मदद करने के बजाय उसका मानसिक और भावनात्मक शोषण शुरू कर दिया। क्या है पूरा मामला ? पीड़ित युवती के अनुसार, फैज अंसारी नाम का एक युवक उसके डांस वीडियो को बिना अनुमति इंस्टाग्राम पर डाल रहा था और कमेंट्स में अभद्र गालियां दे रहा था। इस साइबर प्रताड़ना से तंग आकर युवती न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँची। रक्षक ही बना भक्षक युवती का आरोप है कि मामले की जाँच के दौरान उसकी मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले कुलदीप राठी ने युवती का नंबर ले लिया और उस पर निजी तौर पर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती का दावा है कि पुलिसकर्मी ने उससे 'आपत्तिजनक मांग' की और उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। > "मैं फैज अंसारी के डर से पुलिस के पास सुरक्षा माँगने गई थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि खाकी वर्दी में बैठा शख्स ही मेरे लिए मुसीबत बन जाएगा। अब मुझे दोहरा मानसिक दर्द झेलना पड़ रहा है।" — पीड़ित युवती > उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने शासन-प्रशासन और माननीय प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग उठ रही है।
    1
    #Apkiawajdigital
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती ने पुलिस विभाग के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि वह एक मनचले की शिकायत लेकर थाने पहुँची थी, लेकिन वहाँ तैनात पुलिसकर्मी ने मदद करने के बजाय उसका मानसिक और भावनात्मक शोषण शुरू कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित युवती के अनुसार, फैज अंसारी नाम का एक युवक उसके डांस वीडियो को बिना अनुमति इंस्टाग्राम पर डाल रहा था और कमेंट्स में अभद्र गालियां दे रहा था। इस साइबर प्रताड़ना से तंग आकर युवती न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुँची।
रक्षक ही बना भक्षक
युवती का आरोप है कि मामले की जाँच के दौरान उसकी मुलाकात पुलिसकर्मी कुलदीप राठी से हुई। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले कुलदीप राठी ने युवती का नंबर ले लिया और उस पर निजी तौर पर मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती का दावा है कि पुलिसकर्मी ने उससे 'आपत्तिजनक मांग' की और उसे लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
> "मैं फैज अंसारी के डर से पुलिस के पास सुरक्षा माँगने गई थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि खाकी वर्दी में बैठा शख्स ही मेरे लिए मुसीबत बन जाएगा। अब मुझे दोहरा मानसिक दर्द झेलना पड़ रहा है।" — पीड़ित युवती
> 
उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग
मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने शासन-प्रशासन और माननीय प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। जिले के आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग उठ रही है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • राठ में आसमान से आई डोली हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई बनी बुंदेलखंड भर में चर्चा का विषय हमीरपुर जिले के कस्बा रात में हुई एक अनोखी और यादगार शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में उस वक्त मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया जब दुल्हन की विदाई पारंपरिक कार बघ्ची या डोली की बजाय हेलीकॉप्टर से कराई गई
    1
    राठ में आसमान से आई डोली हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई बनी बुंदेलखंड भर में चर्चा का विषय 
हमीरपुर जिले के कस्बा रात में हुई एक अनोखी और यादगार शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है
गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित इस विवाह समारोह में उस वक्त मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया 
जब दुल्हन की विदाई पारंपरिक कार बघ्ची या डोली की बजाय हेलीकॉप्टर से कराई गई
    user_ISLAM
    ISLAM
    पत्रकार Maudaha, Hamirpur•
    14 hrs ago
  • #महोबा शहर कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर गैस सिलेंडर में लगी आग। सरे बाजार गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हुआ निर्मित। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने शीघ्रता से आग बुझाई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo
    1
    #महोबा शहर कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर गैस सिलेंडर में लगी आग।
सरे बाजार गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हुआ निर्मित।
सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने शीघ्रता से आग बुझाई।
पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला।
#महोबाइनसाइड 
#ikvnews 
#vairalvideo
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.