Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन का ये सिल्वर कुछ खास है, 44 साल बाद आया ये पल🥈🇮🇳 Asian Games 2026
Ankit Kumar
सावन का ये सिल्वर कुछ खास है, 44 साल बाद आया ये पल🥈🇮🇳 Asian Games 2026
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- जटेहडी स्कूल में एक दिवसीय"स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम," आयोजित बंगाणा ऊना -- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में हाथों को सही तरीक़े से धोना सिखाया गया। टीजीटी मेडिकल कंचन लता ने बताया कि हाथों की सही तरीके से सफाई करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कई गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचने का सबसे असरदार और आसान तरीका है। उन्होंने छात्रों को लाइव डेमो देकर हाथों को सही तरीके से साफ करने का 'SUMAN-K' (सुमन-के) एक आसान और यादगार तरीका है बताया, जिसमें हर अक्षर का एक खास मतलब होता है।SUMAN-K' का अर्थ और चरण:S (सीधा ): पहले साबुन और पानी लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में सीधा करके अच्छी तरह रगड़ें। U (उल्टा ): एक हाथ की हथेली से दूसरे हाथ की उल्टी तरफ (पीठ) और उंगलियों के बीच की जगहों को अच्छे से साफ करें।M (मुट्ठी ): दोनों हाथों की मुट्ठियों को बंद करके दूसरे हाथ की हथेली पर अंदर की तरफ घुमाकर रगड़ें।A (अंगूठा ): दोनों हाथों के अंगूठों को अच्छी तरह से पकड़कर घुमाते हुए साफ करें।N (नाखून ): उंगलियों के नाखूनों को हथेलियों पर रखकर अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। K (कलाई ): अंत में दोनों हाथों की कलाई को ठीक से रगड़कर साफ करें। कक्षा दसवीं की छात्रा रक्षिता ने इस पूरी क्रिया को सबके सामने दोहराया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने उपस्थित छात्रों/ शिक्षकों को बताया कि हाथों को साफ करते समय कम से कम 20 से 30 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह मलना चाहिए, ताकि सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह निकल जाए।1
- न्यायालय के संज्ञान के बाद 22 दिन का भाजपा आंदोलन समाप्त जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, घुमारवीं थाने के बाहर चल रहा था क्रमिक धरना घुमारवीं। हाईकोर्ट और निचली अदालत द्वारा एफआईआर मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद घुमारवीं थाने के बाहर पिछले 22 दिनों से चल रहा भाजपा कार्यकर्ताओं का क्रमिक धरना और अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। एफआईआर विवाद को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई में कथित दोहरे मापदंड का मुद्दा उठाया था। अनशन के समापन अवसर पर जयराम ठाकुर के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेंद्र गर्ग और बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल भी अनशन स्थल पर पहुंचे। जयराम ठाकुर ने अनशनकारियों से बातचीत की और इसके बाद उन्हें जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त करवाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में अधिक रुचि दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एफआईआर का मुद्दा प्रमुख बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित एफआईआर मामले में कथित दोहरे मापदंड के विरोध में 22 दिनों तक धरना और क्रमिक अनशन चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी। अब हाईकोर्ट और निचली अदालत द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद फिलहाल क्रमिक अनशन समाप्त किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अनशन समाप्त करने का अर्थ यह नहीं है कि भाजपा ने अपना संघर्ष समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ भाजपा आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बॉक्स :-22 दिन तक चला धरना और क्रमिक अनशन एफआईआर विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं थाने के बाहर धरना शुरू किया था। बाद में इसे क्रमिक अनशन में बदल दिया गया। आंदोलन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनशन स्थल पर पहुंचे और समर्थन जताया। भाजपा की ओर से पुलिस कार्रवाई में कथित दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाती रही। 22 दिनों के दौरान अलग-अलग भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रमिक रूप से अनशन किया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से चलाया गया आंदोलन बताया। इस दौरान आंदोलन स्थल पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार मौजूदगी रही। शुक्रवार को न्यायालयों द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद आंदोलन को फिलहाल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। जयराम ठाकुर की मौजूदगी में अनशनकारियों को जूस पिलाया गया और क्रमिक अनशन समाप्त करने की घोषणा की गई। हालांकि, भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि एफआईआर मामले और सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।1
- यूजीसी रोलबैक रैली में सहयोग देने वालों का अजय शर्मा ने जताया आभार अम्ब। यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर अम्ब में आयोजित रैली के सफल आयोजन के बाद अजय शर्मा जी ने रैली में पहुंचे सभी लोगों और सहयोग करने वाले हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।1
- नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा बिलासपुर से पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं देखिए पूरी वीडियो नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति का दौरा के बीच पहले नैना देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगे उसके बाद एम्स कोठिपुरा में डॉक्टर को डिग्री देंगे1
- ₹5 करोड़ का Aeroplane Restaurant! ✈️ बिलासपुर हाईवे पर बनेगा हिमाचल का पहला ‘हवाई अड्डा टर्मिनल 34’ बिलासपुर हाईवे पर उतरेगा असली विमान! ✈️ ₹5 करोड़ का Aeroplane Restaurant, मार्च तक होगा तैयार ₹5 करोड़ का Aeroplane Restaurant! ✈️ बिलासपुर हाईवे पर बनेगा हिमाचल का पहला ‘हवाई अड्डा टर्मिनल 34’ बिलासपुर हाईवे पर उतरेगा असली विमान! ✈️ ₹5 करोड़ का Aeroplane Restaurant, मार्च तक होगा तैयार1
- सिद्ध बाबा ग़रीब नाथ मंदिर बडोआ में दंगल का आयोजन चल रहा है जिससे हिमाचल सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं। सिद्ध बाबा ग़रीब नाथ मंदिर बडोआ में दंगल का आयोजन चल रहा है जिससे हिमाचल सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी अपना अपना दमखम दिखा रहे हैं।1
- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं देखिए जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहते हैं1
- आखिरी राउंड में फटा जूता, फिर भी नहीं रुका हिमाचल की बेटी सीमा का हौसला, 10 हजार मीटर में जीता कांस्य। देखिए ये रिपोर्ट। आखिरी राउंड में जूता फटा... लेकिन हिमाचल की बेटी सीमा का हौसला नहीं टूटा। 10 हजार मीटर की फाइनल दौड़ में जब मुकाबला पदक के सबसे करीब पहुंचा, तभी सीमा के जूते ने साथ छोड़ दिया। जूता फटने के बाद रफ्तार प्रभावित हुई, लेकिन सीमा ने हार नहीं मानी और तमाम मुश्किलों के बावजूद कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। अब इसी उपलब्धि के लिए हिमाचल सरकार से सीमा को डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम मिलने की उम्मीद है, जबकि पहले के पुरस्कारों की राशि अभी लंबित बताई जा रही है। और कहानी यहीं खत्म नहीं होती... 28 सितंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट पर सीमा 5 हजार मीटर की दौड़ में भी मैदान में उतरेंगी। वॉयस ओवर, 10 हजार मीटर की इस फाइनल दौड़ में सीमा शुरुआत से ही टॉप-थ्री में बनी हुई थीं। मुकाबला अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका था और सीमा मजबूती से पदक की दौड़ में आगे बढ़ रही थीं। लेकिन आखिरी राउंड में अचानक उनका जूता फट गया। जूता फटने से दौड़ की लय और रफ्तार दोनों प्रभावित हुईं... बावजूद इसके सीमा ने अपना हौसला नहीं टूटने दिया। मुश्किल हालात में भी सीमा ने पूरी ताकत झोंक दी और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक हासिल कर लिया। सीमा की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों के बीच हार न मानने की मिसाल है। फटे जूते के साथ भी दौड़ पूरी करना और पोडियम तक पहुंचना उनके जुझारूपन और खेल के प्रति समर्पण को दिखाता है। अब इस कांस्य पदक के साथ सीमा को हिमाचल सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये के रिवार्ड का इंतजार है। वहीं, पहले से लंबित पुरस्कार राशि का मामला भी अभी बाकी है। लेकिन सीमा का सफर अभी रुका नहीं है। 28 सितंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट पर वह 5 हजार मीटर की प्रतियोगिता में फिर ट्रैक पर उतरेंगी। यानी... जूता फट गया, रफ्तार थोड़ी थमी... लेकिन सीमा का हौसला नहीं टूटा।1
- अनसोली में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग अनसोली में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग कांगड़ा, 25 सितंबर: कांगड़ा के अनसोली गांव में 3–4 दिन पहले हुए तेजधार हथियार से हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को कांगड़ा पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से भी गुहार लगाएंगे। पुलिस ने बताया कि मामले में कई अहम तथ्य जुटाए गए हैं तथा आरोपियों के बाहरी राज्य में होने की सूचना मिली है। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।1