फ्लैग मार्च कर पुलिस ने लिया कानून-व्यवस्था का जायजा, शांति बनाए रखने की अपील फ्लैग मार्च कर पुलिस ने लिया कानून-व्यवस्था का जायजा, शांति बनाए रखने की अपील ठाकुरद्वारा: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर छंगा में शनिवार को क्षेत्र की शांति व्यवस्था को लेकर डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनोज परमार, बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, सहित भारी पुलिसबल मौजूद रहीं।

- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- हत्या या साजिश का शीघ्र करेगी नगीना देहात पुलिस...!1
- Post by Sikander ansari1
- Post by Jpn7 News1
- *मुरादाबाद: बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी चिह्नित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित* *मुगलपुरा के बरवालान का वायरल वीडियो, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी* *मुरादाबाद, 29 अप्रैल 2026।* थाना मुगलपुरा क्षेत्र की चौकी बरवालान इलाके में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।1
- Mohammed Kaif social media in samajsevi1
- कालाढूंगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन 14 दिन भी जारी रहा । कालाढूंगी के दीन दयाल पार्क में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्री के धरने पर पहुंचे यू,के, डी,के कार्यकर्ताओं ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए भीषण गर्मी में अपनी जायज मांगों को लेकर धरने बैठी कार्यकत्रीयो को पेयजल पिलाया वही इस दौरान ये,के,डी के कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद जोशी ने कहा राज्य सरकार को इनकी जायज मांगों को तुरंत मानकर धरना समाप्त करवाना चाहिए।वही कालाढूंगी,प्रभारी रवी बोरा, व पुष्कर बिष्ट ने कहा आज के महंगाई के दौर में इतने कम खर्चे में परिवार पालना मुश्किल है जबकि कार्यकर्त्री बहन अपना कार्य पूरा ईमानदारी से करती हैं इनका मानदेय तुरंत बढ़ना चाहिए वहीं उन्होंने कहा हम इनके आंदोलन में हमेशा इनके साथ खड़े रहेंगे।वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें मात्र 9 हजार 300 रुपया मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है, उन्होंने 24 हजार रुपए वेतन के रूप में दिए जाने की मांग की।कहा कि उनके द्वारा कई तरह का फील्ड का काम भी किया जाता है, इसलिए बायोमेट्रिक मशीन की उपयोगिता को खत्म किया जाए। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए के शासनादेश होने के बाद ही 300 रुपए की कटौती की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का कहना है कि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो धरना प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष गीता मोमी, रमा पांडे, गंगा बिष्ट, शबनम परवीन, पुष्पा राठौर, द्रोपदी कुंवर, निर्मला कार्की, सना परवीन, सरस्वती, मंजू बोहरा, जीवंती देवी, रशीदा, पुष्पा पंत, मंजू सामंत, किरन, गीता बोरा, तनुजा, गीता देवी, विमला जोशी आदि उपस्थित रही।1
- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सागर का आरोप: उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया आईडी बंद की, बोलीं- गरीबों की आवाज उठाने पर मुझे टारगेट किया गया सहारनपुर. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करने का आरोप लगाया है. जन जागरण संदेश से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर गरीबों के मुद्दे उठा रही थीं. उर्मिला सागर के आरोप: आईडी बंद करने का दावा*: उर्मिला ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी है. मैं गरीबों की आवाज उठा रही थी, इसलिए मुझे टारगेट किया गया।1