Shuru
Apke Nagar Ki App…
पानीपत रिफाइनरी फैक्ट्री
Govind Kumar
पानीपत रिफाइनरी फैक्ट्री
- User4670Chandausi, Sambhal👏2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन बदायूँ स्लग - 13 दिन से लापता नाबालिग किशोर का सरसो के खेत में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप। एंकर:-बदायूँ जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन से लापता नाबालिग किशोर का शव सरसों के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वी /ओ-सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र गिरीश 12 फरवरी को गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय अचानक लापता हो गया था। किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 16 फरवरी को किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर गिरीश का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पढ़ा देख प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- Post by Govind Kumar1
- Post by विजय चैतन्य1
- अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव एवं धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 काशी से विश्व स्तर तक गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं ग्रामीण समृद्धि का वैश्विक अभियान काशी की पावन धरती पर आयोजित होगा 'ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 दैनिक प्रतिज्ञा : वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की दिशा में 22 फ़रवरी रविवार को कचहरी स्थित सर्किट हाउस में तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इसका उद्देश्य ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ एवं विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करना है | बैठक में गौसेवा,गौ आधारित प्राकृतिक खेती,ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु व्यापक चर्चा की गई | यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रोत्साहित गौ संरक्षण एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती के संकल्प से प्रेरित है | इस वैश्विक आयोजन का नेतृत्व सीए धनंजय ओझा,चेयरमैन धनग्रुप एवं शिवशक्ति परिवार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है | इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,गौसेवक,कृषक बंधु, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे | सभी ने महोत्सव को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया | बैठक के मुख्य अतिथि आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती और ग्रामीण स्वावलंबन भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक शक्ति को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है | उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया | अपने संबोधन में सीए धनंजय ओझा ने कहा कि धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 एक ऐसा समेकित मंच होगा जो शोधकर्ताओं, किसानों,स्टार्टअप उद्यमियों,नीति- निर्माताओं एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को जोड़कर आत्मनिर्भर ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल प्रस्तुत करेगा | आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह महोत्सव ऐतिहासिक एवं युगांतकारी सिद्ध होगा,जो ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को नई दिशा देगा | मुख्य रूप से आरएसएस के काशी प्रांत संपर्क प्रमुख दीनदयाल पाण्डेय,देव दीपवाली समिति के अध्यक्ष नागेश उपाध्याय,अमित चतुर्वेदी,आलोक कुमार सिंह,विश्व हिन्दू महासंघ संगठन गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण दुबे, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ गीता रानी,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा श्रीवास्तव,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री राधा सिंह,व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी, सुमन देवी,शालिनी गोस्वामी,मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला वाराणसी नंदिता चटर्जी,नीता मिश्रा,मातृशक्ति प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी वाराणसी शारदा त्रिवेदी,मातृशक्ति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष वाराणसी शुभ्रा व्यास, मनोज श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी,प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल,नीता सिंह,निशा श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव,सुष्मिता सेठ, विकास बरनवाल,हिमांशु श्रीवास्तव,प्रवीण अग्रवाल,बंटी बरनवाल,एस.के.राय सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे |1
- स्थान: मेरठ, उत्तर प्रदेश आप यहाँ क्यों आए हैं? अपनी मस्जिद जाइए। दूसरे राज्यों से मदरसे के लिए चंदा इकट्ठा करने आए मुसलमानों को सराफा बाजार में चरमपंथियों ने अपमानित किया और पुलिस के हवाले कर दिया।1
- होली पर खुराफात बर्दाश्त नहीं, विवाद करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा थाना क्षेत्र की बल्लिया चौकी पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सनी चौधरी एवं चौकी प्रभारी शैलेंद्र तोमर मौजूद रहे। बैठक में उमेश यादव, हरि प्रकाश शर्मा, रमेश मौर्य, गुड्डू यादव, मुकेश कुमार, विकास चौधरी, रमेश यादव, मुन्ना सिंह, प्रमोद उपाध्याय, विनीत गुप्ता, उर्वेश, राम प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, धीरज कुमार, राजेश कश्यप, संजीव कुमार, परमवीर यादव, भगवान दास मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान वर्ष 2021 में एसडीएम आंवला द्वारा ग्राम हर्रामपुर के समस्यात्मक होलिका स्थल के स्थान परिवर्तन के निस्तारण का भी उल्लेख किया गया और इस वर्ष भी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि होलिका स्थलों पर कैमरों की व्यवस्था की जाएगी तथा क्षेत्र के खुराफाती व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाएगा। जिन व्यक्तियों पर पांच या उससे अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने स्पष्ट कहा, होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। किसी भी कीमत पर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध ठोस और सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आशंका या सूचना हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण होली मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।2
- दि0 23.02.26 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौकी चौराहा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा यातायात एवं आम व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने पर 03 व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लेकर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी प्रथम बरेली की बाइट।1
- Post by Govind Kumar1