logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में शनिवार भोर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दर्शनार्थियों से भरी बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस सवार 20 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों के यात्री बस से वृंदावन दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी यात्री अपने घर लौट रहे थे। शनिवार भोर करीब तीन बजे बस प्रयागराज-वाराणसी लेन पर मेंहदीगंज स्थित कोका-कोला कंपनी के सामने पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी 20 घायलों को एंबुलेंस से आराजी लाइन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

6 hrs ago
user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में शनिवार भोर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दर्शनार्थियों से भरी बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस सवार 20 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों के यात्री बस से वृंदावन दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी यात्री अपने घर लौट रहे थे। शनिवार भोर करीब तीन बजे बस प्रयागराज-वाराणसी लेन पर मेंहदीगंज स्थित कोका-कोला कंपनी के सामने पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी 20 घायलों को एंबुलेंस से आराजी लाइन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल मिर्जामुराद। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में शनिवार भोर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दर्शनार्थियों से भरी बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस सवार 20 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों के यात्री बस से वृंदावन दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी यात्री अपने घर लौट रहे थे। शनिवार भोर करीब तीन बजे बस प्रयागराज-वाराणसी लेन पर मेंहदीगंज स्थित कोका-कोला कंपनी के सामने पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी 20 घायलों को एंबुलेंस से आराजी लाइन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    1
    मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल


मिर्जामुराद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई दर्शनार्थियों से भरी बस, 20 यात्री घायल
मिर्जामुराद। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज में शनिवार भोर करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दर्शनार्थियों से भरी बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस सवार 20 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों के यात्री बस से वृंदावन दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी यात्री अपने घर लौट रहे थे। शनिवार भोर करीब तीन बजे बस प्रयागराज-वाराणसी लेन पर मेंहदीगंज स्थित कोका-कोला कंपनी के सामने पहुंची। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी 20 घायलों को एंबुलेंस से आराजी लाइन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी - दुधवा नेशनल पार्क के एसडी सिंह पर्यटन मार्ग पर पर्यटकों को लखीमपुर खीरी - दुधवा नेशनल पार्क के एसडी सिंह पर्यटन मार्ग पर पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए, पर्यटकों की गाड़ियां सड़क के दोनों ओर खड़ी होने के बावजूद बाघ बेखौफ होकर सड़क पर विचरण करता नजर आया, दुधवा के बाघ अब टूरिस्ट फ्रेंडली होते दिखाई दे रहे हैं, वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक पर्यटकों की लगातार आमद के चलते बाघ उनकी मौजूदगी के अभ्यस्त हो गए हैं, यही वजह है कि पर्यटकों और वाहनों की मौजूदगी में भी वे खुद को असहज महसूस नहीं करते
    1
    लखीमपुर खीरी - दुधवा नेशनल पार्क के एसडी सिंह पर्यटन मार्ग पर पर्यटकों को
लखीमपुर खीरी - दुधवा नेशनल पार्क के एसडी सिंह पर्यटन मार्ग पर पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए, पर्यटकों की गाड़ियां सड़क के दोनों ओर खड़ी होने के बावजूद बाघ बेखौफ होकर सड़क पर विचरण करता नजर आया, दुधवा के बाघ अब टूरिस्ट फ्रेंडली होते दिखाई दे रहे हैं, वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक पर्यटकों की लगातार आमद के चलते बाघ उनकी मौजूदगी के अभ्यस्त हो गए हैं, यही वजह है कि पर्यटकों और वाहनों की मौजूदगी में भी वे खुद को असहज महसूस नहीं करते
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दीपावली पर कैथी और चंद्रावती के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ लईक आफताब
    1
    दीपावली पर कैथी और चंद्रावती के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
लईक आफताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली: दीपावली पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, अस्पताल में उपचार जारी जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली: दीपावली पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, अस्पताल में उपचार जारी
    1
    चंदौली: दीपावली पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, अस्पताल में उपचार जारी

जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चंदौली: दीपावली पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 5 वर्षीय मासूम, अस्पताल में उपचार जारी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दीपावली के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे की हुई तलाशी एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने की जांच वाराणसी। दीपावली पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शनिवार, 7 नवंबर को सहायक पुलिस आयुक्त श्री शुभम जैन चेतगंज के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी, डॉग स्क्वायड और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पार्सल घर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण हॉल, फुट ओवरब्रिज, वाहन स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया और सभी प्लेटफार्मों के साथ ट्रेनों में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की। इस दौरान यात्रियों के सामान और स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों को भी चेक किया गया। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सतर्कता बरती। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस के अनुसार अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    दीपावली के मद्देनजर कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे की हुई तलाशी एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने की जांच
वाराणसी। दीपावली पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में शनिवार, 7 नवंबर को सहायक पुलिस आयुक्त श्री शुभम जैन चेतगंज के नेतृत्व में कैंट रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी, डॉग स्क्वायड और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पार्सल घर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण हॉल, फुट ओवरब्रिज, वाहन स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया और सभी प्लेटफार्मों के साथ ट्रेनों में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच की। इस दौरान यात्रियों के सामान और स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों को भी चेक किया गया। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सतर्कता बरती। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस के अनुसार अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले वोटर लिस्ट से नाम हटा तो गरीबों का आवास,गैस, सब्सिडी सब छीन लेंगे न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा जब आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा,तो SIR के बाद आपकी नागरिकता छिनने का खतरा भी पैदा हो जाएगा वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद सरकारी योजनाएं गरीबों से छीन ली जाएंगी गरीबों का आवास छीन लेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाना कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है,ये बड़ी साजिश है।उन्होंने कहा वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद बच्चियों को मिड डे मील नहीं मिलेगा। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी गैस कनेक्शन,सब्सिडी,आवास सब छीन लिया जाएगा।बैंक अकाउंट तक सीज करने का डर दिखाया जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग PDA की ताकत से घबराए हुए हैं, इसलिए PDA की नई-नई परिभाषा देते हैं।अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में SIR को लेकर बहस और तेज हो गई है।अखिलेश यादव के इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
    1
    अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले वोटर लिस्ट से नाम हटा तो गरीबों का आवास,गैस,
सब्सिडी सब छीन लेंगे 
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा जब आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा,तो SIR के बाद आपकी नागरिकता छिनने का खतरा भी पैदा हो जाएगा वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद सरकारी योजनाएं गरीबों से छीन ली जाएंगी गरीबों का आवास छीन लेंगे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाना कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है,ये बड़ी साजिश है।उन्होंने कहा वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद बच्चियों को मिड डे मील नहीं मिलेगा। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी गैस कनेक्शन,सब्सिडी,आवास सब छीन लिया जाएगा।बैंक अकाउंट तक सीज करने का डर दिखाया जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग PDA की ताकत से घबराए हुए हैं, इसलिए PDA की नई-नई परिभाषा देते हैं।अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में SIR को लेकर बहस और तेज हो गई है।अखिलेश यादव के इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नालियों में बह रहा हजारों लीटर पानी का पानी, अधिकारी मौन न्यूज टू इंडिया से हमारे संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट अपने क्षेत्र की ताजा खबर वे घटना देखने के लिए हमारे न्यूज टू इंडिया चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें चहनिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल योजना' के तहत गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का अभियान चलाया गया, ताकि हर घर को स्वच्छ पानी मिल सके। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पीने का पानी प्रतिदिन नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। एक तरफ लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पानी की इस बर्बादी पर जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? सरकार की जल संरक्षण की मंशा पर इस तरह पानी फेरने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
    1
    नालियों में बह रहा हजारों लीटर पानी का पानी, अधिकारी मौन
न्यूज टू इंडिया से हमारे संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट 
अपने क्षेत्र की ताजा खबर वे घटना देखने के लिए हमारे न्यूज टू इंडिया चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें चहनिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल योजना' के तहत गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का अभियान चलाया गया, ताकि हर घर को स्वच्छ पानी मिल सके। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पीने का पानी प्रतिदिन नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। एक तरफ लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पानी की इस बर्बादी पर जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? सरकार की जल संरक्षण की मंशा पर इस तरह पानी फेरने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 151 दीपों से जगमगाया सरदार सरोवर, दीपदान कर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि 151 दीपों से जगमगाया सरदार सरोवर, दीपदान कर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ भारत एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर चितईपुर स्थित आदित्य नगर पोखरे के सरदार सरोवर पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 151 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। दीपदान के माध्यम से उनके योगदान, विचारों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके संकल्प को याद किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकेश पटेल, महानगर अध्यक्ष पंकज पटेल तथा विधिक मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    151 दीपों से जगमगाया सरदार सरोवर, दीपदान कर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
151 दीपों से जगमगाया सरदार सरोवर, दीपदान कर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ भारत एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर चितईपुर स्थित आदित्य नगर पोखरे के सरदार सरोवर पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 151 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। दीपदान के माध्यम से उनके योगदान, विचारों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके संकल्प को याद किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकेश पटेल, महानगर अध्यक्ष पंकज पटेल तथा विधिक मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.