Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहर पुल से कूदी युवती, मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बचाई जान अछल्दा शनिवार शाम करीब पौने 6 बजे अपनी बहिन के साथ एक युवती ई रिक्शा से अपनी बहन के साथ बहन के ससुराल जा रही थी तभी ई रिक्शा नहर पुल पर रुकते ही युवती नहर पुल पर चढ़ कर नहर मे कूद गयी युवती को नहर में कूदते देख स्थानीय लोगों ने देख लिया नहर में पानी कम होने के चलते युवती को पुल से कुछ दूरी पर नहर से निकाल लिया।मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।बहन से थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने पूछताछ की ।वहीँ डॉक्टर ललित मोहन ने युवती की हालत स्थिर होने पर परिजनों के साथ घर भेज दिया l
Rohit Awsthi
नहर पुल से कूदी युवती, मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बचाई जान अछल्दा शनिवार शाम करीब पौने 6 बजे अपनी बहिन के साथ एक युवती ई रिक्शा से अपनी बहन के साथ बहन के ससुराल जा रही थी तभी ई रिक्शा नहर पुल पर रुकते ही युवती नहर पुल पर चढ़ कर नहर मे कूद गयी युवती को नहर में कूदते देख स्थानीय लोगों ने देख लिया नहर में पानी कम होने के चलते युवती को पुल से कुछ दूरी पर नहर से निकाल लिया।मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।बहन से थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने पूछताछ की ।वहीँ डॉक्टर ललित मोहन ने युवती की हालत स्थिर होने पर परिजनों के साथ घर भेज दिया l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई। शनिवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1
- (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by पत्रकार विकास दीक्षित1
- अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें अधिकतर शिकायते राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए और संबंधित कर्मचारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित जनपद एवं तहसील अजीतमल के अधिकारी मौजूद रहे।1
- KMC दिबियापुर के कृष्णा मेडिकल सेंटर में आयुष्मान भारत योजना लागू, अब गरीबों को मिलेगा मुफ्त व हाई-टेक इलाज दिबियापुर/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औद्योगिक नगर दिबियापुर में फफूंद रोड पर स्थित प्रतिष्ठित 'कृष्णा मेडिकल सेंटर' (केएमसी) को अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' से संबद्ध कर दिया गया है। इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को महानगरों जैसी हाई-टेक चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के संचालक एवं एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल के मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना है। केएमसी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU), डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक मजबूत टीम तैनात की गई है, जिसमें प्रतिदिन महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, सेना में 27 साल का तजुर्बा रखने वाले कर्नल दीक्षित मुख्य सलाहकार के रूप में और 40 वर्षों का अनुभव रखने वालीं रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर मेजर पूर्णिमा दीक्षित सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देंगी। अस्पताल में ऑर्थो सर्जन डॉ. शैलेश कटिहार सहित कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी 24 घंटे सेवा में रहेंगे। आयुष्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के पूरे स्टाफ में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर डॉ. बृजेश यादव, एडवोकेट कमलेश कुमार यादव, डॉ. शैलेश कटिहार, प्रदीप गुप्ता, मंजीत राजपूत और तबरेज आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- औरैया।। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में औरैया के थोक एवं फुटकर विक्रेता सहित कई सैकड़ो व्यापारियों द्वारा जीएसटी कानून में खामियों को लेकर एवं जीएसटी सचल दल औरैया के द्वारा औरैया के व्यापारियों का उत्पीड़न के विरोध में आज तहसील परिसर में तहसील दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें जिले के कई सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे2
- Post by Kanhaiya lal1