पीड़ित परिवार से मिले मंत्री हर संभव मदद का भरोसा दिलाया बाराबंकी दरियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसावल गांव में आइसक्रीम के दस रुपये मांगने पर युवक की हुई निर्मम हत्या के बाद सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिलने श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने मृतक बबलू राजभर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि बेहटा गांव निवासी बबलू राजभर की दो दिन पूर्व उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह आइसक्रीम बेचने के सिलसिले में नैपुरा मजरे परसावल गया था। आरोप है कि वहीं पर शंकर यादव नामक व्यक्ति ने पहले दो तीन आइसक्रीम मांग कर खाया इसके बाद आइसक्रीम के पैसे मांगने पर गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को अनिल राजभर बेहटा गांव पहुंचे और सीधे मृतक के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने मृतक की पत्नी, मां, पिता और ससुर को ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मौके पर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी शासन स्तर से उठाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही।
पीड़ित परिवार से मिले मंत्री हर संभव मदद का भरोसा दिलाया बाराबंकी दरियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के परसावल गांव में आइसक्रीम के दस रुपये मांगने पर युवक की हुई निर्मम हत्या के बाद सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिलने श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने मृतक बबलू राजभर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि बेहटा गांव निवासी बबलू राजभर की दो दिन पूर्व उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह आइसक्रीम बेचने के सिलसिले में नैपुरा मजरे परसावल गया था। आरोप है कि वहीं पर शंकर यादव नामक व्यक्ति ने पहले दो तीन आइसक्रीम मांग कर खाया इसके बाद आइसक्रीम के पैसे मांगने पर गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को अनिल राजभर बेहटा गांव पहुंचे और सीधे मृतक के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने मृतक की पत्नी, मां, पिता और ससुर को ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मौके पर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी शासन स्तर से उठाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही।
- जैदपुर सीएचसी परिसर में एम्बुलेंस अग्निकांड के बाद थाना जैदपुर में मामला दर्ज बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक 13 एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसमान में उठते धुएं के गुबार और उठती लपटों को देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसी को देखते हुए CHC जैदपुर अधीक्षक डॉ जगदीश कुमार ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया की CHC परिसर में निष्प्रयोज 108 , 102 एंबुलेंस की 43 गाड़ियां पहले से खड़ी है परिसर के पश्चिम की तरफ जहां उक्त गाड़ियां खड़ी थी उन गाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसकी वजह से निष्प्रयोज एंबुलेंस की 13 गाड़ियां जल गई शेष गाड़ियों को पुलिस व फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है तो वहीं थाना जैदपुर पुलिस ने CHC अधीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है1
- *अम्बेडकरनगर में डायल 112 की टीम पर हमला* अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर में जमीन विवाद में पहुंची डायल 112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को दौड़ाया गया, जिसमें वे जमीन पर गिर पड़े। वर्दी पकड़कर खींचा गया और गाली-गलौज किया गया ¹। *क्या है मामला?* जमीन विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमले की घटना हुई है। पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ²। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या अम्बेडकरनगर में डायल 112 की टीम पर हमले की अन्य घटनाएं हुई हैं?1
- *आगरा में वकील और पुलिस के बीच विवाद* आगरा के दीवानी में ठेल वाले से वकीलों के विवाद का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंचे दारोगा से वकील भिड़ गए। दारोगा विपुल पर वकील ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। वकील और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और विवाद समाप्त हो गया है ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या वकीलों और पुलिस के बीच विवाद के क्या कारण थे?1
- Post by Mohd Aamir2
- बाराबंकी से बड़ी बात1
- सेवा में विषय । विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ: आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है: दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है। प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है। शिकयतें संख्या 40018326003157 40018326003039 40018326003032 40018326003029 40018325043274 60000260023423 60000260021787 60000260021130 60000250290038 92518300039262 92618300000996 और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल अख्या लग /करके ताल दिया किन्तु कोई भी अधिकारी जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, इसका गौर तलब नहीं किया ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022 मांग की जा रहा है। समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में भेज की कृपा करें।1
- बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया1
- पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बाराबंकी अवध मॉल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा: एक गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर* *भीड़ में मौजूद दो युवकों ने दिखाई इंसानियत* बाराबंकी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अवध मॉल सिनेमा हॉल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार नेक्सॉन ईवी कार गलत दिशा (उल्टी साइड) से चल रही थी। इसी दौरान कार ने सामने खड़ी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद कुमार निवासी बरौली थाना सतरिख को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार एक युवती भी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इसी बीच मौके पर मौजूद दो युवक—निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह—ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और घायलों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनोद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों युवक घायल के साथ लखनऊ तक गए और उपचार में सहयोग किया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने घायल को उनके हवाले कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने दोनों युवकों का आभार व्यक्त किया। हादसे के कारण बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही यातायात को सुचारू कराया। निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और कीमती जान बचाई जा सके।2