logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दो किमी लंबी कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब.* *(कुक्षी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ)* *कुक्षी।* निमाड़ क्षेत्र के कुक्षी नगर स्थित सिर्वी मोहल्ला, बड़ी हताई के अतिप्राचीन श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन क्षत्रिय सीरवी समाज एवं श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। *भव्य कलश यात्रा निकली.* कथा प्रारंभ से पूर्व करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा श्री आई माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सिर्वी मोहल्ला, छोटी हताई, आई माताजी द्वार, सुतार मोहल्ला और एमजी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। *संतों का मिला सान्निध्य.* कलश यात्रा में माँ नर्मदा तट स्थित कनक बिहारी आश्रम, कोटेश्वर धाम के संत श्री 1008 अयोध्यादास जी महाराज रथ में विराजमान रहे। वहीं कथावाचक पंडित बालकृष्ण जी नागर खुली जिप्सी में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। गूंजा “जय श्रीराम”, हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत। पूरे नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। *3 से 11 मई तक होगा आयोजन.* आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा 3 मई से 11 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन पिपलोदी (रतलाम) से पधारे पंडित बालकृष्ण जी नागर द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्री रमेशचंद्र घिसाजी बर्फा हैं। *श्रद्धालुओं से अपील.* श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

9 hrs ago
user_MP 11 NEWS
MP 11 NEWS
Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

*दो किमी लंबी कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब.* *(कुक्षी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ)* *कुक्षी।* निमाड़ क्षेत्र के कुक्षी नगर स्थित सिर्वी मोहल्ला, बड़ी हताई के अतिप्राचीन श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन क्षत्रिय सीरवी समाज एवं श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। *भव्य कलश यात्रा निकली.* कथा प्रारंभ से पूर्व करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा श्री आई माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सिर्वी मोहल्ला, छोटी हताई, आई माताजी द्वार, सुतार मोहल्ला और एमजी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। *संतों का मिला सान्निध्य.* कलश यात्रा में माँ नर्मदा तट स्थित कनक बिहारी आश्रम, कोटेश्वर धाम के संत श्री 1008 अयोध्यादास जी महाराज रथ में विराजमान रहे। वहीं कथावाचक पंडित बालकृष्ण जी नागर खुली जिप्सी में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। गूंजा “जय श्रीराम”, हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत। पूरे नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। *3 से 11 मई तक होगा आयोजन.* आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा 3 मई से 11 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन पिपलोदी (रतलाम) से पधारे पंडित बालकृष्ण जी नागर द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्री रमेशचंद्र घिसाजी बर्फा हैं। *श्रद्धालुओं से अपील.* श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *दो किमी लंबी कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब.* *(कुक्षी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ)* *कुक्षी।* निमाड़ क्षेत्र के कुक्षी नगर स्थित सिर्वी मोहल्ला, बड़ी हताई के अतिप्राचीन श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन क्षत्रिय सीरवी समाज एवं श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। *भव्य कलश यात्रा निकली.* कथा प्रारंभ से पूर्व करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा श्री आई माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सिर्वी मोहल्ला, छोटी हताई, आई माताजी द्वार, सुतार मोहल्ला और एमजी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। *संतों का मिला सान्निध्य.* कलश यात्रा में माँ नर्मदा तट स्थित कनक बिहारी आश्रम, कोटेश्वर धाम के संत श्री 1008 अयोध्यादास जी महाराज रथ में विराजमान रहे। वहीं कथावाचक पंडित बालकृष्ण जी नागर खुली जिप्सी में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। गूंजा “जय श्रीराम”, हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत। पूरे नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। *3 से 11 मई तक होगा आयोजन.* आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा 3 मई से 11 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन पिपलोदी (रतलाम) से पधारे पंडित बालकृष्ण जी नागर द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्री रमेशचंद्र घिसाजी बर्फा हैं। *श्रद्धालुओं से अपील.* श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
    1
    *दो किमी लंबी कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब.*
*(कुक्षी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ)*
*कुक्षी।* निमाड़ क्षेत्र के कुक्षी नगर स्थित सिर्वी मोहल्ला, बड़ी हताई के अतिप्राचीन श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन क्षत्रिय सीरवी समाज एवं श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।
*भव्य कलश यात्रा निकली.*
कथा प्रारंभ से पूर्व करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा श्री आई माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सिर्वी मोहल्ला, छोटी हताई, आई माताजी द्वार, सुतार मोहल्ला और एमजी रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर पहुंची।
*संतों का मिला सान्निध्य.*
कलश यात्रा में माँ नर्मदा तट स्थित कनक बिहारी आश्रम, कोटेश्वर धाम के संत श्री 1008 अयोध्यादास जी महाराज रथ में विराजमान रहे। वहीं कथावाचक पंडित बालकृष्ण जी नागर खुली जिप्सी में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे।
गूंजा “जय श्रीराम”, हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत।
पूरे नगर में धार्मिक आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया।
*3 से 11 मई तक होगा आयोजन.*
आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा 3 मई से 11 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा वाचन पिपलोदी (रतलाम) से पधारे पंडित बालकृष्ण जी नागर द्वारा किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान श्री रमेशचंद्र घिसाजी बर्फा हैं।
*श्रद्धालुओं से अपील.*
श्री उत्तरमुखी हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अंजड़ नगर में नगर परिषद को लेकर एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार का मामला चर्चा में आ गया है। स्थानीय नागरिक प्रतिनिधि द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि वर्तमान परिषद के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के गबन और अनियमितताओं की शिकायत की गई है, जिस पर जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि परिषद में अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती सहित करीब पांच से छह लोगों पर कार्रवाई की संभावना है। आरोपों के अनुसार आश्रय योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 64 लाख रुपये तथा अन्य मद में करीब 45 लाख रुपये बिना परिषद के ठहराव प्रस्ताव और कलेक्टर की अनुमति के खर्च किए गए हैं। जबकि नियमानुसार इन राशियों का उपयोग केवल निर्माण कार्यों में ही किया जा सकता है और वह भी विधिवत अनुमति के बाद। बताया गया है कि इन खर्चों का स्पष्ट उल्लेख परिषद की लेखा शाखा में उपलब्ध नहीं है, जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों में सामने आई है। इसके अलावा खरीदी प्रक्रिया में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, विशेषकर लगभग 46 लाख रुपये के एलईडी बल्ब खरीदी को लेकर, जो मात्र डेढ़ से दो वर्षों में लगाए जाने का दावा किया गया है। शिकायत के बाद भी अलग-अलग बिल सामने आने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते दो वर्षों में कुल मिलाकर 4 से 5 करोड़ रुपये तक के भ्रष्टाचार और गबन की शिकायत उनकी पत्नी श्रीमती बसंती सूरजमल पिपल्या के नाम से की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद निश्चित रूप से एफआईआर दर्ज होगी।
    2
    अंजड़ नगर में नगर परिषद को लेकर एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार का मामला चर्चा में आ गया है। स्थानीय नागरिक प्रतिनिधि द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि वर्तमान परिषद के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के गबन और अनियमितताओं की शिकायत की गई है, जिस पर जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकती है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि परिषद में अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती सहित करीब पांच से छह लोगों पर कार्रवाई की संभावना है। आरोपों के अनुसार आश्रय योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 64 लाख रुपये तथा अन्य मद में करीब 45 लाख रुपये बिना परिषद के ठहराव प्रस्ताव और कलेक्टर की अनुमति के खर्च किए गए हैं। जबकि नियमानुसार इन राशियों का उपयोग केवल निर्माण कार्यों में ही किया जा सकता है और वह भी विधिवत अनुमति के बाद।
बताया गया है कि इन खर्चों का स्पष्ट उल्लेख परिषद की लेखा शाखा में उपलब्ध नहीं है, जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों में सामने आई है। इसके अलावा खरीदी प्रक्रिया में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, विशेषकर लगभग 46 लाख रुपये के एलईडी बल्ब खरीदी को लेकर, जो मात्र डेढ़ से दो वर्षों में लगाए जाने का दावा किया गया है। शिकायत के बाद भी अलग-अलग बिल सामने आने की बात कही जा रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते दो वर्षों में कुल मिलाकर 4 से 5 करोड़ रुपये तक के भ्रष्टाचार और गबन की शिकायत उनकी पत्नी श्रीमती बसंती सूरजमल पिपल्या के नाम से की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद निश्चित रूप से एफआईआर दर्ज होगी।
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Barwani, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • सिविल अस्पताल में बिजली कटौती के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा
    1
    सिविल अस्पताल में बिजली कटौती के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा
    user_अमजद मंसूरी
    अमजद मंसूरी
    बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बी में बोरखेड़ी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश से बदबू आ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव की पहचान डेमीबाई पति लानशरिया के रूप में की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला बिना बताए कही चली गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह बिना बताए इधर-उधर घूमते रहती हैं। खुद ही वापस घर आ भी जाती हैं। 4 दिन पहले भी वह बिना बताए चली गई थी। उन्हें लगा कि अब भी वह आ जाएगी लेकिन 4 दिन तक नहीं आने पर आसपास व रिश्तेदारों में तलाशी कर ही रहे थे कि उन्हें अज्ञात महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखने पर वही महिला थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि अज्ञात लाश की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बी में बोरखेड़ी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश से बदबू आ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव की पहचान डेमीबाई पति लानशरिया के रूप में की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला बिना बताए कही चली गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह बिना बताए इधर-उधर घूमते रहती हैं। खुद ही वापस घर आ भी जाती हैं। 4 दिन पहले भी वह बिना बताए चली गई थी। उन्हें लगा कि अब भी वह आ जाएगी लेकिन 4 दिन तक नहीं आने पर आसपास व रिश्तेदारों में तलाशी कर ही रहे थे कि उन्हें अज्ञात महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखने पर वही महिला थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि अज्ञात लाश की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • aap per Pani Ki vyavastha nahin ho rahi hai
    1
    aap per Pani Ki vyavastha nahin ho rahi hai
    user_Mohbbat chouhan
    Mohbbat chouhan
    Agricultural Loan Agency Jobat, Alirajpur•
    1 hr ago
  • धार ग्रामीण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर मोहन आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गंधवानी मध्य प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा धार ग्रामीण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पर मोहन आर्य के नाम की सूची आई गंधवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला माला पहनाकर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर मोहन आर्य का स्वागत किया इस मौके पर मोहन पाटीदार शिवपाल आर्य सदाशिव बरफा मुकेश पाटीदार राकेश मोटसरा नीलेश राठौड़ मयंक खंडेलवाल सुनील भायल पवन रावत दीपक पांडे हरिओम मालविया मनिंदर ऋषभ पाटनी मनोज शर्मा रवि काग शांतिलाल इसके आदि ने बधाई दी इस मौके मोहन आर्य ने कहां की भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जो कार्य दिया जाएगा उसे पूरा कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे
    4
    धार ग्रामीण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर मोहन आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया 
गंधवानी मध्य प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा धार ग्रामीण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पर मोहन आर्य के नाम की सूची आई गंधवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला माला पहनाकर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर मोहन आर्य का स्वागत किया इस मौके पर मोहन पाटीदार  शिवपाल आर्य सदाशिव बरफा मुकेश पाटीदार राकेश मोटसरा नीलेश राठौड़ मयंक खंडेलवाल सुनील भायल पवन रावत दीपक पांडे हरिओम मालविया मनिंदर ऋषभ पाटनी मनोज शर्मा रवि काग शांतिलाल इसके आदि ने बधाई दी
इस मौके मोहन आर्य ने कहां की भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जो कार्य दिया जाएगा उसे पूरा कर पार्टी को मजबूत करने का  काम करेंगे
    user_Anchal news network
    Anchal news network
    पत्रकार गंधवानी, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर श्रीगोंदा से गुरुग्राम जा रहा अंगूर से लदा आयशर वाहन ग्राम गवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, यातायात प्रभावित
    1
    मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर श्रीगोंदा से गुरुग्राम जा रहा अंगूर से लदा आयशर वाहन ग्राम गवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, यातायात प्रभावित
    user_अमजद मंसूरी
    अमजद मंसूरी
    बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.