Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहावल के करेरु से पिता पुत्र पत्नी की एक साथ निकली आज 3 अ*र्थी, ससुराली जनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया दहेज ह*त्या का मुकदमा, आरोपियों के पक्ष में खड़ा हुआ पूरा गांव, वीडियो में सुनिये क्या कहते हैं गांव वाले।
UP 42 Ayodhya Live
सोहावल के करेरु से पिता पुत्र पत्नी की एक साथ निकली आज 3 अ*र्थी, ससुराली जनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया दहेज ह*त्या का मुकदमा, आरोपियों के पक्ष में खड़ा हुआ पूरा गांव, वीडियो में सुनिये क्या कहते हैं गांव वाले।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अधिवक्ता अरूणाकर पांडे और PWD ठेकेदार रत्नाकर पांडे ने की प्रेस वार्ता, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अमित सिंह चौहान पर लगाए आरोप।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के सेक्टर आदिपुर अंतर्गत ग्राम बसवार कला पूरे सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो अभियान” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें विधायक ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह समाज की जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की वे गांव-गांव जाकर जनसेवा और जनजागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करुणा शंकर तिवारी ने की। इस अवसर पर अशोक तिवारी, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री त्रिभवन गोस्वामी, नीरज कुमार, संतोष गोस्वामी, शेषराम तिवारी, श्रीराम, दीपांकर तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, बृजेश पांडेय, विकास सिंह, रिंकू सिंह एवं महामंत्री पवन सिंह राणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। यह आयोजन क्षेत्र में जनसंपर्क और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।4
- अयोध्या जनपद अयोध्या में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु गांव में पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को मृत पति के साथ कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर देवराकोट के पास पहुंची, जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इधर, कमरे में बंद नवजात शिशु की भी भूख-प्यास के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में गेहूं काटने गए हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। इलाके में इस हृदयविदारक घटना से सनसनी फैल गई है। रौनाही पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनो शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवायी गयी, पुलिस द्वारा की जा रही जांच व आवश्यक कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या बलवंत चौधरी की बाईट।1
- सोनभद्र में रामनाम का तूफान, चौथे दिन पंडित सुखेन त्रिपाठी के वचनों से भक्त हुए भाव-विभोर, गूंजा जय श्री राम1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अयोध्या जिले में थाना रौनाही अंतर्गत करेरू गांव में दिखी दिल को दहलाने वाली बड़ी घटना,परिजनों के गेहूं के खेत की तरफ निकल जाने पर पति-पत्नी शिवा व संजू के आपसी विवाद होने पर पत्नी द्वारा हथौड़े से वार करके पति शिवा की हत्या कर दिए जाने की खबर है,हत्या से जी नहीं भरा तो मृतक पति और 22 दिन के दुधमुहें बच्चे को एक कमरे में बाहर से ताला बंद किया अयोध्या लखनऊ रेल खंड के देवराकोट के पास रेलवे ट्रैक पे मिला आरोपी पत्नी का शव,साथ में एक सुसाइड नोट भी मिलाकमरे में मृतक पति के पास बंद22 दिन के नवजात शिशु की भी हुई मौत,सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी लिंक अफसर आशीष निगम व रौनाही पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजवाया गया।एसपी ग्रामीण ने मामले में दी जानकारी।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकास खंड हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत राजौरा स्थित डॉ. अम्बेडकर सामुदायिक भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रोशन लाल ने की, जबकि संचालन ग्राम सचिव विष्णु कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नरेगा भुगतान में हो रही देरी, जर्जर सड़कों, साफ-सफाई की कमी, आवास योजना और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान रोशन लाल ने बताया कि नरेगा का पैसा समय पर न मिलने से ग्रामीणों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सचिव विष्णु कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांव के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत सहायक मन्जू, रोजगार सेवक अनिल कुमार और सफाईकर्मी रामचंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण मोनू, गुड्डू और सुशीला ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से गांव की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।3