logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परीक्षा देकर लौट रही बालिका का हाथ बाह पड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमाक - 224/2026 धारा - 296, 115(2), 74, 78(2), बीएनएस, एवं 08 पाॅक्सो एक्ट के प्रकरण के पीडिता के साथ पीछा कर छेडखानी करने वाले फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है नाम पता आरोपीः-सागर आडिल पिता कुमार बाबू आडिल उम्र 18 वर्ष 06 माह साकिन केशला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) हा0मु0 ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0) ःः विवरण:ः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 27/04/26 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21/02/2026 परीक्षा देने के बाद वापस घर आते समय स्कूल के पास केशला के सागर आडिल मेरा बेज्जती करने की नियत से मेरे बांये हाथ को पकड़ लिया मना करने से अश्लील गाली गलौच देने लगा तब से मेरा पिछा करता है पीड़िता के लिखित रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय मे कथन कराया गया पीडिता का जन्म निर्धारण संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया गया आरोपी सागर आडिल घटना कारित कर फरार था जिसका लगातार गिरफ़तार करने की प्रयास किया जा रहा था आरोपी अपने गिरफ़तारी से बचने के लिए लुकछिप रहा था हालात श्रीमान उ.म.नि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह(भापुसे) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में सायबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर आज दिनांक 09/06/26 को आरोपी को पकडा गया थाना लाकर पूछताछ करने पर पीडिता के साथ अपराध घटित करना कबूल किया आरोपी को गिरफ़तार कर दिनांक 09/06/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश पास्को न्यायालय बिलासपुर भेजकर रिमाण्ड स्वीकृत कर केन्द्रीय जेल मे दाखिल किया गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी एल चन्द्राकर, प्र आर 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रहा।

5 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
5 hrs ago

परीक्षा देकर लौट रही बालिका का हाथ बाह पड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल मंगलवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमाक - 224/2026 धारा - 296, 115(2), 74, 78(2), बीएनएस, एवं 08 पाॅक्सो एक्ट के प्रकरण के पीडिता के साथ पीछा कर छेडखानी करने वाले फरार आरोपी को बिल्हा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है नाम पता आरोपीः-सागर आडिल पिता कुमार बाबू आडिल उम्र 18 वर्ष 06 माह साकिन केशला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) हा0मु0 ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0) ःः विवरण:ः मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 27/04/26 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21/02/2026 परीक्षा देने के बाद वापस घर आते समय स्कूल के पास केशला के सागर आडिल मेरा बेज्जती करने की नियत से मेरे बांये हाथ को पकड़ लिया मना करने से अश्लील गाली गलौच देने लगा तब से मेरा पिछा करता है पीड़िता के लिखित रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय मे कथन कराया गया पीडिता का जन्म निर्धारण संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया गया आरोपी सागर आडिल घटना कारित कर फरार था जिसका लगातार गिरफ़तार करने की प्रयास किया जा रहा था आरोपी अपने गिरफ़तारी से बचने के लिए लुकछिप रहा था हालात श्रीमान उ.म.नि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह(भापुसे) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में सायबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन प्राप्त कर आज दिनांक 09/06/26 को आरोपी को पकडा गया थाना लाकर पूछताछ करने पर पीडिता के साथ अपराध घटित करना कबूल किया आरोपी को गिरफ़तार कर दिनांक 09/06/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश पास्को न्यायालय बिलासपुर भेजकर रिमाण्ड स्वीकृत कर केन्द्रीय जेल मे दाखिल किया गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी एल चन्द्राकर, प्र आर 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रहा।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एनएच बाईपास सड़क पर नगरौड़ी और हरदी गांव के बीच एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें अग्नि वीर परीक्षा देकर दुर्ग से कोरबा लौट रहे दो युवक घायल हो गए। इस घटना की सूचना कड़ार गांव के एक कॉलर ने मंगलवार रात 9:00 बजे डायल 112 को दी। घटनास्थल पर एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीयू 1782 पर सवार दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले। इनमें दीपिका ज्योति नगर, जिला कोरबा निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार सिंह पिता फुलेंद्र सिंह को ज्यादा चोटें आई थीं, जबकि उनके साथी दीपिका कोरबा बस्ती निवासी 19 वर्षीय समीर कुमार आजाद पिता हमीर कुमार आजाद को हल्की चोटें लगी थीं। युवकों ने बताया कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को सिम्स अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
    1
    मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एनएच बाईपास सड़क पर नगरौड़ी और हरदी गांव के बीच एक मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें अग्नि वीर परीक्षा देकर दुर्ग से कोरबा लौट रहे दो युवक घायल हो गए। इस घटना की सूचना कड़ार गांव के एक कॉलर ने मंगलवार रात 9:00 बजे डायल 112 को दी।

घटनास्थल पर एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीयू 1782 पर सवार दो युवक घायल अवस्था में पड़े मिले। इनमें दीपिका ज्योति नगर, जिला कोरबा निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार सिंह पिता फुलेंद्र सिंह को ज्यादा चोटें आई थीं, जबकि उनके साथी दीपिका कोरबा बस्ती निवासी 19 वर्षीय समीर कुमार आजाद पिता हमीर कुमार आजाद को हल्की चोटें लगी थीं। युवकों ने बताया कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।

डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को सिम्स अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना में एक प्रधान आरक्षक का पैसा लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक को पैसे लेते हुए देखा जा सकता है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना में एक प्रधान आरक्षक का पैसा लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक को पैसे लेते हुए देखा जा सकता है।
    user_Ram bhardwaj
    Ram bhardwaj
    Local News Reporter बिल्हा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर के बेहतराई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यालय में पार्टी का 27वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त, पार्टी के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को तेज करने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में प्रदेश यूथ अध्यक्ष रावस्कर गोरख और हिमांशु राज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    बिलासपुर के बेहतराई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यालय में पार्टी का 27वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त, पार्टी के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को तेज करने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस आयोजन में प्रदेश यूथ अध्यक्ष रावस्कर गोरख और हिमांशु राज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर जिला प्रशासन ने आगामी खरीफ सीजन 2026 को लेकर दावा किया है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, जिले में 49,772 टन से अधिक उर्वरक का भंडारण किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31% अधिक है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 26,131 टन से ज्यादा खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। हालांकि, प्रशासन के इन दावों के विपरीत, कई किसान पर्याप्त खाद नहीं मिलने की आशंका जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हुई, तो उनकी खेती और पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    1
    बिलासपुर जिला प्रशासन ने आगामी खरीफ सीजन 2026 को लेकर दावा किया है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, जिले में 49,772 टन से अधिक उर्वरक का भंडारण किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31% अधिक है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 26,131 टन से ज्यादा खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है।

हालांकि, प्रशासन के इन दावों के विपरीत, कई किसान पर्याप्त खाद नहीं मिलने की आशंका जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हुई, तो उनकी खेती और पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर/कोटा में बहुचर्चित निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है। मृतक के बड़े भाई और अधिवक्ता लेख भारती गोस्वामी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को 6 पेज का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन, सभी षड्यंत्रकारियों की तत्काल गिरफ्तारी और आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में परिवार ने दावा किया है कि 4 जून की रात हुई यह वारदात कोई सामान्य हत्या नहीं बल्कि एक पूरी तरह पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम है। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले निखिल की रेकी कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी और फिर सुनियोजित तरीके से घात लगाकर हमला किया। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि हत्या में सीधे शामिल लोगों के अलावा रेकी करने वाले, सूचना देने वाले और अन्य प्रकार से सहायता पहुंचाने वाले सभी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया जाए। इसके साथ ही, आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को केस डायरी और चार्जशीट में शामिल करने की मांग करते हुए इसे “दुर्लभ से दुर्लभतम” श्रेणी का मामला बताया गया है, ताकि पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाकर दोषियों को कठोरतम सजा दिला सके। परिवार ने सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर चल रहे कथित “मीडिया ट्रायल” पर भी आपत्ति जताई है, उनका कहना है कि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बिना प्रसारित की जा रही अप्रमाणित कहानियां जांच को प्रभावित कर सकती हैं और मृतक की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। परिजनों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने, गवाहों और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने जैसी अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी उठाई हैं। पीड़ित परिवार ने बिलासपुर पुलिस की निष्पक्षता पर विश्वास व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर निखिल गोस्वामी को न्याय दिलाएगी।
    1
    बिलासपुर/कोटा में बहुचर्चित निखिल भारती गोस्वामी हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है। मृतक के बड़े भाई और अधिवक्ता लेख भारती गोस्वामी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को 6 पेज का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन, सभी षड्यंत्रकारियों की तत्काल गिरफ्तारी और आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन में परिवार ने दावा किया है कि 4 जून की रात हुई यह वारदात कोई सामान्य हत्या नहीं बल्कि एक पूरी तरह पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम है। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले निखिल की रेकी कर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई थी और फिर सुनियोजित तरीके से घात लगाकर हमला किया। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि हत्या में सीधे शामिल लोगों के अलावा रेकी करने वाले, सूचना देने वाले और अन्य प्रकार से सहायता पहुंचाने वाले सभी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया जाए। इसके साथ ही, आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को केस डायरी और चार्जशीट में शामिल करने की मांग करते हुए इसे “दुर्लभ से दुर्लभतम” श्रेणी का मामला बताया गया है, ताकि पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाकर दोषियों को कठोरतम सजा दिला सके।

परिवार ने सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर चल रहे कथित “मीडिया ट्रायल” पर भी आपत्ति जताई है, उनका कहना है कि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बिना प्रसारित की जा रही अप्रमाणित कहानियां जांच को प्रभावित कर सकती हैं और मृतक की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। परिजनों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने, गवाहों और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने जैसी अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी उठाई हैं। पीड़ित परिवार ने बिलासपुर पुलिस की निष्पक्षता पर विश्वास व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर निखिल गोस्वामी को न्याय दिलाएगी।
    user_Kumar Poptani
    Kumar Poptani
    Media and information sciences faculty बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार प्रकृति ध्रुव के खिलाफ तत्काल जाँच के आदेश दिए जाने की कड़ी माँग की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि जाँच के दौरान उन्हें दोषी पाया जाता है, तो उन्हें उनके पद से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। यह माँग तहसीलदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है।
    1
    बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार प्रकृति ध्रुव के खिलाफ तत्काल जाँच के आदेश दिए जाने की कड़ी माँग की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि जाँच के दौरान उन्हें दोषी पाया जाता है, तो उन्हें उनके पद से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। यह माँग तहसीलदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है।
    user_Sumant Kumar Kumar
    Sumant Kumar Kumar
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बलौदाबाजार जिले के ग्राम संडी में ग्रामीणों की सतर्कता ने सरकारी शराब दुकानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां कथित तौर पर नकली या मिलावटी शराब का नेटवर्क संचालित होने का खुलासा हुआ है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब मंगलवार देर रात कुछ जागरूक ग्रामीणों ने शराब दुकान के पास दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में झोले में शराब ले जाते देखा। पूछताछ में युवकों ने कथित रूप से बताया कि वे शराब दुकान से जुड़े एक कर्मचारी के घर से शराब लेकर आए थे। इस सूचना के बाद ग्रामीणों ने सीधे उस कर्मचारी के घर का रुख किया, जहां उन्हें बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, पैकिंग सामग्री और शराब बनाने में उपयोग होने वाले संदिग्ध सामान बिखरे पड़े मिले। इस दृश्य से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वृत्त पलारी अंतर्गत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान इंदौरी, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के दो आरोपियों— मुरली टंडन और नेतराम डहरिया को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई सामग्री में 360 पाव देशी मसाला मदिरा (64.8 बल्क लीटर), 52 खाली शीशियां, 52 ढक्कन और लगभग 15 लीटर रंगीन तरल पदार्थ से भरा एक प्लास्टिक जरीकेन शामिल हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि क्या यह मामला सिर्फ दो व्यक्तियों तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। लोग खाली बोतलों, ब्रांडेड स्टीकरों और शराब बनाने वाले सामान के स्रोत पर सवाल उठा रहे हैं, साथ ही यह भी पूछ रहे हैं कि क्या सरकारी शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाने का कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। मामले के सामने आने के बाद आबकारी अमले की भूमिका और स्थानीय निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि जिले में पहले भी शराब दुकानों से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायतें आती रही हैं। हालांकि, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकलेगा। ग्रामीणों की यह जागरूकता एक मिसाल बन गई है, और उनकी सजगता के कारण ही यह संदिग्ध गतिविधि उजागर हो सकी। अब नागरिक, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि जिले की सभी शराब दुकानों की विशेष जांच की मांग कर रहे हैं, जिसमें स्टॉक ऑडिट, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और शराब परिवहन व भंडारण की जांच शामिल है। अब प्रशासन पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि क्या जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित रहेगी, या कथित नेटवर्क के अन्य चेहरे भी सामने आएंगे और जिलेभर में व्यापक जांच की जाएगी। बलौदाबाजार की जनता प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच की उम्मीद कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसे अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लग सके।
    1
    बलौदाबाजार जिले के ग्राम संडी में ग्रामीणों की सतर्कता ने सरकारी शराब दुकानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां कथित तौर पर नकली या मिलावटी शराब का नेटवर्क संचालित होने का खुलासा हुआ है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब मंगलवार देर रात कुछ जागरूक ग्रामीणों ने शराब दुकान के पास दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में झोले में शराब ले जाते देखा। पूछताछ में युवकों ने कथित रूप से बताया कि वे शराब दुकान से जुड़े एक कर्मचारी के घर से शराब लेकर आए थे।

इस सूचना के बाद ग्रामीणों ने सीधे उस कर्मचारी के घर का रुख किया, जहां उन्हें बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, पैकिंग सामग्री और शराब बनाने में उपयोग होने वाले संदिग्ध सामान बिखरे पड़े मिले। इस दृश्य से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वृत्त पलारी अंतर्गत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान इंदौरी, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के दो आरोपियों— मुरली टंडन और नेतराम डहरिया को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई सामग्री में 360 पाव देशी मसाला मदिरा (64.8 बल्क लीटर), 52 खाली शीशियां, 52 ढक्कन और लगभग 15 लीटर रंगीन तरल पदार्थ से भरा एक प्लास्टिक जरीकेन शामिल हैं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि क्या यह मामला सिर्फ दो व्यक्तियों तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। लोग खाली बोतलों, ब्रांडेड स्टीकरों और शराब बनाने वाले सामान के स्रोत पर सवाल उठा रहे हैं, साथ ही यह भी पूछ रहे हैं कि क्या सरकारी शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाने का कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। मामले के सामने आने के बाद आबकारी अमले की भूमिका और स्थानीय निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि जिले में पहले भी शराब दुकानों से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायतें आती रही हैं। हालांकि, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकलेगा।

ग्रामीणों की यह जागरूकता एक मिसाल बन गई है, और उनकी सजगता के कारण ही यह संदिग्ध गतिविधि उजागर हो सकी। अब नागरिक, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि जिले की सभी शराब दुकानों की विशेष जांच की मांग कर रहे हैं, जिसमें स्टॉक ऑडिट, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और शराब परिवहन व भंडारण की जांच शामिल है। अब प्रशासन पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि क्या जांच केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित रहेगी, या कथित नेटवर्क के अन्य चेहरे भी सामने आएंगे और जिलेभर में व्यापक जांच की जाएगी। बलौदाबाजार की जनता प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच की उम्मीद कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसे अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लग सके।
    user_गोविंद राम 9294731537
    गोविंद राम 9294731537
    Palari, Baloda Bazar•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बालिका अपने 'बड़ी मम्मी' के घर से बिना बताए फरार हो गई है, जिसके बाद परिजनों ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिका की माँ ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताई है, यह मानते हुए कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बालिका की माँ ने आज बुधवार दोपहर 14:12 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी, जो कक्षा 11वीं तक पढ़ी है और जिसकी 6वीं कक्षा की अंकसूची में जन्म दिनांक 09/06/2010 दर्ज है, दिनांक 24/05/2026 को ग्राम छतौना स्थित अपनी मौसी (बहन) के घर मेहमान के रूप में आई थी। मंगलवार, 10/06/2026 की देर रात करीब 01:30 बजे, मौसी ने फोन कर बताया कि सब लोग खाना खाकर सो गए थे, लेकिन जब वह इसी समय जागीं, तो देखा कि उनकी बेटी अपने बैग में सामान लेकर कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बालिका का हुलिया 5 फीट 2 इंच कद, साँवली रंगत, काले लंबे बाल और लंबा चेहरा बताया गया है। वह पीले रंग का सूट पहनी थी, छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा बोलती है, और अपने साथ एक मोबाइल फोन भी रखी थी, जो अब बंद बता रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बालिका अपने 'बड़ी मम्मी' के घर से बिना बताए फरार हो गई है, जिसके बाद परिजनों ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिका की माँ ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताई है, यह मानते हुए कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बालिका की माँ ने आज बुधवार दोपहर 14:12 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी, जो कक्षा 11वीं तक पढ़ी है और जिसकी 6वीं कक्षा की अंकसूची में जन्म दिनांक 09/06/2010 दर्ज है, दिनांक 24/05/2026 को ग्राम छतौना स्थित अपनी मौसी (बहन) के घर मेहमान के रूप में आई थी। मंगलवार, 10/06/2026 की देर रात करीब 01:30 बजे, मौसी ने फोन कर बताया कि सब लोग खाना खाकर सो गए थे, लेकिन जब वह इसी समय जागीं, तो देखा कि उनकी बेटी अपने बैग में सामान लेकर कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बालिका का हुलिया 5 फीट 2 इंच कद, साँवली रंगत, काले लंबे बाल और लंबा चेहरा बताया गया है। वह पीले रंग का सूट पहनी थी, छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा बोलती है, और अपने साथ एक मोबाइल फोन भी रखी थी, जो अब बंद बता रहा है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.