*राष्ट्रवादी नवनिर्माण पार्टी ने की अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग* - *महा महिमा राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा* *राष्ट्रवादी नवनिर्माण पार्टी ने की अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग* - *महा महिमा राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा* बुलंदशहर में राष्ट्रवादी नव निर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें त्यागी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उनके एक निजी सुरक्षाकर्मी की गिरफ्तारी का भी उल्लेख किया गया है। ज्ञापन के अनुसार, श्रीकांत त्यागी राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। स्वतंत्र राजनीतिक दल के गठन के बाद, उन्हें देश भर के लगभग 14 राज्यों में जनसंपर्क, संगठन विस्तार और पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार यात्रा करनी पड़ती है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी भृगुवंशी समाज सहित करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत और एक सशक्त जनस्वर के रूप में उभरे हैं। वह लगातार ब्राह्मण, भूमिहार और त्यागी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपराधों और हत्याओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल है। इन परिस्थितियों में उनकी सुरक्षा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने आगे बताया कि गाजियाबाद से पूर्वांचल भ्रमण के दौरान श्रीकांत त्यागी के मुख्य वाहन के पीछे चल रही एस्कॉर्ट वाहन में बैठे निजी सुरक्षाकर्मी रोबिन सिंह ने किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए त्यागी के लिए जातिसूचक शब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि रोबिन सिंह "सीने में गोली मारकर हत्या कर देने" जैसी गंभीर साजिश रच रहा था। इस घटना की सूचना तत्काल पार्टी के सभी कार्यालयों को दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी और हिमांशु पालीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

- उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद हापुड़ के लिए नई जिम्मेदारी तय की है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, गाजियाबाद निवासी देवेन्द्र सिंह को हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. स्वामी प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में की गई है। केंद्रीय कार्यालय, गोमती नगर, लखनऊ से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और संगठित करने के लिए तेजी से कार्य करें। जिला, विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर और पोलिंग बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इस घोषणा के बाद हापुड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी जिले में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनाधार को और अधिक सशक्त करेगी।1
- बुलन्दशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक एक 10 माह की बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पड़ोसी थानों व जनपदों को भी अलर्ट कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार युवकों ने गलतफहमी में बच्ची को अपने किसी परिचित के परिवार की समझकर साथ ले लिया था। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाल अपचारी हैं और कस्बा जहांगीराबाद के ही निवासी हैं। इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- साथियों नमस्कार अपनों हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है कोई भी समाज जब भी आगे बढ़ता है उसे समाज का शोषण किया जाता है जब तक उसे समझ में कोई अच्छा नेता ना हो तो जब तक उसे समाज का सुधार नहीं होता है जय भारत जय संविधान🙏1
- भाकियू अराजनैतिक ने आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को ट्रैक्टर मार्च कर ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बुलंदशहर को ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी रहे चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलंदशहर युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च हुआ कार्यक्रम की व्यवस्था चौधरी धर्मवीर सिंह जिला प्रभारी रोहित चौधरी सलेमपुर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता मनवीर पहलवान ने की कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लू चौधरी एनसीआर महासचिव , व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष युवा चौधरी इस्तकार रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नईम व प्रदीप गोड़ ने किया आज की महापंचायत में मुख्य मांग निम्नलिखित है 1 लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने के लिए बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग व अन्य जगहों पर रास्ता दिया जाए सर्किल रेट 20% उन गाटा संख्याओं का बढ़ाया जाए जो हाईवे में जा रही है 2 सरकारी कर्मचारियों के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतों से बचने के लिए ब्लॉक ऊंचा गांव के थाना नर्सेना में ,ब्लॉक अनूपशहर के थाना अनूपशहर में गलत तरीके से किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त हो भ्रष्टाचारियों को शरण दे रहे अधिकारियों के खिलाफ व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो 3 बिन मौसम बरसात से जो किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसका आकलन कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए 4आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए 5 गलत रिपोर्ट प्रेषित करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो 6 किसानों के साथ हो रही चार से पांच प्रतिशत की कटौती करने वाले मिल तौल केंद्र व घटतोली करने वाले मिल तौल केंद्रों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए 7 जनपद बुलंदशहर के किसानों को बीज खाद कृषि यंत्र उपलब्ध कराई जाएं 8 केंद्रों पर सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूपों का गवन किया जा रहा है वह किसानों से ज्यादा अन्य लोगों के साथ साठ गांठ कर मक्का बाजरा गेहूं धान आदि खरीददारी की जा रही है जिसमें कागजात में बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 9 राहवीर योजना का लाभ जनपद के लोगों को दिलाया जाए जिससे उचित समय पर इलाज मिलने पर दुर्घटना होने वाले व्यक्ति की जान को बचाया जा सके 10 स्मार्ट मीटर लगाने पूर्ण प्रतिबंध हो पूर्व की भांति विद्युत मीटर लगाई जाए 11 पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताब पूर्णत लागू है फीस की मनमानी पर रोक लगे 12 जनपद बुलंदशहर व अन्य प्रदेश में हो रही गैस की कालाबाजारी बंद हो पूर्व की भांति गैस सिलेंडर दिए जाएं 13 अग्नि वीर योजना में 80% अग्नि वीर परमानेंट हो पेंशन दी जाए तनख्वाह व अन्य भक्तों में वृद्धि की जाए 14 झूठे मुकदमे दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी महोदय के आदेश अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई हो इस मौके पर हजारों किसान देवता ट्रैक्टर गाड़ियां बाइक मातृशक्ति पूर्व सैनिक कई ग्राम प्रधान ,50 गांव के किसान एवम् कर्नल जयप्रकाश सिंह , राष्ट्रीय सचिव राजा सैफी,कपीश त्यागी, अंकुर त्यागी, धीरज भाटी, रोहतास यादव, सचिन चौधरी, गुड्डू गुलावठी, सीटू लोधी, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, सरफराज, उमर सैफी, सावेज खान, सैजी खान, अरविंद शर्मा, अराफात नंबरदार, कपिल गुर्जर, मोनू बरौली, बिंदु जाटव, दीपक शर्मा, सुनील गढ़िया, केपी सिंह, योगी उर्फ योगेंद्र राघव,राधेश्याम प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज प्रधान सलेमपुर ,जितेंद्र चाहर, सुनील चौधरी ,नरेंद्र राव, धीरज चौहान, सतेंद्र शर्मा ,राहुल चौधरी ,पवन कुमार ,नरेश कुमार ,डॉ डीके आर्य ,संजय सिंह ,पिंटू सिंह, दिनेश कुमार, मोनू, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह ,मोहन चौधरी, रकम सिंह ,सुमित कुमार ,हीरालाल शर्मा ,शिवम चौधरी, गजेंद्र लोधी, डाली बलरामपुर, उपेंद्र मलिक प्रधान, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे 20 दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट बुलंदशहर पर किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन बुलंदशहर की होगी राजेश चौहान जिंदाबाद मांगेराम त्यागी जिंदाबाद हरि नाम वर्मा जिंदाबाद धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद चौधरी दिगंबर सिंह जिंदाबाद जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद1
- भगवती भागीरथी मां गंगा की छाती चीर कर खनन माफिया बना रहा है पोपलेन से रास्ता ।बुलंदशहर :: रामघाट थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद प्रशासन सोया हुआ है कुंभकर्णी नींद । बुलंदशहर के रामघाट गंगा नदी में बीचों-बीच पोपलेन चलने का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल।खनन माफिया द्वारा गंगा नदी में पोपलेन मशीनों द्वारा गंगाजल की धारा को मोड़कर बनाया जा रहा है रास्ता , सरेआम उड़ाई जा रही है एनजीटी के आदेशों की धज्जियाँ। कुछ दिन पहले भी रामघाट थाना इलाके का ही अवैध रूप से रास्ता बनाने का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल तब भी नहीं हुई थी कोई बड़ी कार्रवाई ??बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के रामघाट गंगा का मामला डिबाई से अजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट1
- शिकारपुर : नगर के जैन धर्म के 24 वें तीर्थ कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, और बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुए सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल रथ यात्रा के दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुन्दर नजारा देखने को मिला जब शोभायात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी तो वहाँ के स्थानीय वार्ड सभासद अरशद अन्सारी, और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया सभासद अरशद अन्सारी, ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए है पुष्प वर्षा से महक उठा मार्ग रथ यात्रा का नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर अभिनंदन किया गया श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से रथ पर पुष्पों की बारिश की भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया सुरक्षा के कड़े इंतजाम शोभायात्रा को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, एस आई शुलभ कुमार, पवन कुमार, विशाल चौधरी, विकास, सहित भारी पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा यात्रा के समापन पर मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।3
- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोसायटी में कई लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- शिकायतकर्ता ने लोकहित में शिकायत देकर समाधान दिवस में मचाया हड़कंप समाधान दिवस अधिकारी ने सारे अस्पतालों की जांच करने से किया इनकार नाम लिखकर दो उनकी ही अस्पतालों की जांच कराते हैं इसका अर्थ क्या है कि प्रशासन कोई काम करने को तैयार ही नहीं है एमबीबीएस की डिग्री लेने का कोई फायदा ही नहीं है क्योंकि सरकार इन झोलाछाप डॉक्टरों के अस्पतालों को व पैथोलाजी लैबों को अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बढ़ावा दे रही है स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से ही यह फल फूल रहे हैं। डिबाई से अजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट1