महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली भव्य रथ यात्रा जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत शिकारपुर : नगर के जैन धर्म के 24 वें तीर्थ कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, और बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुए सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल रथ यात्रा के दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुन्दर नजारा देखने को मिला जब शोभायात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी तो वहाँ के स्थानीय वार्ड सभासद अरशद अन्सारी, और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया सभासद अरशद अन्सारी, ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए है पुष्प वर्षा से महक उठा मार्ग रथ यात्रा का नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर अभिनंदन किया गया श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से रथ पर पुष्पों की बारिश की भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया सुरक्षा के कड़े इंतजाम शोभायात्रा को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, एस आई शुलभ कुमार, पवन कुमार, विशाल चौधरी, विकास, सहित भारी पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा यात्रा के समापन पर मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।
महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली भव्य रथ यात्रा जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत शिकारपुर : नगर के जैन धर्म के 24 वें तीर्थ कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, और बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुए सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल रथ यात्रा के दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुन्दर नजारा देखने को मिला जब
शोभायात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी तो वहाँ के स्थानीय वार्ड सभासद अरशद अन्सारी, और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया सभासद अरशद अन्सारी, ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए है पुष्प वर्षा से महक उठा मार्ग रथ यात्रा का नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर अभिनंदन किया गया श्रद्धालुओं
ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से रथ पर पुष्पों की बारिश की भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया सुरक्षा के कड़े इंतजाम शोभायात्रा को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, एस आई शुलभ कुमार, पवन कुमार, विशाल चौधरी, विकास, सहित भारी पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा यात्रा के समापन पर मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।
- बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान1
- अनमोल की हत्या के आरोप में तीन युवक़ों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, ईंट और खून से सने कपड़े बरामद रजत और सोनू की बहन से बात करने के लिए मोबाइल नम्बर मांगने पर की गई थी अनमोल की हत्या सोनू और रजत ने अनमोल को जंगल में बुलाया और ईंट से कुचलकर मार डाला अनमोल के शव को कुएं में लटकाकर फरार हो गए थे सोनू और रजत सन्दिग्ध परिस्थियों में गायब हुआ था अनमोल, पुलिस ने दर्ज की थी अपहरण की एफआईआर बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटा बास में हुई थी घटना बाइट: तेजवीर सिंह (एसपी देहात) रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज1
- * फतेहपुर के थाना गाज़ीपुर पुलिस ने नाले से निकलवाया बाहर गाड़ी में मिले फटे रजिस्ट्रेशन के अनुसार गिरजा शंकर पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल UP71AC 9757 है *रिपोर्टर.जैनुल शाह खागा तहसील संवाददाता फ़तेहपुर*1
- पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालकककोड़ देहात में गैस को लेकर बवाल, कालाबाजारी के आरोपों पर एजेंसी संचालक की सफाई सब-हेडलाइन: “पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालक ककोड़ (बुलंदशहर) से रिपोर्ट: बुलंदशहर के ककोड़ देहात में गैस सिलेंडरों को लेकर मचे बवाल के बीच अब बड़ा खुलासा सामने आया है। कालाबाजारी के आरोपों से घिरी जैना गैस एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। कई उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में खड़े रहने और समय पर गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए, जिससे मामला और अधिक गर्मा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार ने कहा, “कालाबाजारी जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस दी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन भी जांच कर सकता है, उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। इसके बावजूद ककोड़ देहात में उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, आरोप और सफाई के बीच सच्चाई की तलाश जारी1
- लखनऊ : CM हेल्पलाइन नंबर 1076 पर पूरे उत्तर प्रदेश की शिकायतें सुनने वाली लड़कियां आज रो रही हैं। उन्हें प्रदर्शन तक नहीं करने दिया गया। वे नाराज थीं कम सैलरी मिलने से। वे चाहती थीं कि CM ऑफिस पर जाकर अपनी फरियाद सुनाएं, पर ऐसा संभव नहीं हुआ।1
- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोसायटी में कई लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- हापुड़ के देहात क्षेत्र के लोधीपुर में एक OYO होटल को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते गुस्साए लोग होटल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान होटल से बाहर निकल रही कुछ महिलाओं के पीछे स्थानीय लोग दौड़ते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- 1857 स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीप शिखा बहुजन समाज में कोरी कुल में जन्मी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल झलकारी बाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने पराक्रम से नारी शक्ति और बहुजन समाज का गौरव बढ़ाया। उनका बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज में समानता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏 शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏1
- इगलास तहसील क्षेत्र गाँव कलिंजरी निवासी विनय कुमार तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में 2019 से अपनी शिकायत करता फिर रहा. फिर भी नहीं मिल रहा विनय कुमार को न्याय. आज फिर विनय कुमार उक्त शिकायत को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर पहुँचे. पीड़ित विनय कुमार का कहना है की गाँव के सरकारी रास्ते पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रैंप का निर्माण कर रखा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा. इसी शिकायत को लेकर विनय कुमार 2019 से लेकर 2026 तक 264 शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है. फिर भी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है. वहीं आज एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा द्वारा पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर गाँव के सेकेट्री को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए. पीड़ित विनय कुमार को कार्यवाही करने का अस्वासन दिया है.1