Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल गए थे। देर शाम तेज कड़कती बिजली के साथ बुलंदशहर के आसपास के क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान
Upkar chauhan Reporter
बुलंदशहर में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल गए थे। देर शाम तेज कड़कती बिजली के साथ बुलंदशहर के आसपास के क्षेत्र में झमाझम बरसात हुई। बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रौनक पिछले 10-15 सालों से हरियाणा में रह रहा था और पिछले दो साल से गाजियाबाद में निवास कर रहा था। लगभग एक वर्ष पहले रौनक के पिता रविंद्र के बड़े भाई विजेंद्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गांव आए थे, जहां उन्होंने मकान और जमीन का बंटवारा किया था। इसके बाद गांव में पुरानी ईंटों से एक मकान भी बनाया गया था। यह मकान बनने के बाद से बंद पड़ा है। परिवार के सदस्य, जिनमें रौनक भी शामिल है, कभी-कभी एक-दो महीने में गांव आते-जाते रहते थे। गांव में रौनक को विकास के नाम से जाना जाता है। गांव के राशन डीलर विनोद ने बताया कि रौनक का पूरा परिवार गांव से बाहर रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। गांव के अधिकांश लोगों को यही जानकारी है। रजापुर गांव ग्राम पंचायत चांदौक का एक माजरा है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रौनक उर्फ विकास और उसके पिता रविंद्र का कोतवाली में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है।1
- बुलंदशहर : अहमदगढ़ से लापता किशोर का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी1
- Post by Irfan Tomar1
- शिकारपुर : नगर के जैन धर्म के 24 वें तीर्थ कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के पावन अवसर पर नगर में भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों के साथ निकली इस शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, और बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुए सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी अनूठी मिसाल रथ यात्रा के दौरान नगर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुन्दर नजारा देखने को मिला जब शोभायात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरी तो वहाँ के स्थानीय वार्ड सभासद अरशद अन्सारी, और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भगवान महावीर के रथ पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया सभासद अरशद अन्सारी, ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहार हमें आपस में प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और भगवान महावीर का सत्य व अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए है पुष्प वर्षा से महक उठा मार्ग रथ यात्रा का नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर अभिनंदन किया गया श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों और दरवाजों से रथ पर पुष्पों की बारिश की भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया सुरक्षा के कड़े इंतजाम शोभायात्रा को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, एस आई शुलभ कुमार, पवन कुमार, विशाल चौधरी, विकास, सहित भारी पुलिस फोर्स शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा यात्रा के समापन पर मन्दिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया ।3
- *BREAKING_NEWS* गुलावठी के ग्राम सैंठा में बेखौफ चोरों का बड़ा तांडव... लाखों की चोरी: सूने मकान की कुंडी काटकर लाखों के जेवरात और नकदी पार... मौके पर पुलिस: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट, आरोपियों की तलाश तेज... बड़ी लापरवाही: शादी के सीजन में पुलिस की गश्त पर फिर उठे सवाल...! गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंठा में बीती रात दिया चोरों ने वारदात को अंजाम1
- तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का। हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है? अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट1
- Post by Lokendra Raj Singh5
- बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान1