logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहाँ खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब साक्षात गंगा की कोख को ही चीरना शुरू कर दिया है। तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का। ​ हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ​ सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है? ​ अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे। ​ बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट

4 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जहाँ खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब साक्षात गंगा की कोख को ही चीरना शुरू कर दिया है। तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का। ​ हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ​ सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है? ​ अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे। ​ बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *BREAKING_NEWS* ​गुलावठी के ग्राम सैंठा में बेखौफ चोरों का बड़ा तांडव... ​लाखों की चोरी: सूने मकान की कुंडी काटकर लाखों के जेवरात और नकदी पार... ​मौके पर पुलिस: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट, आरोपियों की तलाश तेज... ​बड़ी लापरवाही: शादी के सीजन में पुलिस की गश्त पर फिर उठे सवाल...! गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंठा में बीती रात दिया चोरों ने वारदात को अंजाम
    1
    *BREAKING_NEWS*
​गुलावठी के ग्राम सैंठा में बेखौफ चोरों का बड़ा तांडव...
​लाखों की चोरी: सूने मकान की कुंडी काटकर लाखों के जेवरात और नकदी पार...
​मौके पर पुलिस: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए फिंगरप्रिंट, आरोपियों की तलाश तेज...
​बड़ी लापरवाही: शादी के सीजन में पुलिस की गश्त पर फिर उठे सवाल...!
गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंठा में बीती रात दिया चोरों ने वारदात को अंजाम
    user_Mehboob  ALi
    Mehboob ALi
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का। ​ हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ​ सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है? ​ अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे। ​ बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट
    1
    तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी  के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का।
​
हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
​
सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है?
​
अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे।
​
बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Lokendra Raj Singh
    5
    Post by Lokendra Raj Singh
    user_Lokendra Raj Singh
    Lokendra Raj Singh
    Video Creator बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान
    1
    बारिश से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई, लेकिन गेहूं और आलू किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए शहर के अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा साथ ही राहगीरों का आवागवन बाधित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है
बुलंदशहर संवाददाता उपकार चौहान
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Singer खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • बुलंदशहर : अहमदगढ़ से लापता किशोर का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी
    1
    बुलंदशहर : अहमदगढ़ से लापता किशोर का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    15 hrs ago
  • पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालकककोड़ देहात में गैस को लेकर बवाल, कालाबाजारी के आरोपों पर एजेंसी संचालक की सफाई सब-हेडलाइन: “पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालक ककोड़ (बुलंदशहर) से रिपोर्ट: बुलंदशहर के ककोड़ देहात में गैस सिलेंडरों को लेकर मचे बवाल के बीच अब बड़ा खुलासा सामने आया है। कालाबाजारी के आरोपों से घिरी जैना गैस एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। कई उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में खड़े रहने और समय पर गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए, जिससे मामला और अधिक गर्मा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार ने कहा, “कालाबाजारी जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस दी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन भी जांच कर सकता है, उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। इसके बावजूद ककोड़ देहात में उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, आरोप और सफाई के बीच सच्चाई की तलाश जारी
    1
    पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालकककोड़ देहात में गैस को लेकर बवाल, कालाबाजारी के आरोपों पर एजेंसी संचालक की सफाई
सब-हेडलाइन:
“पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालक
ककोड़ (बुलंदशहर) से रिपोर्ट:
बुलंदशहर के ककोड़ देहात में गैस सिलेंडरों को लेकर मचे बवाल के बीच अब बड़ा खुलासा सामने आया है। कालाबाजारी के आरोपों से घिरी जैना गैस एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। कई उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में खड़े रहने और समय पर गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए, जिससे मामला और अधिक गर्मा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं।
इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार ने कहा, “कालाबाजारी जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस दी जा रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन भी जांच कर सकता है, उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। इसके बावजूद ककोड़ देहात में उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, आरोप और सफाई के बीच सच्चाई की तलाश जारी
    user_फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    फरमान हिंदुस्तानी दैनिक भास्कर
    Court reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Irfan Tomar
    1
    Post by Irfan Tomar
    user_Irfan Tomar
    Irfan Tomar
    Local News Reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अनमोल की हत्या के आरोप में तीन युवक़ों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, ईंट और खून से सने कपड़े बरामद रजत और सोनू की बहन से बात करने के लिए मोबाइल नम्बर मांगने पर की गई थी अनमोल की हत्या सोनू और रजत ने अनमोल को जंगल में बुलाया और ईंट से कुचलकर मार डाला अनमोल के शव को कुएं में लटकाकर फरार हो गए थे सोनू और रजत सन्दिग्ध परिस्थियों में गायब हुआ था अनमोल, पुलिस ने दर्ज की थी अपहरण की एफआईआर बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटा बास में हुई थी घटना बाइट: तेजवीर सिंह (एसपी देहात) रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज
    1
    अनमोल की हत्या के आरोप में तीन युवक़ों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, ईंट और खून से सने कपड़े बरामद
रजत और सोनू की बहन से बात करने के लिए मोबाइल नम्बर मांगने पर की गई थी अनमोल की हत्या
सोनू और रजत ने अनमोल को जंगल में बुलाया और ईंट से कुचलकर मार डाला
अनमोल के शव को कुएं में लटकाकर फरार हो गए थे सोनू और रजत
सन्दिग्ध परिस्थियों में गायब हुआ था अनमोल, पुलिस ने दर्ज की थी अपहरण की एफआईआर
बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटा बास में हुई थी घटना
बाइट: तेजवीर सिंह (एसपी देहात)
रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.