Shuru
Apke Nagar Ki App…
1857 स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीप शिखा बहुजन समाज में कोरी कुल में जन्मी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल झलकारी बाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने पराक्रम से नारी शक्ति और बहुजन समाज का गौरव बढ़ाया। उनका बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज में समानता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏 शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
गौरव प्रताप कोरी
1857 स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीप शिखा बहुजन समाज में कोरी कुल में जन्मी अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल झलकारी बाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने पराक्रम से नारी शक्ति और बहुजन समाज का गौरव बढ़ाया। उनका बलिदान सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज में समानता, सम्मान एवं अधिकारों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏 शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- गाजियाबाद के मोदीनगर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 3 अप्रैल 2026 को कपिल कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप था कि अंकुर कुमार और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अंकुर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और फायर की गई बुलेट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसके चलते उसने आवेश में आकर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- दोस्तो के लिए बेस्ट जुगार।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- तस्वीरें बुलंदशहर के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित रामघाट थाना इलाके की हैं। यहाँ खनन माफियाओं ने एनजीटी के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है। देखिए कैसे गंगा की जलधारा को मोड़कर अवैध रास्ता बनाया जा रहा है। नदी के बीचों-बीच चलती ये पोकलैंड मशीनें इस बात का सबूत हैं कि इन माफियाओं को न तो कानून का डर है और न ही कुदरत के विनाश का। हैरानी की बात तो यह है कि यह पहली बार नहीं है। कुछ ही दिन पहले भी इसी इलाके से अवैध रास्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर बुलंदशहर प्रशासन और संबंधित विभाग इतनी गहरी नींद में क्यों सोया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सरेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल खानापूर्ति ही देखने को मिली है। आखिर इन खनन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्यों बुलंदशहर प्रशासन इनके खिलाफ कोई कड़ा कदम उठाने से कतरा रहा है? अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्या कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या फिर गंगा के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने वाले ये माफिया यूं ही बेखौफ अपना काला कारोबार जारी रखेंगे। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट1
- Post by Sr. Journalist Sanjay Sharma1
- हापुड़ के पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब तड़के सुबह प्रशासन ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अस्थायी कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए उसे बुलडोजर से हटा दिया। इस कार्रवाई से नाराज़ किसानों ने मौके पर पहुंचकर टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों किसान जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।1
- गाजियाबाद : मोदीनगर उज्जीवन बैंक पर कस्टमर के 32 लाख रुपये गमन का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में बैंक नहीं कर रहा है सहयोग। पीड़ित ने वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर वायरल मीडिया से मदद की गुहार लगाई। और बैंक की मनमानी को पब्लिक के सामने उजागर करने की बात कही।1
- पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालकककोड़ देहात में गैस को लेकर बवाल, कालाबाजारी के आरोपों पर एजेंसी संचालक की सफाई सब-हेडलाइन: “पर्याप्त स्टॉक मौजूद, अफवाहों से बनाया जा रहा माहौल खराब”—एजेंसी संचालक ककोड़ (बुलंदशहर) से रिपोर्ट: बुलंदशहर के ककोड़ देहात में गैस सिलेंडरों को लेकर मचे बवाल के बीच अब बड़ा खुलासा सामने आया है। कालाबाजारी के आरोपों से घिरी जैना गैस एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार ने खुद सामने आकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। कई उपभोक्ताओं ने लंबी कतारों में खड़े रहने और समय पर गैस न मिलने की शिकायतें की थीं। इसके साथ ही कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए, जिससे मामला और अधिक गर्मा गया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इन सभी आरोपों पर सफाई देते हुए एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार ने कहा, “कालाबाजारी जैसा कुछ भी नहीं है। कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैला रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस दी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता। जरूरत पड़ने पर प्रशासन भी जांच कर सकता है, उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और घर-घर डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। इसके बावजूद ककोड़ देहात में उपभोक्ताओं की परेशानी और एजेंसी की सफाई के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल पाती है या नहीं। फिलहाल, आरोप और सफाई के बीच सच्चाई की तलाश जारी1