सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा शरबत वितरण ।।।।।।।।।।। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि काली माता मंदिर परिसर में सुबह 11:00 बजे से 1:00 तक भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों एवं राहगीरों को राहत देने हेतु शरबत और प्रसाद काले छोले एवं बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पंचायत द्वारा निरंतर समाज हित में कार्य किए जाएंगे । आज मातृ दिवस पर महिला विंग की अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी जी का सम्मान किया गया एवं उनकी संस्था मधुधारा को 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग एवं उपहार स्वरूप आवश्यक सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय जैसिंघ,मोहन वर्ल्यानी,मधु बहादुर आर्त्तवानी, रश्मि वाधवा, जीवत बजाज, सुशील दरीरा, रॉकी छुगानी ,नानक राम रामरख्यानी , शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य,ललित जैसिंघ,अमर संतवानी, वासु माखीजा, अशोक निहलानी, विशाल नारंग नरेश पिंजानी, हीरानंद दुल्हानी,संजय आहूजा,रम्मी पारवानी, सुंदर नारवानी, संजय माखीजा , मुरली कोडवानी, कमल वाधवा, चंदन जैसिंघ ,चंद्रर विधानी, गिरीश दरीरा, नंदलाल जसवानी, सुरेश जसवानी,धनेश मटलानी उपस्थित थे।
सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा शरबत वितरण ।।।।।।।।।।। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया कि काली माता मंदिर परिसर में सुबह 11:00 बजे से 1:00 तक भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों एवं राहगीरों को राहत देने हेतु शरबत और प्रसाद काले छोले एवं बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पंचायत द्वारा निरंतर समाज हित में कार्य किए जाएंगे । आज मातृ दिवस पर महिला विंग की अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी जी का सम्मान किया गया एवं उनकी संस्था मधुधारा को 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग एवं उपहार स्वरूप आवश्यक सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय जैसिंघ,मोहन वर्ल्यानी,मधु बहादुर आर्त्तवानी, रश्मि वाधवा, जीवत बजाज, सुशील दरीरा, रॉकी छुगानी ,नानक राम रामरख्यानी , शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य,ललित जैसिंघ,अमर संतवानी, वासु माखीजा, अशोक निहलानी, विशाल नारंग नरेश पिंजानी, हीरानंद दुल्हानी,संजय आहूजा,रम्मी पारवानी, सुंदर नारवानी, संजय माखीजा , मुरली कोडवानी, कमल वाधवा, चंदन जैसिंघ ,चंद्रर विधानी, गिरीश दरीरा, नंदलाल जसवानी, सुरेश जसवानी,धनेश मटलानी उपस्थित थे।
- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। फ्रिज ब्लास्ट होने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।1
- बिल्हा विधायक ने बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक से मुलाकात कर बिल्हा रेलवे स्टेशन के विकास और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं। इसमें नए फुट ओवरब्रिज, अंडरपास, बंद पड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज और नई ट्रेनों के ठहराव की मांगें प्रमुख थीं। महाप्रबंधक ने इन जनहितैषी मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।1
- बिलासपुर कलेक्ट्रेट में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 15 हजार लेते बाबू विजय पांडेय रंगे हाथ गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे 1 लाख रुपये जुर्माने को कम कराने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप की शिकायत पर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।1
- पुश्तैनी हुनर से आजीविका, मधुमक्खी संरक्षण के साथ शहद विक्रय कर रहा बिहार का समूह डिंडोरी जिला मुख्यालय में इन दिनों बिहार से आया एक विशेष समूह अपने पारंपरिक हुनर के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह समूह शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण एवं विक्रय का कार्य कर रहा है। खास बात यह है कि समूह वर्षों पुराने अनुभव और सावधानी के साथ यह कार्य करता है, जिससे मधुमक्खियों के आक्रामक होने और किसी प्रकार की जनहानि की संभावना कम हो जाती है। समूह के सदस्यों ने बताया कि छत्ता हटाने से पहले विशेष मंत्र पढ़ा जाता है। उनका मानना है कि इससे मधुमक्खियां शांत रहती हैं और कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा हो जाता है। वर्तमान में समूह को डिंडोरी की न्यू पुलिस लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा उपायों के साथ वहां छत्ते हटाने का कार्य किया गया। समूह के सदस्य मनोज मंडल, राजू कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल और सुरेश मंडल ने बताया कि शहद संग्रहण और विक्रय उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। वे बिहार से निकलकर मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंचते हैं और प्राकृतिक शहद का संग्रहण कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि इस कार्य में अनुभव, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान बेहद जरूरी होता है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस समूह के कार्य को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। प्राकृतिक तरीके से शहद संग्रहण और वर्षों पुराने पारंपरिक ज्ञान को जीवित रखे यह समूह आत्मनिर्भरता और मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है।1
- डिंडोरी जिला मुख्यालय में पिछले लगभग 6 माह से लगातार संचालित हो रहा “मैया अभियान” अब केवल एक स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। नर्मदा तट स्थित घाटों पर आयोजित इस अभियान में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर न केवल घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया स्वयं अभियान में शामिल होकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान करती नजर आती हैं। नगरीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी नियमित रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर डिंडोरी द्वारा लगातार लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और “स्वच्छ डिंडोरी, सुंदर डिंडोरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की जा रही है। मैया अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सफाई अभियान में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया, एसडीएम रामबाबू देवगंज, नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- 😱💯अपने बच्चों को सुन सुन पर कृपया कुरकुरी से सावधानी बनाएं बचत बचाओ करने के लिए लालच बच्चों को ना दें कृपया जय जोहार 😱💯अपने बच्चों को सुन सुन पर कृपया कुरकुरी से सावधानी बनाएं बचत बचाओ करने के लिए लालच बच्चों को ना दें कृपया जय जोहार1
- कवर्धा में एक निलंबित होमगार्ड जवान ने बैरक के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- डी.जे. बंद कराने की बात पर युवक पर प्राणघातक हमला, सिर पर डंडा मारकर किया घायल — *मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार दिनांक 09.05.2026 को फरियादी देवेश पिता ओमकार रावते उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मोहझरी थाना लांजी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान गांव के दीप उरकुड़े द्वारा डी.जे. में नाचने को लेकर विवाद किया जा रहा था, जिसे शांत कराने हेतु फरियादी द्वारा डी.जे. बंद करवाया गया। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब फरियादी अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी सेलर मशीन के पास आरोपी दीप उरकुड़े एवं उसका छोटा भाई द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपी दीप उरकुड़े ने लकड़ी के डंडे से फरियादी के सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी अमन नाकतोड़े के साथ भी दोनों द्वारा मारपीट की गई। प्रकरण पर थाना लांजी में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 296(2), 115(2), 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दीप उरकुड़े पिता राजकुमार उरकुड़े उम्र 21 वर्ष निवासी मोहझरी थाना लांजी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।1
- बालाघाट में एक नए विचार पर चर्चा हो रही है कि हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा वे हमारे साथ करते हैं। इसका मतलब है अच्छे लोगों के साथ अच्छा और बुरे लोगों के साथ बुरा बर्ताव करना। यह सोच रिश्तों और सामाजिक ताने-बाने पर क्या असर डालेगी, इस पर बहस छिड़ गई है।1