Shuru
Apke Nagar Ki App…
nonsari गांव के कर्बला शरीफ में मिट्टी 9065652171 छोटा Volga nonsari गांव के कर्बला शरीफ में मिट्टी
Manjur alam
nonsari गांव के कर्बला शरीफ में मिट्टी 9065652171 छोटा Volga nonsari गांव के कर्बला शरीफ में मिट्टी
More news from बिहार and nearby areas
- nonsari गांव के कर्बला शरीफ में मिट्टी1
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के कुल 128 केंद्रों पर रविवार को 01बजे तक बुनियादी साक्षर महापरीक्षा का हुआ आयोजन। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के प्रदेश सरकार के विशेष पहला और निर्देश पर जिलाधिकारी रोहतास के प्राप्त निर्देश पर जनवरी 2026 से शिक्षा विभाग के द्वारा सर्वे के आधार पर असाक्षर महिलाओं का सूचि तैयार कर प्रखंड क्षेत्र के कुल 128 केंद्रों पर कुल 128 स्वयंसेवियों द्वारा चिन्हित महिलाओं को विशेष समय पर पठन-पाठन के माध्यम से उन्हें साक्षर बनाने का कार्य चल रहा था। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी 128 केंद्रों पर बुनियादी साक्षर महापरीक्षा का आयोजन किया गया ।जिसमें कुल 205 असाक्षर महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आगे बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर घोषणा किया गया कि आयोजित महापरीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महापरीक्षा का निरीक्षण संकुल सामान्य शमीम अख्तर, सुनील दत्त तिवारी, अरुण कुमार ,संत प्रसाद के साथ ही सभी संबंधित प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया।1
- रोहतास जिला के बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को छत से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर का सभी परिवार फरार बताये जाते है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता पटेल घर में छत की कंडी में फांसी लगा ली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो घर खुला हुआ था, लेकिन घर के सभी परिवार फरार थे। विवाहिता का शव छत से लटक रहा था। इस घटना की सूचना विवाहिता के मैके वालों को दी गई। विवाहिता नोखा थाना क्षेत्र के छतावना निवासी अशोक चौधरी की पुत्री है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है। मनीष कुमार सेना का जवान है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम पहुंच स्थिति की जांच कर रही है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।1
- Post by Nitish Kumar1
- पछुआ हवा बनी आफत: आगलगी में 150 बीघे गेहूं की फसल खाक, चारे का भी भारी नुकसान करगहर (रोहतास), संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरी-गर्भे गांवों के बधार में शनिवार को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया और किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सुबह करीब 10 बजे खेतों में हार्वेस्टिंग के बाद पशुओं के चारे के लिए छोड़े गए डंठलों में आग लग गई, जो तेज पछुआ हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोरी-गर्भे से निकलकर चौबे बहुआरा और बसडीहां के बधार तक पहुंच गई। रास्ते में आने वाले खेतों में पड़े डंठल और चारा पूरी तरह जल गए। इसके बाद सागरपुर मौजा के घोरड़ीह और कौवाखोंच गांवों में आग ने सबसे अधिक तबाही मचाई, जहां करीब 150 बीघे में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुट गए। बाल्टी, पंप और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज हवा के कारण आग बार-बार भड़कती रही। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक सैकड़ों एकड़ में फैला पशुओं का चारा जल चुका था। पीड़ित किसानों में लक्ष्मण सिंह, रामजी सिंह, रविंद्र सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश राम, मदन राम, मनोज शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, श्रीमान सिंह, सोनू शर्मा, हरे राम सिंह, पप्पू सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रमेश सिंह, केदार सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, गड्डू सिंह, अख्तर अंसारी, सोहराब अंसारी, शकील अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी, मोहम्मद अलाउद्दीन सहित कई किसान शामिल हैं, जिनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग सासाराम-चौसा पथ तक पहुंची, लेकिन उसे पार नहीं कर सकी, जिससे आगे के गांवों की फसलें बच गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उबरना आसान नहीं है और सरकारी सहायता ही उनके लिए सहारा बन सकती है।1
- Post by Halendar kumar4
- एक बिहारी सब पर भारी, कमरनगंज गाँव में लडका राजन कुमार के शरीर में परी शिगमा सवरगलोग के सवरगलोग के मेहरारू रंडी सरस्वती शारदा 2 बच्चे👶👶 वाली, सबुत शरीर में परी शिगमा लडकी अभी भी 12.4.2026 में सबुत है1
- सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब के पास रविवार को स्टडी प्वाइंट ट्यूशन सेंटर के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, एसआई अनामिका सुधा और मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत बुके और अंग वस्त्र भेंट कर केंद्र के संचालक जिशनू कुमार और श्याम आनंद ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन केंद्र सहायक संजना कुमारी और छात्रा काजल कुमारी और अनिशा कुमारी ने किया। साथ ही आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत छात्रा सोनम कुमारी ,प्रीति कुमारी ,इकरा खातून, रशीदा एवं बेबी ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,,,,, एसआई अनामिका सुधा,,,, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत,,, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव,,, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ,,,, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मेधावी छात्राओं में मैट्रिक परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं में पीयूष कुमार 459 अंक, सत्यम कुमार 453 अंक, जतिन कुमार 449, अंकित कुमार 393 अंक, आभा कुमारी 383 अंक, आशीष कुमार 372 अंक, साथ ही रवि रंजन कुमार ,रूबी कुमारी ,अभिषेक कुमार ,प्रिंस कुमार गुप्ता , प्रतिज्ञा कुमार ,सोनम कुमारी , आयुष प्रकाश, धीरज कुमार, पंकज कुमार, उजाला कुमारी अर्पित कुमार, साथ एक इंटर परीक्षा में निधि कुमारी 401अंक के साथ ही अंजली कुमारी ,विक्की कुमार ,कुमकुम कुमारी ,खुशी कुमारी ,अंबिका कुमारी ,सुलोचना कुमारी और सुनैना कुमारी को अंक वस्त्र, ट्रॉफी,मेडल और स्टडी टेबल भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित थे मनोज कुमार, उज्ज्वल कुमार सरपंच शिव यश भगत, मीडियाकर्मी शिवेश कुमार, एमके सिंह, बीरेंद्र शर्मा ,मनोज कुमार सिंह और जयराम सहित कई गणमान्य लोगों को संचालक जिशनू कुमार ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जकबी कार्यक्रम का सम्मान राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।1