Shuru
Apke Nagar Ki App…
IAS अमनीत पी कुमार ने मण्डी का किया दौरा _किस को लगाई फटकार
HB NEWS 80
IAS अमनीत पी कुमार ने मण्डी का किया दौरा _किस को लगाई फटकार
More news from Hisar and nearby areas
- IAS अमनीत पी कुमार ने मण्डी का किया दौरा _किस को लगाई फटकार1
- जींद।। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिढा ने आगामी 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में होने वाली विकास रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह रैली जींद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर कई नई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जिले को बड़ी सौगातें देंगे। डॉ. मिढा आज रैली स्थल पर मिडिया से बातचित करते हुए बताया कि जींद को हरियाणा का “दिल” कहा जाता है और मुख्यमंत्री का आगमन इस दिल को और मजबूत बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उत्साहित हैं। यह रैली विधानसभा स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने हाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पांच में से चार सीटें देकर रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री स्वयं जनता का आभार व्यक्त करने आ रहे हैं। साथ ही, वे सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे, जिससे क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉ. मिढा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना नहीं है। हजारों लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।उन्होने बताया कि रैली लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांवों के दौरे पूरे हो चुके हैं और शहर में भी वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान जारी है। बाजारों में भी लगातार जनसभाएं की जा रही हैं, जिससे लोगों में रैली को लेकर उत्साह बढ़ रहा है।डॉ. मिढा ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू हो चुकी है और आगामी सत्र से 100 एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। पूर्ण निर्माण के बाद इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। साथ ही, हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का उद्घाटन भी इसी दौरान होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर से पानी लाने की परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और निर्धारित समय से पहले ही जींद को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा हो चुकी है और इसके लिए भूमि उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने किसानों और भूमि मालिकों से प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा किसानों के मुद्दे उठाने पर डॉ. मिढा ने कहा कि कानून हमेशा जनहित को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की समस्या है तो सरकार बातचीत के माध्यम से उसका समाधान करेगी। उन्होंने अंत में कहा कि जींद अब पिछड़ा नहीं रहा और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगामी रैली इस बदलाव को और गति देने का कार्य करेगी।1
- Post by Brihaspati Nath1
- #डिक्स प्रॉब्लम #सर्वाइकल #घुटनों का दर्द #जोड़ो का दर्द #तुरंत आराम मिले #डॉ संदीप कोठारी #तहसील के सामने #तोशाम #70156443101
- कांग्रेस के पास मजबूत संगठन नहीं होनेके कारण पार्टी मेंबिखराव रहा हूं1
- Post by FojiNews241
- Post by Bhajan Lal1
- गेहूं की खरीद शुरू होने पर इंतजामों का जायजा लेने के लिए एसडीएम रमित यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने उचाना मंडी, परचेज सेंटरों का दौरा किया। यहां पर खरीद के इंतजामों को लेकर जानकारी ली। आढ़तियों के साथ मीटिंग करने के साथ-साथ किसानों को किसी तरह की परेशानी फसल के सीजन में न हो इसको लेकर दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निजी सचिव अशोक कुमार भी साथ में मौजूद रहे। उचाना पुरानी मंडी, हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी, छात्तर सब यार्ड, काब्रच्छा, घोघडिय़ा, धनखड़ी परचेज सेंटरों पर गेहूं की खरीद होगी। यहां पर बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। एसडीएम ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सभी मंडियों के दौरे करने का संदेश था। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के उपस्थित नहीं होने के कारण उनके निर्देश पर दौरा किया। लिफ्टिंग, बारदाना, गेटपास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गेट पास को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए गए है कि किसानों को गेट पास को लेकर किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर एक सिफ्ट में 20 लोगों को ड्यूटी लगाए ताकि अधिक से अधिक गेट पास कटे। प्रशासनिक तौर पर जितनी होगी उतनी कोशिश रहेगी किसी तरह की समस्या अगर हो तो उसका समाधान तुरंत हो। जो समस्याएं सर्वर से संबंधित है वो यहां समाधान नहीं हुआ तो उनके समाधान के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी जाएगी ताकि समाधान जल्द से जल्द हो। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र चरतभुज अत्री के दिशा-निर्देशानुसार मंडी का दौरा किया। यहां पर आढ़तियों, किसानों से बातचीत की है ताकि जो समस्याएं सामने आए उसका समाधान हो सकें। किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद एजेंसी खरीदेगी। किसान जो भी साधन लेकर मंडी में आएंगे उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर लिखवाए ताकि किसी तरह की परेशानी किसानों को गेट पास कटवाने में न हो। उचाना से भूपेन्द्र की रिपोर्ट ॥1