Shuru
Apke Nagar Ki App…
नसीराबाद रीको इंडस्ट्रियल एरिया बेवांजा में सांस लेना मुश्किल पिसाई की धूल और टायर फैक्ट्री का धुआं नसीराबाद रीको इंडस्ट्रियल एरिया बेवांजा में सांस लेना मुश्किल पिसाई की धूल और टायर फैक्ट्री का धुआं
Dilip sen
नसीराबाद रीको इंडस्ट्रियल एरिया बेवांजा में सांस लेना मुश्किल पिसाई की धूल और टायर फैक्ट्री का धुआं नसीराबाद रीको इंडस्ट्रियल एरिया बेवांजा में सांस लेना मुश्किल पिसाई की धूल और टायर फैक्ट्री का धुआं
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर में जिला स्पेशल टीम और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट के जरिए ठगी करने वाले शातिर आरोपियों का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कागज के टुकड़ों को असली नोट बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी 500 रुपये के नोट का झांसा देकर केमिकल और काले कागज का इस्तेमाल करते थे और लोगों को नकली नोट तैयार करने का दिखावा कर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक वाहन भी जब्त किया है। मामले का खुलासा वृत अधिकारी शिवम जोशी ने किया। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और इस तरह की अन्य वारदातों की जांच में जुटी हुई है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोगों को ऐसे ठगी के मामलों से सतर्क रहने की अपील की गई है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री राम सेवा हिंदुस्तान संगठन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी लाल सोनी के नेतृत्व में अकादमी गर्ल्स स्कूल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय) में छात्राओं को पानी की बोतल और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। गर्मी के इस मौसम में बच्चों को प्यास, थकान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस पहल के माध्यम से छात्राओं को राहत देने का प्रयास किया गया, ताकि वे स्कूल आते-जाते समय आसानी से पानी पी सकें और स्वस्थ रह सकें। इस सेवा कार्यक्रम में श्री राम सेवा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संगठन का उद्देश्य आगे भी इसी तरह के जनहितकारी कार्य करते हुए विद्यार्थियों और समाज की सेवा करना है।1
- जेकमपुरा में एक छोटे बच्चे द्वारा पुनर्जन्म से जुड़ी रोचक बातें बताई जा रही हैं। बच्चा स्वयं को राजा मानसिंह बताता है, जिसे सुनकर क्षेत्र में जिज्ञासा और चर्चा का माहौल बन गया है।1
- jaswantpura mein road to banaa Gaya Hai Lekin hamari taraf hamare bar nahin banaya chuka hai sarpanch Kaluram Meena1
- जिला स्पेशल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अजमेर में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, मामले में व्रत अधिकारी शिवम जोशी ने किया खुलासा अजमेर के कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कागज के टुकड़ों को असली नोट बताकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 500 रुपये के नोट का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी केमिकल और काले कागज का इस्तेमाल कर नकली नोट तैयार करने का दिखावा करते थे और लोगों को लालच में फंसाकर रकम हड़प लेते थे। संयुक्त टीम की कार्रवाई में आरोपियों को पकड़कर उनके पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और मामलों की जांच में जुटी है।1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे धरनास्थल दिया अपना समर्थन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिप्रापथ थाने में ले जा कर दर्शाई गिरफ्तारी जयपुर। प्रदेश में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर, झूठे मुकदमों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा धरना गुरुवार को 19वें दिन राज्य सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए उग्र रूप लेने लगा। प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य मुद्दा एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाने और प्रदेश में बढ़ते रंजिशन झूठे मुकदमों का विरोध रहा। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करनोत को पूर्ण आश्वस्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाकर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान शहीद स्मारक के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और आगे बढ़ने की कोशिश पर कई पत्रकारों को हिरासत में लेकर शिप्रा पथ थाना ले जाया गया। धरने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा, जैसलमेर जिलाध्यक्ष गणपत दैय्या, सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत सहित गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, बलवीर सैनी, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, संगठन की कोर कमेटी बैठक में तय होगा अगला चरण।4
- पुनर्जन्म की कहानी क्या बोला बहन ने (part 3) छोटा सा बच्चा जो स्वयं को बताता है राजा मानसिंह और कहना है कि उसका पुनर्जन्म हुआ है1