झोपड़ी में लगी आग भैस एवं बकरी की आग की चपेट में आने से मौत मऊ ।घोसी तहसील क्षेत्र के कुरंगा गंगयापार में गुरुवार की देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक भैस और एक बकरी जलकर मोत हो गई , जबकि दो अन्य बकरियां झुलस गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कुरंगा निवासी अमरजीत ने पशुओ के रख रखाव के लिए यह झोपडी बनाई थी। गुरुवार को रात वह अपनी भैस और बकरी को झोपड़ी में बाधकर सोने चले गए ।देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी अमरजीत भी झुलस गया। झोपड़ी में बंधी भैस और बकरी आग मे फँस गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो अन्य बकरियां भी बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
झोपड़ी में लगी आग भैस एवं बकरी की आग की चपेट में आने से मौत मऊ ।घोसी तहसील क्षेत्र के कुरंगा गंगयापार में गुरुवार की देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक भैस और एक बकरी जलकर मोत हो गई , जबकि दो अन्य बकरियां झुलस गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कुरंगा निवासी अमरजीत ने पशुओ के रख रखाव के लिए यह झोपडी बनाई थी। गुरुवार को रात वह अपनी भैस और बकरी को झोपड़ी में बाधकर सोने चले गए ।देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी अमरजीत भी झुलस गया। झोपड़ी में बंधी भैस और बकरी आग मे फँस गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो अन्य बकरियां भी बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
- शाहपुर निवासी मुन्ना राजभर की बड़ी मम्मी श्यामदेही जी का निधन, आज तुर्तीपार घाट पर होगा अंतिम संस्कार। श्यामदेही के निधन से क्षेत्र में शोक, दोपहर 12 बजे तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार बिल्थरारोड के शाहपुर निवासी मुन्ना राजभर की बड़ी मम्मी श्यामदेही जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे तुर्तीपार घाट पर किया जाएगा।1
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह शर्मनाक घटना 8 मार्च की है। पीड़ित पक्ष द्वारा 11 मार्च को फूलपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर एक एकांत स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी- मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- शिवम भारती (21 वर्ष) नीरज कुमार (20 वर्ष) विशाल (18 वर्ष) (सभी निवासी: ग्राम खानपुर चितरावल) कानूनी धाराएं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 351(3) और 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी इस मामले में एक अन्य आरोपी इन्द्रसेन उर्फ सेन कोटेदार अभी भी फरार है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।1
- वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गैस सिलेंडर से तेज़ी से गैस लीक हो रही है। खतरे को समझते ही एक युवक तुरंत सिलेंडर को घर से उठाकर बाहर ले आता है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। गैस रिसाव के कारण माहौल बेहद खतरनाक बन गया था, क्योंकि जरा सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती थी। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ा हादसा टल गया।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल! देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान: 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी 53 नए आधार कार्ड बने 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत 21 को CM आवास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।1
- देवरिया। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल स्वेता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर श्वेता सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बेहद आवश्यक हैं। ऐसे केंद्र न केवल छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ाई का अवसर देते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह काफी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षिक संसाधन और अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्रों के खुलने से युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- मऊ ।घोसी तहसील क्षेत्र के कुरंगा गंगयापार में गुरुवार की देर रात एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक भैस और एक बकरी जलकर मोत हो गई , जबकि दो अन्य बकरियां झुलस गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कुरंगा निवासी अमरजीत ने पशुओ के रख रखाव के लिए यह झोपडी बनाई थी। गुरुवार को रात वह अपनी भैस और बकरी को झोपड़ी में बाधकर सोने चले गए ।देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी अमरजीत भी झुलस गया। झोपड़ी में बंधी भैस और बकरी आग मे फँस गयी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो अन्य बकरियां भी बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।1
- जुआ खेलने वाले एक दर्जन अभियुक्तों को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार ➡️ थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 12 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से जुआ खेलते समय जुआ सामाग्री 52 ताश के पत्ते, 83010-/ रूपये, 10 अदद मोबाइल फोन तथा 05 अदद मोटर साइकिल किया गया बरामद। ➡️ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह टीम के साथ देखभाल क्षेत्र, शांति व्यवस्था ड्यूटी कस्बा रसड़ा में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोप क्षेत्र में स्थित उदय गोंड की बगियां में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 1. मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया 2. बाला लखन्दर बिन्द पुत्र स्व0 रूपचन्द्र राम निवासी चौरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 3.अखिलेश पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी कटया लहन थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 4.संजय सिंह पुत्र स्व0 हनुमान सिंह निवासी नवाबपुरा थाना रसडा जनपद बलिया 5.अजमल अंसारी पुत्र स्व0 हमीद निवासी गोगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 6. मारकण्डेय चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान निवासी औरापुर थाना कासिमापुर जनपद गाजीपुर 7.सुनील कुमार पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी शेरपुर थाना भोवरकोल जनपद गाजीपुर 8.नागेश्वर राजभर पुत्र धीरज राजभर निवासी खजुहा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 9.जितेन्द्र चौहान पुत्र मुराली चौहान निवासी पकवाइनार थाना रसडा जनपद बलिया 10. बब्बन राजभर पुत्र घूरन निवासी कोप कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया 11. अविनाश राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी खुजही थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 12. राहुल सिंह पुत्र कन्हैया सिहं निवासी नगहर थाना रसडा जनपद बलिया को समय करीब 20.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, कुल 83010/-00 रूपये व 10 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष 02. बाला लखन्दर बिन्द पुत्र स्व0 रूपचन्द्र राम निवासी चौरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 32 वर्ष 03.अखिलेश पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी कटया लहन थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 40 वर्ष 04.संजय सिंह पुत्र स्व0 हनुमान सिंह निवासी नवाबपुरा थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 48 वर्ष 05.अजमल अंसारी पुत्र स्व0 हमीद निवासी गोगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 34 वर्ष 06.मारकण्डेय चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान निवासी औरापुर थाना कासिमापुर जनपद गाजीपुर उम्र 55 वर्ष 07.सुनील कुमार पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी शेरपुर थाना भोवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र 35 वर्ष 08.नागेश्वर राजभर पुत्र धीरज राजभर निवासी खजुहा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 26 वर्ष 09.जितेन्द्र चौहान पुत्र मुराली चौहान निवासी पकवाइनार थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 39 वर्ष 10.बब्बन राजभर पुत्र घूरन निवासी कोप कुरेम थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष 11.अविनाश राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी खुजही थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 36 वर्ष 12.राहुल सिंह पुत्र कन्हैया सिहं निवासी नगहर थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 30 वर्ष *बरामदगी-* 1. 83010 रूपये नगद व 52 ताश के पत्ते व 10 अदद मोबाइल फोन *पंजीकृत अभियोग-* 1.मु0अ0सं0 87/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 थाना रसड़ा जनपद बलिया। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया । 2. व0उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया । 3. उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया । 4. उ0नि0 श्री शिवम कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया । 5. उ0नि0 श्री हरिद्वार थाना रसड़ा जनपद बलिया । 6. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया । 7. हे0का0 सत्यनारायन यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया । 8. हे0का0 रविन्दर यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया । 9. का0 अनिकेत कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया । 10. का0अंकुर वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया । 11. आ0 श्यामजी कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया । 12. आ0 पवन चौबे थाना रसड़ा जनपद बलिया । 13. म0आ0 गुडिया गौतम थाना रसड़ा जनपद बलिया ।1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के मुख्य मंडलीय चिकित्सालय में इलाज कराने आई एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। यह पूरी घटना डॉक्टर के चैंबर में हुए एक मामूली विवाद के बाद शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव से एक व्यक्ति अपनी 80 साल की बीमार माँ को लेकर अस्पताल पहुँचा था। बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बताई जा रही थी। लाइन में लगने और पर्चा बनवाने के बाद जब वे डॉक्टर के चैंबर में पहुँचे, तो किसी बात को लेकर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि विवाद इलाज में देरी या किसी सवाल को पूछने पर शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे के साथ बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की स्थिति 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही अस्वस्थ थीं, इस घटना के बाद सदमे में हैं। उनके पुत्र ने आरोप लगाया कि "हम यहाँ अपनी माँ का इलाज कराने आए थे, लेकिन यहाँ हमें गुंडों की तरह पीटा गया। एक बीमार और बुजुर्ग महिला का भी सम्मान नहीं किया गया।" अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी इस व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है। अस्पताल प्रशासन: अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "डॉक्टर और तीमारदार के बीच विवाद की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस प्रशासन: स्थानीय पुलिस चौकी को इस मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।1