महना गनी नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी
महना गनी नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एसपी
ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी
- मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी2
- Post by Sadhana national News1
- Post by M TV TIMES NEWS1
- पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका1
- नौतन खुर्द पंचायत अंतर्गत मदरसा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच बरदाहा और विश्वास टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बरदाहा की टीम ने विश्वास को तीन–एक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के हर सेट में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, तेज सर्विस और सटीक स्मैश से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सीटी के साथ ही बरदाहा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अमर कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट एनडीपीएस के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समाज में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में सहायक होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर मझौलिया के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने खेल को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए युवाओं को नियमित खेलकूद अपनाने की सलाह दी। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सरफराज आलम ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेमरा वृत्त में खेलों को बढ़ावा देना समिति की प्राथमिकता है। जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने भी आयोजन की सराहना की। बताते चलें कि बरदाहा विजेता और विश्वास उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम सचिव डॉक्टर सरफराज आलम डॉक्टर अरशद अली की काफी सराहनीय भूमिका रही। नेपाल से आए रेफरी मोहम्मद अफजाल अंसारी के सटीक निर्णयों को काफी सराहा गया। कॉमेंटेटर माटी वाला शमशाद आलम समेत शकील अहमद मोहम्मद इलियास मोहम्मद इम्तियाज अजमल हुसैन का सहयोग उल्लेखनीय देखा गया। दर्शक दीर्घा में दरोगा अनुज कुमार झा हाजी मोहम्मद इकराम उल हक धनंजय तिवारी इरशाद आलम आलमगीर अंसारी मोहम्मद अब्दुल्लाह अशोक राम सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार अनिल कुमार शर्मा और राजू शर्मा को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।4
- बेतिया गुरचुरवा क्षेत्र में आज एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। गन्ने से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार के ऊपर ही पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पूरी तरह से ट्रॉली और भारी-भरकम गन्नों के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों को एक पल के लिए लगा कि युवक की जान जा चुकी है, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण बिना समय गंवाए मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए। मलबे के नीचे दबे युवक को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। काफी मशक्कत के बाद जब युवक को गन्नों के ढेर के नीचे से जिंदा बाहर निकाला गया, तो हर किसी ने राहत की सांस ली। इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है कि इतनी भारी ट्रॉली गिरने के बावजूद युवक की जान बच गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ग्रामीण एकजुट होकर मलबे को हटा रहे हैं और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि यह लापरवाही किसी की जान ले सकती थी। फिलहाल घायल बाइक सवार का उपचार चल रहा है और ग्रामीण उसकी जान बचाने वाले स्थानीय लोगों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।1
- भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।1
- *PK बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत दूसरे दिन बेतिया पहुंचे, बोले – बिहार की जनता को देखना है कि अभी दो महीने पहले ही आपसे लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया गया है और 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है* *बेतिया, पश्चिम चंपारण* - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। *प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है* राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।1