logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इक्कीसवीं सदी की शिक्षा, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा की पुर्नकल्पना विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ आगाज दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह दमोह : शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, दमोह में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित “इक्कीसवीं सदी की शिक्षा, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा की पुर्नकल्पना” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ 10 मार्च को प्रातः 11 बजे हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रभान पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक हरीश रघुवंशी तथा शाखा प्रबंधक आशीष रावत मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक दमोह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जे. पी. मिश्रा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. चौधरी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं एवं डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ. आराधना श्रीवास तथा डॉ. मितेंद्र सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रा ऐश्वर्या पटेल ने सरस्वती वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके उपरांत सभी अतिथियों का पुष्पमाला, बैज, मोमेंटो तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित वेबिनार की पुस्तक “भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान, संस्कृति एवं शिक्षा” का विमोचन किया गया। साथ ही महाविद्यालय की सत्र 2025–26 की वार्षिक पत्रिका “प्रेरणा” का भी लोकार्पण किया गया। अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि हरीश रघुवंशी ने कहा कि सकारात्मक सोच ही मनुष्य के मन-मस्तिष्क को विकसित करती है और यही सोच समाज के समग्र विकास का आधार बनती है। मुख्य अतिथि चंद्रभान पटेल ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान चिंतन के समन्वय से ही भविष्य की सुदृढ़ कल्पना संभव है। उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है और भारतीय ज्ञान परंपरा ज्ञान का अथाह सागर है, जिसका समुचित उपयोग समाज के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जी. पी. चौधरी ने कहा कि भारतीय ज्ञान के स्रोतों और परंपराओं का गहन अध्ययन कर हम एक उज्ज्वल और सुदृढ़ भविष्य की नींव रख सकते हैं। मुख्य वक्ता डॉ. जे. पी. मिश्रा ने अपने व्याख्यान में इक्कीसवीं सदी के भारत में विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, कौशल विकास और रोजगार सृजन वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकताएँ हैं। उन्होंने विकास की परिकल्पना के तीन प्रमुख स्तंभ- मानवीय, वित्तीय तथा प्राकृतिक एवं भौतिक संसाधनों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को कौशल से परिपूर्ण बनाने के लिए ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जब व्यक्ति के भीतर कर्तव्यबोध, आत्मबोध और राष्ट्रबोध की भावना जागृत होगी, तब विकसित भारत की संकल्पना शीघ्र ही साकार होगी। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. अवधेश कुमार जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. असलम खान द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अरुणा जैन एवं डॉ. शिवानी राय ने की। इस सत्र में डॉ. स्मिता यादव, अखिलेश कुमार, श्रीमती प्रियंका सेन, श्रीमती भारती चौरसिया एवं रवीना सूर्यवंशी द्वारा अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन किया गया। सत्र का संचालन डॉ. आराधना श्रीवास ने किया तथा आभार डॉ. असलम खान द्वारा व्यक्त किया गया। द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. पी. के. ढाका एवं डॉ. डी. के. नेमा ने की। इस सत्र में भारतीय स्टेट बैंक, दमोह की सोम्या श्रीवास ने डिजिटल बैंकिंग जागरूकता एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। डॉ. रेणुबाला शर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर ने वर्तमान जीवन शैली से संबंधित विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। इस प्रकार सेमीनार के प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों पर गंभीर और सारगर्भित चर्चा हुई।

3 hrs ago
user_Hakikat MP संवाद न्यूज
Hakikat MP संवाद न्यूज
Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
21ee27df-92e5-49d8-9ee7-aa821540069f

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह -जिले मे भूसे का परिवहन लगातार जारी है और इसके परिवहन में यह भी नहीं देखा जा रहा कि ओवरलोड कितना है, बिना किसी भय के भूसे के ओवरलोड वाहन सडकों पर दौड रहे है और लोगों की जान से खिलवाड कर रहे है, ऐसा ही एक हादसा अभाना की टेक पर हुआ है जहां पेट्रोल पंप के समीप भूसे से भरी ओवरलोड ट्राली सडक पर ही पलट गयी, गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ वहां उस समय कोई नहीं था अन्यथा बडा हादसा घटित हो सकता था, आज दिन भर भूसे को उठवाकर दूसरे वाहन से ले जाया जा रहा है लेकिन सडक पर ट्राली पलटने से आवागमन भी अवरूद्ध हो रहा है |
    1
    दमोह -जिले मे भूसे का परिवहन लगातार जारी है और इसके परिवहन में यह भी नहीं देखा जा रहा कि ओवरलोड कितना है, बिना किसी भय के भूसे के ओवरलोड वाहन सडकों पर दौड रहे है और लोगों की जान से खिलवाड कर रहे है, ऐसा ही एक हादसा अभाना की टेक पर हुआ है जहां पेट्रोल पंप के समीप भूसे से भरी ओवरलोड ट्राली सडक पर ही पलट गयी, गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ वहां उस समय कोई नहीं था अन्यथा बडा हादसा घटित हो सकता था, आज दिन भर भूसे को उठवाकर दूसरे वाहन से ले जाया जा रहा है लेकिन सडक पर ट्राली पलटने से आवागमन भी अवरूद्ध हो रहा है |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हटा आगमन 11 मार्च 2026 को प्रथम आगमन प्रस्तावित है। विधायक उमादेवी खटीक ने जिले की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं जिले की देवतुल्य जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हटा आगमन 11 मार्च 2026 को प्रथम आगमन प्रस्तावित है।
विधायक उमादेवी खटीक ने जिले की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं जिले की देवतुल्य जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
    user_Journelist Govindra Sahu
    Journelist Govindra Sahu
    Photographer हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by नीलेश विश्वकर्मा
    1
    Post by नीलेश विश्वकर्मा
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    1
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • कटनी: मंगलवार को कटनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक परिवार ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने जनसुनवाई में जमकर विरोध जताया।
    1
    कटनी: मंगलवार को कटनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक परिवार ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने जनसुनवाई में जमकर विरोध जताया।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:
अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त।
पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
*घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी*
अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने जुआरियों के पास से
नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Bhaskar singh
    Bhaskar singh
    पत्रकार अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Saurabh Singh
    1
    Post by Saurabh Singh
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दमोह -महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला दिवस पर जिला प्रशासन की टीम के द्वारा महिलाओं की सहभागिता महिलाओं की समस्या को महिला अधिकारी सुने इसी कड़ी में दिन मंगलवार को जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश में जनसुनवाई का संचालन किया गया जिसमें सभी महिला अधिकारियों ने विभागों की बागडोर अपने हाथ में ली और आए हुए आवेदक जिनकी समस्याएं सनी साथी तुरंत निपटारे और यदि गंभीर रूप से समस्या है तो उन्हें आश्वासन दिया गया |
    1
    दमोह -महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला दिवस पर जिला प्रशासन की टीम के द्वारा महिलाओं की सहभागिता महिलाओं की समस्या को महिला अधिकारी सुने इसी कड़ी में दिन मंगलवार को जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश में जनसुनवाई का संचालन किया गया जिसमें सभी महिला अधिकारियों ने विभागों की बागडोर अपने हाथ में ली और आए हुए आवेदक जिनकी समस्याएं सनी साथी तुरंत निपटारे और यदि गंभीर रूप से समस्या है तो उन्हें आश्वासन दिया गया |
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.