logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत उदाकिशुनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को समर कैंप की समीक्षा बैठक सह समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समर कैंप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 128 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से इन सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक, शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज तथा प्रखंड स्तरीय टेक्निकल टीम के सहयोग से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) टेक्निकल टीम के सदस्यों के सतत प्रयास से उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। इस अवसर पर टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा विभाग की योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। टीम सदस्य बंदना कुमारी ने महिला शिक्षकों और कर्मियों के समर्पण से बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कुमार संजय प्रताप, अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी और केआरपी कल्पना कुमारी ने भी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में हुए उल्लेखनीय सुधार और प्रखंड के राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान बंदना कुमारी, मंजर आलम, सुनील चौरसिया, अनिकेत रंजन, प्रमोद चौधरी, चंदा कुमारी, संजय कुमार, हीरण कुमारी, मनोज कुमार, आनंद रजक, विजय कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार, चंद्रेश्वरी ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा कर्मी और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

10 hrs ago
user_Nitish Sharma
Nitish Sharma
Local News Reporter किशनगंज, मधेपुरा, बिहार•
10 hrs ago
6d2339b5-6ee8-413e-a1be-8b25a1126a3d

बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत उदाकिशुनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को समर कैंप की समीक्षा बैठक सह समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समर कैंप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 128 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से इन सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक, शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज तथा प्रखंड

f8a21ad1-48d2-4c37-b9ff-e0dda348dca1

स्तरीय टेक्निकल टीम के सहयोग से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) टेक्निकल टीम के सदस्यों के सतत प्रयास से उदाकिशुनगंज प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। इस अवसर पर टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा विभाग की योजनाओं

c8997bdb-e1ad-4e8f-8621-68a642e13f07

को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। टीम सदस्य बंदना कुमारी ने महिला शिक्षकों और कर्मियों के समर्पण से बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कुमार संजय प्रताप, अनुमंडल पार्षद अमृता कुमारी और केआरपी कल्पना कुमारी ने भी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में हुए उल्लेखनीय सुधार और प्रखंड के राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान बंदना कुमारी, मंजर आलम, सुनील चौरसिया, अनिकेत रंजन, प्रमोद चौधरी, चंदा कुमारी, संजय कुमार, हीरण कुमारी, मनोज कुमार, आनंद रजक, विजय कुमार पासवान, मिथिलेश कुमार, चंद्रेश्वरी ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा कर्मी और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • 🇨🇮🇨🇮🇨🇮
    1
    🇨🇮🇨🇮🇨🇮
    user_Md Tarvej
    Md Tarvej
    नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चन्दौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 4 से होते हुए वार्ड नंबर 3 को जोड़ने वाला सड़क मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। इस बदहाल मार्ग के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी से तंग आकर आखिरकार स्थानीय युवाओं ने खुद कमान संभाली है। युवाओं ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने निजी कोष से इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस पहल को लेकर स्थानीय युवाओं में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। युवाओं का साफ कहना है कि इन जनप्रतिनिधियों को जनता के दुख-दर्द से रत्ती भर भी कोई मतलब नहीं है। वे केवल ऐसी ही योजनाओं का संचालन करने में रुचि रखते हैं जिसमें उनका अपना कमीशन बने और उनकी जेब गर्म हो सके। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क मार्ग से पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन वे पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग यहां आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। युवाओं ने बताया कि जब दूसरे गांवों के लोग इस बेहद खराब सड़क मार्ग से गुजरते थे, तो वे पूरे पंचायत वासियों को कोसते थे और भद्दी गालियां देते थे कि यहां के लोग कैसे हैं जो एक सड़क तक नहीं बनवा सकते। इस सामाजिक अपमान और शर्म के कारण स्थानीय युवाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे खुद के पैसों से ही इस सड़क का निर्माण करवाएंगे। युवाओं का कहना है कि उनके इस कदम के बाद भी पंचायत के संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों को अपनी नाकामी पर जरा भी शर्म नहीं आ रही है।
    1
    सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चन्दौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 4 से होते हुए वार्ड नंबर 3 को जोड़ने वाला सड़क मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। इस बदहाल मार्ग के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी से तंग आकर आखिरकार स्थानीय युवाओं ने खुद कमान संभाली है। युवाओं ने एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने निजी कोष से इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।

इस पहल को लेकर स्थानीय युवाओं में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। युवाओं का साफ कहना है कि इन जनप्रतिनिधियों को जनता के दुख-दर्द से रत्ती भर भी कोई मतलब नहीं है। वे केवल ऐसी ही योजनाओं का संचालन करने में रुचि रखते हैं जिसमें उनका अपना कमीशन बने और उनकी जेब गर्म हो सके। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क मार्ग से पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन वे पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग यहां आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

युवाओं ने बताया कि जब दूसरे गांवों के लोग इस बेहद खराब सड़क मार्ग से गुजरते थे, तो वे पूरे पंचायत वासियों को कोसते थे और भद्दी गालियां देते थे कि यहां के लोग कैसे हैं जो एक सड़क तक नहीं बनवा सकते। इस सामाजिक अपमान और शर्म के कारण स्थानीय युवाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे खुद के पैसों से ही इस सड़क का निर्माण करवाएंगे। युवाओं का कहना है कि उनके इस कदम के बाद भी पंचायत के संवेदनहीन जनप्रतिनिधियों को अपनी नाकामी पर जरा भी शर्म नहीं आ रही है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Ara Kasab sim toli
    1
    Ara Kasab sim toli
    user_Golu Chingari
    Golu Chingari
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी परिसर में शराब पीने का गंभीर मामला सामने आया है। चौसा बीआरसी (BRC) भवन के भीतर शराब पीने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद दो शिक्षकों और एक डेटा ऑपरेटर के शराब पीने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उत्पाद विभाग की सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार लोगों में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुल्हड़िया बासा के प्रधान शिक्षक कुंदन कुमार, एनपीएस नरघू टोला के विशिष्ट शिक्षक राधेश्याम पासवान और डेटा ऑपरेटर अरविंद कुमार शामिल हैं। थाने में ब्रेथ एनालाइजर से की गई जांच में इन तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई, जबकि एक अन्य शिक्षक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस छापेमारी को अंजाम दिया था। मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने चौसा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि डेटा ऑपरेटर को विभागीय कार्रवाई कर टर्मिनेट करने की बात कही है। निलंबन की अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र कुमारखंड तय किया गया है, जहां उन्हें रोजाना बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी और इसी के सत्यापन के बाद ही जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग से विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि बीआरसी परिसर में ही शिक्षकों के प्रशिक्षण, बैठकों और शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा होती है। ऐसे गरिमामय सरकारी परिसर में शराब पीने का यह आरोप पूरी शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और सवाल गूंज रहा है कि क्या सरकारी दफ्तर भी शराबबंदी कानून से अछूते हैं?
    2
    बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी परिसर में शराब पीने का गंभीर मामला सामने आया है। चौसा बीआरसी (BRC) भवन के भीतर शराब पीने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद दो शिक्षकों और एक डेटा ऑपरेटर के शराब पीने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उत्पाद विभाग की सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार लोगों में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुल्हड़िया बासा के प्रधान शिक्षक कुंदन कुमार, एनपीएस नरघू टोला के विशिष्ट शिक्षक राधेश्याम पासवान और डेटा ऑपरेटर अरविंद कुमार शामिल हैं। थाने में ब्रेथ एनालाइजर से की गई जांच में इन तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई, जबकि एक अन्य शिक्षक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस छापेमारी को अंजाम दिया था।

मधेपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने चौसा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि डेटा ऑपरेटर को विभागीय कार्रवाई कर टर्मिनेट करने की बात कही है। निलंबन की अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र कुमारखंड तय किया गया है, जहां उन्हें रोजाना बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी और इसी के सत्यापन के बाद ही जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग से विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि बीआरसी परिसर में ही शिक्षकों के प्रशिक्षण, बैठकों और शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा होती है। ऐसे गरिमामय सरकारी परिसर में शराब पीने का यह आरोप पूरी शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और सवाल गूंज रहा है कि क्या सरकारी दफ्तर भी शराबबंदी कानून से अछूते हैं?
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में शादी में हुई मारपीट के बाद पीड़ित परिवार गमगीन है। इस घटना के बाद अब परिवार को अपने बेटे और बहू के घर पहुंचने का इंतजार है।
    1
    सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में शादी में हुई मारपीट के बाद पीड़ित परिवार गमगीन है। इस घटना के बाद अब परिवार को अपने बेटे और बहू के घर पहुंचने का इंतजार है।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • खगड़िया के गोगरी प्रखंड की रामपुर पंचायत में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। बिजली को दोबारा बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और मानव बल लगातार काम में जुटे हुए हैं। रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम ने रविवार की शाम करीब पांच बजे बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है और आवश्यक तकनीकी कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नया ट्रांसफार्मर चार्ज होने में कम से कम पांच घंटे का समय लगता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कार्य पूरा होने के बाद रविवार देर रात 10 से 11 बजे के बीच रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9, 8, 7, 6, 5 और 4 में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सरपंच ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि विभाग प्रभावित वार्डों में जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू कर सके।
    2
    खगड़िया के गोगरी प्रखंड की रामपुर पंचायत में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है और उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। बिजली को दोबारा बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और मानव बल लगातार काम में जुटे हुए हैं।

रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम ने रविवार की शाम करीब पांच बजे बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है और आवश्यक तकनीकी कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नया ट्रांसफार्मर चार्ज होने में कम से कम पांच घंटे का समय लगता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कार्य पूरा होने के बाद रविवार देर रात 10 से 11 बजे के बीच रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9, 8, 7, 6, 5 और 4 में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सरपंच ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि विभाग प्रभावित वार्डों में जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू कर सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    54 min ago
  • 😍♥️😍♥️🥰♥️
    1
    😍♥️😍♥️🥰♥️
    user_Md Tarvej
    Md Tarvej
    नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • सहरसा के सौर बाजार अंचल कार्यालय में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया आरओ मशीन पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। इसके कारण अंचल और प्रखंड कर्मियों समेत यहाँ आने वाले अन्य लोगों को पीने के शुद्ध पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। अंचल कार्यालय में पहली बार शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए आरओ मशीन लगाई गई थी, लेकिन चालू न होने की वजह से यह सिर्फ लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। अब देखना यह होगा कि इस संबंध में खबर चलने के बाद अंचल प्रशासन द्वारा क्या पहल की जाती है।
    1
    सहरसा के सौर बाजार अंचल कार्यालय में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया आरओ मशीन पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। इसके कारण अंचल और प्रखंड कर्मियों समेत यहाँ आने वाले अन्य लोगों को पीने के शुद्ध पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। अंचल कार्यालय में पहली बार शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए आरओ मशीन लगाई गई थी, लेकिन चालू न होने की वजह से यह सिर्फ लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। अब देखना यह होगा कि इस संबंध में खबर चलने के बाद अंचल प्रशासन द्वारा क्या पहल की जाती है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    20 hrs ago
  • सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के गौसपुर गोलीकांड मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को दबोच लिया है, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
    1
    सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के गौसपुर गोलीकांड मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को दबोच लिया है, जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.