Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP दिन भर की बड़ी खबरें up latest news, news shorts, news feed
Amit Kumar
UP दिन भर की बड़ी खबरें up latest news, news shorts, news feed
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम। हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।1
- ट्रेनिंग खत्म हुई,नौकरी शुरू थी.. यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया।2025 बैच के हैं तीनों सिपाही,ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई थी नौकरी।अजय सिंह,युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम बताएं जा रहे है। ट्रेनिंग खत्म हुई,नौकरी शुरू थी.. यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया।2025 बैच के हैं तीनों सिपाही,ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई थी नौकरी।अजय सिंह,युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम बताएं जा रहे है।3
- बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में शिव भक्तों ने मुस्लिम जनाजे का सम्मान करते हुए इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व शिक्षक के जनाजे के गुजरने के दौरान जनाजे के सम्मान में कांवड़ियों ने अपना काफिला रोक दिया और DJ बंद कर रास्ता दिया जनाजे को रास्ता देने के बाद अपना जत्था आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख लोगों ने शिव भक्तों की सराहना की।1
- एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।1
- कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा1
- ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर नजीबाबाद पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का खोया मोबाईल थाना नजीबाबाद चौकी सहानपुर प्रभारी कुलवीर सिह ने सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस कर 6 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और कांवड़ियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। कांवड़ियों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अंकित हत्याकांड का किया खुलासा चार आरोपियों को भी किया गिरफतार गंगा नदी से मोटरसाइकिल सहित शव को किया बरामद। दो अगस्त की रात से लापता शिवपुरी, रायसी निवासी अंकित चौहान का शव गंगा से बरामद हो गया है और हत्याकांड की गुमशुदगी की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते अंकित की हत्या की गई थी। गांव के ही चार लोगों ने रास्ते में बाइक रोककर उसकी हत्या की और शव को बाइक से बांधकर गंगा में डुबो दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से गंगा से अंकित का शव और बाइक बरामद कर ली। कई दिन से अंकित की तलाश न होने पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को वीडियो कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया था और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस के अनुसार अंकित चौहान दो अगस्त की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक लापता हो गया और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने तलाश के बाद तीन अगस्त को कोतवाली लक्सर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला गंभीर होने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। मैनुअल पुलिसिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अंकित की गांव के ही सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित उर्फ फौजी से रंजिश चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन की मुखबिरी करता था। इससे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी जाती थीं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश थी। आरोपियों ने अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो अगस्त की रात अंकित के घर लौटते समय आरोपियों ने उसकी बाइक रास्ते में रोक ली। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव को बाइक के साथ बांधकर शिवपुरी गांव के पास खुसरो की ठोकर से गंगा में डुबो दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पुलिस व एसडीआरएफ की तत्काल कार्रवाई की सराहना की।1