logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।

1 hr ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
1 hr ago

एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें  गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा।
इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम। हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
    1
    हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • 🐆 बुढ़नपुर नियामताबाद मार्ग पर दिखा विशाल गुलदार, राहगीरों में मचा हड़कंप स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर नियामताबाद के बीच मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक विशाल गुलदार दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार को सड़क किनारे देखे जाने के बाद मौके से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए और लोग सतर्क होकर वहां से निकलते नजर आए। समाजसेवी इलयास मलिक ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन दो स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में आबादी और मुख्य मार्ग के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के लगातार क्षेत्र में दिखाई देने से बच्चों और राहगीरों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ⚠️ ग्रामीणों ने कहा—समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्योहारा से पत्रकार अमीन अहमद की खास ब्रेकिंग रिपोर्ट।
    1
    🐆 बुढ़नपुर नियामताबाद मार्ग पर दिखा विशाल गुलदार, राहगीरों में मचा हड़कंप
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर नियामताबाद के बीच मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक विशाल गुलदार दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार को सड़क किनारे देखे जाने के बाद मौके से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए और लोग सतर्क होकर वहां से निकलते नजर आए।
समाजसेवी इलयास मलिक ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन दो स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे में आबादी और मुख्य मार्ग के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के लगातार क्षेत्र में दिखाई देने से बच्चों और राहगीरों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
⚠️ ग्रामीणों ने कहा—समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
स्योहारा से पत्रकार अमीन अहमद की खास ब्रेकिंग रिपोर्ट।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • UP दिन भर की बड़ी खबरें up latest news, news shorts, news feed
    1
    UP दिन भर की बड़ी खबरें up latest news, news shorts, news feed
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    1
    आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    कालाढूंगी-रामनगर में
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास
एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है।
वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर नजीबाबाद पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का खोया मोबाईल थाना नजीबाबाद चौकी सहानपुर प्रभारी कुलवीर सिह ने सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस कर 6 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और कांवड़ियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। कांवड़ियों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर 

नजीबाबाद पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों का खोया मोबाईल 

थाना नजीबाबाद चौकी सहानपुर प्रभारी कुलवीर सिह ने सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस कर 6 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और कांवड़ियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

कांवड़ियों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | हरिद्वार 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

The Aman Times | हरिद्वार
🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की।
आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.