Shuru
Apke Nagar Ki App…
कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग। The Aman Times 🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍 यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏 🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶 पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️ 🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।1
- आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !1
- कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा1
- कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं। बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन1
- गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा ब्लाइंड मर्डर केस गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते की गई हत्या, शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा में डुबोया गुमशुदगी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को मोटरसाइकिल के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच को आधार बनाकर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। लगातार की गई पड़ताल और पुलिस की तत्परता के चलते गुमशुदगी की यह गुत्थी आखिरकार हत्या के मामले में तब्दील होकर सामने आई। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल आरोपी मृतक के गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में थाना खानपुर क्षेत्र में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर SDRF के गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी से मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ गुमशुदगी के मामले का सफल अनावरण किया, बल्कि हत्या की पूरी साजिश का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी जांच और पुलिस की तत्परता से सामने आई इस ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।1