डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं। बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- दिल्ली: द्वारका DCP की AATS टीम ने नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ₹50,000 की ठगी की थी। पुलिस ने 200 से अधिक नोटों की गड्डियां, ₹70,000 से अधिक नकद और बड़ी मात्रा में डमी/जाली नोट बरामद किए।1
- कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।1
- हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । *नाम पता आरोपित* 1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा। *बरामदगी* 01 अदद नाजायज चाकू *पुलिस टीम* 1- कानि. रणजीत सिंह, 2- कानि. विवेकानन्द,1
- स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन1
- हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | हरिद्वार 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1