logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | हरिद्वार 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
13 hrs ago

हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | हरिद्वार 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग। The Aman Times 🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍 यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏 🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶 पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️ 🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।
    1
    यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग।
The Aman Times
🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍
यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।
कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏
🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶
पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️
🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    1
    आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।
    1
    एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग  मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा
    1
    कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं। बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली
आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं।
बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए।
जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।
बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
    1
    स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में  बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में  बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा ब्लाइंड मर्डर केस गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते की गई हत्या, शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा में डुबोया गुमशुदगी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को मोटरसाइकिल के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच को आधार बनाकर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। लगातार की गई पड़ताल और पुलिस की तत्परता के चलते गुमशुदगी की यह गुत्थी आखिरकार हत्या के मामले में तब्दील होकर सामने आई। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल आरोपी मृतक के गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में थाना खानपुर क्षेत्र में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर SDRF के गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी से मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ गुमशुदगी के मामले का सफल अनावरण किया, बल्कि हत्या की पूरी साजिश का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी जांच और पुलिस की तत्परता से सामने आई इस ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
    1
    गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा  ब्लाइंड मर्डर केस 
गुमशुदगी से मर्डर बनी मिस्ट्री का खुलासा, ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा
कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते की गई हत्या, शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा में डुबोया
गुमशुदगी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कारोबार और पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को मोटरसाइकिल के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच को आधार बनाकर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। लगातार की गई पड़ताल और पुलिस की तत्परता के चलते गुमशुदगी की यह गुत्थी आखिरकार हत्या के मामले में तब्दील होकर सामने आई।
पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल आरोपी मृतक के गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में थाना खानपुर क्षेत्र में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर SDRF के गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी से मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
इस कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ गुमशुदगी के मामले का सफल अनावरण किया, बल्कि हत्या की पूरी साजिश का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी जांच और पुलिस की तत्परता से सामने आई इस ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.