logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग। The Aman Times 🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍 यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏 🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶 पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️ 🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।

8 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
8 hrs ago

यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग। The Aman Times 🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍 यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏 🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶 पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️ 🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश* स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं उनके परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता एवं सजगता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी झाड़ियों की कटाई के साथ ही कार्यालय परिसरों में जमा कूड़ा-कचरा, अनुपयोगी सामग्री तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब तीन ट्रक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया जिसे डम्पिंग जोन भिजवाया गया ।  जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य कार्यालय परिसर तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी-पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अनावश्यक सामग्री जमा नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अंदर बाहर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि विभागीय उपयोग में लाया जा सके। सिंचाई विभाग के कार्यालय सहित संयुक्त कार्यालयों के भवन की टपकती छत एवं भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश सम्बधितों को दिए ।  स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने-अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। अभियान के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों की स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यालय परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विजय पाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं उनके परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता एवं सजगता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी झाड़ियों की कटाई के साथ ही कार्यालय परिसरों में जमा कूड़ा-कचरा, अनुपयोगी सामग्री तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब तीन ट्रक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया जिसे डम्पिंग जोन भिजवाया गया । 
जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य कार्यालय परिसर तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी-पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अनावश्यक सामग्री जमा नहीं होनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अंदर बाहर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि विभागीय उपयोग में लाया जा सके। सिंचाई विभाग के कार्यालय सहित संयुक्त कार्यालयों के भवन की टपकती छत एवं भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश सम्बधितों को दिए । 
स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने-अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने का आह्वान किया।
अभियान के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों की स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यालय परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विजय पाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम। हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
    1
    हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
हरिद्वार में कांवड़ मेला खत्म, सफाई में जुटा नगर निगम।
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    कालाढूंगी-रामनगर में
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास
एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है।
वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । *नाम पता आरोपित* 1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा। *बरामदगी* 01 अदद नाजायज चाकू *पुलिस टीम* 1- कानि. रणजीत सिंह, 2- कानि. विवेकानन्द,
    1
    हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । 
*नाम पता आरोपित*
1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा।  
*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
1- कानि. रणजीत सिंह,  
2- कानि. विवेकानन्द,
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ खड़ंजा लक्सर निवासी जुनैद को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टास्क दिये गये है, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया। उक्त क्रम में दिनांक- 11.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथछ पकडने में कामयाबी हासिल की। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवरण बरामदगी 20.40 ग्राम अवैध स्मैक एक स्कूटी बरामद पुलिस टीम 1- उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह 2- हेड कांस्टेबल रजत 3- कांस्टेबल अनिल शर्मा
    1
    20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ खड़ंजा लक्सर निवासी जुनैद को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व  नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध  हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में  एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु  टास्क दिये गये है, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया। 
उक्त क्रम में दिनांक- 11.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथछ पकडने में कामयाबी हासिल की। 
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।  
विवरण बरामदगी
20.40 ग्राम अवैध स्मैक 
एक स्कूटी बरामद 
पुलिस टीम
1- उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह
2- हेड कांस्टेबल रजत 
3-  कांस्टेबल अनिल शर्मा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.