logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश* स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं उनके परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता एवं सजगता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी झाड़ियों की कटाई के साथ ही कार्यालय परिसरों में जमा कूड़ा-कचरा, अनुपयोगी सामग्री तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब तीन ट्रक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया जिसे डम्पिंग जोन भिजवाया गया ।  जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य कार्यालय परिसर तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी-पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अनावश्यक सामग्री जमा नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अंदर बाहर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि विभागीय उपयोग में लाया जा सके। सिंचाई विभाग के कार्यालय सहित संयुक्त कार्यालयों के भवन की टपकती छत एवं भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश सम्बधितों को दिए ।  स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने-अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। अभियान के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों की स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यालय परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विजय पाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Uklive Uttrakhand
Uklive Uttrakhand
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • दिल्ली: द्वारका DCP की AATS टीम ने नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ₹50,000 की ठगी की थी। पुलिस ने 200 से अधिक नोटों की गड्डियां, ₹70,000 से अधिक नकद और बड़ी मात्रा में डमी/जाली नोट बरामद किए।
    1
    दिल्ली: द्वारका DCP की AATS टीम ने नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ₹50,000 की ठगी की थी। पुलिस ने 200 से अधिक नोटों की गड्डियां, ₹70,000 से अधिक नकद और बड़ी मात्रा में डमी/जाली नोट बरामद किए।
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    कांवड़ मेले में अपने पीछे करोड़ों शिवभक्त पुराने कपड़े, पालीथीन, डिस्पोजल, कांवड़ अवशेष के रूप में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा कचरा धर्मनगरी में छोड़ गए,जो घाटों, सड़कों, बाजारों में फैला है। कूड़े के इस अंबार को समेटना और नष्ट करना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि जिला प्रशासन इसके लिए आज से अगले छह दिन तक कूड़ा हटाओ महा अभियान शुरू कर रहा है। जिसमें  गंगा घाटों ,चौक चौराहों , सड़कों बाजारों व कांवड़ यात्रा मार्गों से कूड़ा हटाया जाएगा।
इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। संत समाज ने भी हरिद्वार को स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग की अपील की है।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • कालाढूंगी-रामनगर में 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर 🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    कालाढूंगी-रामनगर में
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
The Aman Times | कालाढूंगी-रामनगर
🐘 घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
कालाढूंगी रेंज के नयागांव के पास
एक जंगली हाथी के अगले बाएं पैर में बड़ा घाव मिला है। हाथी पिछले कई दिनों से लंगड़ाते हुए जंगल में घूम रहा है।
वन विभाग ने निगरानी टीम गठित की है, जिसमें वनकर्मियों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। हाथी के स्वास्थ्य और घाव की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उपचार की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । *नाम पता आरोपित* 1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा। *बरामदगी* 01 अदद नाजायज चाकू *पुलिस टीम* 1- कानि. रणजीत सिंह, 2- कानि. विवेकानन्द,
    1
    हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । 
*नाम पता आरोपित*
1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा।  
*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
1- कानि. रणजीत सिंह,  
2- कानि. विवेकानन्द,
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
    1
    स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में  बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में  बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार The Aman Times | हरिद्वार 🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हरिद्वार के लक्सर में अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

The Aman Times | हरिद्वार
🚨 ब्रेकिंग न्यूज: लक्सर के अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि 2 जुलाई को घर लौटते समय अंकित का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की।
आरोपियों ने अंकित को उसकी मोटरसाइकिल से बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के खुलासे के बाद SDRF ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन की तलाश के बाद अंकित का शव मोटरसाइकिल समेत गंगा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.