रीवा ब्रेकिंग। मरीज को 45 मिनट नहीं मिला डॉक्टर, रास्ते में मौत। रीवा जिले के मनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हार्ट अटैक के बाद 45 वर्षीय गोविंद पटेल, निवासी तेंदुआ, थाना गढ़ को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब 45 मिनट तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में नर्स और गार्ड मौजूद थे, जबकि डॉक्टर के बारे में बताया गया कि डॉक्टर घर पर हैं। काफी इंतजार के बाद परिजन मरीज को रीवा लेकर रवाना हुए। रास्ते में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति बेहद गंभीर बताई। इलाज के दौरान गोविंद पटेल की मौत हो गई। मामले में बीएमओ का कहना है कि नाइट ड्यूटी में डॉक्टर रात में अस्पताल में नहीं रहते, नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल है कि अगर नाइट ड्यूटी में डॉक्टर अस्पताल में ही नहीं रहेंगे, तो आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा कौन देगा?
रीवा ब्रेकिंग। मरीज को 45 मिनट नहीं मिला डॉक्टर, रास्ते में मौत। रीवा जिले के मनगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हार्ट अटैक के बाद 45 वर्षीय गोविंद पटेल, निवासी तेंदुआ, थाना गढ़ को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब 45 मिनट तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में नर्स और गार्ड मौजूद थे, जबकि डॉक्टर के बारे में बताया गया कि डॉक्टर घर पर हैं। काफी इंतजार के बाद परिजन मरीज को रीवा लेकर रवाना हुए। रास्ते में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति बेहद गंभीर बताई। इलाज के दौरान गोविंद पटेल की मौत हो गई। मामले में बीएमओ का कहना है कि नाइट ड्यूटी में डॉक्टर रात में अस्पताल में नहीं रहते, नोटिस जारी किया जाएगा। अब सवाल है कि अगर नाइट ड्यूटी में डॉक्टर अस्पताल में ही नहीं रहेंगे, तो आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा कौन देगा?
- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुमार संत ने जारी किया वीडियो।पूर्व में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ डाली गई फोटो में सतना में सतना पुलिस द्वारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के मुद्दे को इस पोस्ट ने फिर गर्म कर दिया है।वीडियों में दिख रहे शख्स ने कई शस्त्रों के साथ वीडियो पोस्ट की है। तो क्या इस व्यक्ति को इतने शस्त्र लाइसेंस शासन ने दे रखे है।या अन्य व्यक्ति के लाइसेंस धारी हथियार है।या सभी अवैध है।किसी भी हालत में सोशल मीडिया में हथियारों की नुमाइश नियमानुसार सही नहीं है।वीडियो में संत कुमार ने पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस महानिरीक्षक से इसकी जांच के लिए अपील भी की है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुमार संत ने जारी किया वीडियो।पूर्व में सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ डाली गई फोटो में सतना में सतना पुलिस द्वारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के मुद्दे को इस पोस्ट ने फिर गर्म कर दिया है।वीडियों में दिख रहे शख्स ने कई शस्त्रों के साथ वीडियो पोस्ट की है। तो क्या इस व्यक्ति को इतने शस्त्र लाइसेंस शासन ने दे रखे है।या अन्य व्यक्ति के लाइसेंस धारी हथियार है।या सभी अवैध है।किसी भी हालत में सोशल मीडिया में हथियारों की नुमाइश नियमानुसार सही नहीं है।वीडियो में संत कुमार ने पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस महानिरीक्षक से इसकी जांच के लिए अपील भी की है।1
- प्रसूता और नवजात की मौत के बाद न्याय की मांग, पिता का आमरण अनशन जारी संजय गांधी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 2 सितंबर से सिरमौर चौराहे पर बैठे रामशिरोमणि रीवा। संजय गांधी अस्पताल, रीवा में 26 अगस्त 2026 को प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता रामशिरोमणि ने उपचार में चिकित्सकों द्वारा घोर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। न्याय की मांग को लेकर रामशिरोमणि 2 सितंबर 2026 से रीवा के सिरमौर चौराहे पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चिकित्सक के खिलाफ FIR की प्रमुख मांग रामशिरोमणि ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के सामने न्याय की गुहार लगाई है। उनकी प्रमुख मांग है कि मामले में जिम्मेदार चिकित्सक के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। अनशन के दौरान उनके साथ कुंज बिहारी तिवारी, प्रमोद शर्मा, रहीश शुक्ला, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक मौजूद हैं। सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक पहुंचा मामला कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन अब सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मामले को लेकर जिलेवासियों के बीच भी संवेदनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि उपचार में लापरवाही के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल रामशिरोमणि का आमरण अनशन जारी है और सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- ग्राम बरा पैपखार 396 पोस्ट मनकहरी जिला रीवा मध्य प्रदेश तहसील हजूर ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान निवासी आवास योजना और पट्टा जहां द हमार घर बना है वहां के पट्टा बनवा1
- अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार "संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं,, "अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि, रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। *मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक* वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है। *अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!* अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए। *मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं, अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।1
- टेलीकॉम कंपनी द्वारा सतना शहर में खोदे जा रहे जानलेवा इन गड्ढों का जिम्मेदार कौन सतना। एक तो सतना नगर निगम की जनता पहले से गड्ढों की वजह से परेशान है आपदा में अवसर वाली कहावत यहां पर बिल्कुल सटीक बैठती है ऊपर से टेलीकॉम कंपनी द्वारा पूरे शहर में अपनी केविल डालने के लिए बड़े बड़े गड्ढे खोदने में लगी और अपना काम कर चलते बन रही है बारिश का दौर भी चल रहा है गड्ढों में गिरकर बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही है लेकिन इसकी किसीको क्या ही पड़ी है बहरहाल धवारी में टेलीकॉम कंपनी द्वारा एक चौराहे के ठीक बीचोंबीच खोदे गये गड्ढे के खिलाफ धवारी की जनता ने विरोध जताना शुरू कर दिया है और सतना नगर निगम से इस गड्ढे को यथावत भरने की अपील भी है।1
- तिवनी के डुभकी टोला में हर रविवार श्रमदान की मिसाल जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी की स्वच्छता मुहिम के तहत रविवार को तिवनी, सहेवा और पातई में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। तिवनी के डुभकी टोला में अभियान में चंद्रशेखर तिवारी, राम उजागर तिवारी, दामोदर तिवारी, रंगनाथ तिवारी, देवमुनी तिवारी, शैलेंद्र तिवारी उर्फ शैलू भैया, पुष्पराज तिवारी, मदन मोहन दुबे, संजय तिवारी, योगराज तिवारी, विपिन तिवारी, शिवम दुबे एवं छाकौड़ी साकेत सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। तिवनी से सहेवा और पातई तक पहुंची स्वच्छता की मुहिम। 88 ग्राम पंचायतों तक पहुंची पहल—हर रविवार श्रमदान, स्वच्छता बने गंगेव की पहचान। स्वच्छ गांव–सुंदर गांव, यही है गंगेव की नई पहचान।1
- _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_ _प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता विषय पर अपने उद्घाटन भाषण में यह टिप्पणी की।_1
- दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर बनी विवाद की स्थिति, मौके पर पहुंची पुलिस सतना। टिकुरिया टोला कब्रिस्तान गुप्ता कालोनी में दो पक्षों में झाड़ी लगाने को लेकर हुआ मन मोटाव जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोलगवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी सहित पुलिस स्टाफ स्थानीय लोगों से चर्चा की मामला हुआ शांत। निकाली गई झंडी।1
- अतरैला पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार के नेतृत्व में1