Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर में हनीट्रैप मामले में वांछित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला एक युवक की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
RAVI GANDHI SHARMA
रामपुर में हनीट्रैप मामले में वांछित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला एक युवक की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
More news from Bijnor and nearby areas
- रामपुर में हनीट्रैप मामले में वांछित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला एक युवक की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी।1
- बिजनौर के ग्राम कमरुद्दीन नगर में अन्न दाता किसान यूनियन द्वारा गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कामिल अहमद के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए किसान भाइयों की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कामिल अहमद ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसान भाइयों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी जी द्वारा सलीम मलिक को सम्मानित भी किया गया।1
- बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हर गली और हर मोड़ पर अचानक से तानिया नागपाल का नाम हवा की तरह सुनने को मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर हर जगह यह उत्सुकता बनी हुई है कि आखिरकार तानिया नागपाल कौन हैं और उनका असली इरादा क्या है। तान्या नागपाल ने इलाके में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है। वह युवाओं में क्रिकेट किट, महिलाओं में सूट व साड़ी और छोटे बच्चों में चॉकलेट बांटकर लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। बढ़ापुर क्षेत्र में इस समय केवल तानिया नागपाल के नाम की ही हवा चल रही है और लोग यही जानने को उत्सुक हैं कि आखिरकार वह कौन हैं और क्षेत्र में इस तरह सक्रिय होने के पीछे उनका क्या इरादा है।4
- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जनविरोधी नीतियों और प्रदेश व जिले की विभिन्न जन-समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का भारी जन आक्रोश फूट पड़ा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस विशाल जन आंदोलन में नगीना विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक और पूर्व मंत्री श्री मनोज पारस जी के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और हजारों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के भारी बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और अपनी बुलंद आवाज से गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का काम किया। इसके बाद, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी बिजनौर को महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।1
- बिजनौर जिले के धामपुर के रहने वाले सरदार सतवंत सिंह सलूजा को गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजमेंट कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके इस नए पद पर मनोनीत होने की खुशी में लोगों ने उन्हें बधाई दी है।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम युवक महताब की पिटाई करने के मामले में बजरंगदल कार्यकर्ताओं गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर पीड़ित महताब की महिला दोस्त ने दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि वे दोनों दवाई खरीदने आए थे और उसके बाद छोले–भटूरे खाने लगे। तभी कुछ लोग वहां आए और उनका नाम–पता पूछने लगे। युवती का आरोप है कि उन लोगों ने उसे गालियां दीं और कहा कि 'तू हिंदू होकर मुसलमान लड़के के साथ घूमती है?'1