logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवान में एक घटना सामने आई है जहाँ 11000 वोल्ट का बिजली का तार सड़क पर गिर गया। इस घटना के परिणामस्वरूप, कम से कम 5 से 6 लोग झुलस गए हैं।

16 hrs ago
user_राज भारद्वाज
राज भारद्वाज
महाराजगंज, सीवान, बिहार•
16 hrs ago

सिवान में एक घटना सामने आई है जहाँ 11000 वोल्ट का बिजली का तार सड़क पर गिर गया। इस घटना के परिणामस्वरूप, कम से कम 5 से 6 लोग झुलस गए हैं।

More news from Saran and nearby areas
  • सारण के मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का सारण डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है, जिसके तहत इस कार्य को हर हाल में 30 जून 2026 तक पूरा करने तथा श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों को संभावित बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए किसी भी परिस्थिति में निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद मानव संसाधन की भी समीक्षा की और पाया कि वर्तमान में केवल 194 श्रमिक कार्यरत थे, जो पूर्व की तुलना में कम हैं। इस पर, उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर जोर देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, जो कार्य प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करेगा और नियमित रूप से प्रतिवेदन उपलब्ध कराएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने, सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    सारण के मकेर प्रखंड अंतर्गत हैजलपुर में गंडक नदी के किनारे चल रहे कटाव निरोधी कार्य का सारण डीएम श्री वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला प्रशासन संभावित बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है, जिसके तहत इस कार्य को हर हाल में 30 जून 2026 तक पूरा करने तथा श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों को संभावित बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए किसी भी परिस्थिति में निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद मानव संसाधन की भी समीक्षा की और पाया कि वर्तमान में केवल 194 श्रमिक कार्यरत थे, जो पूर्व की तुलना में कम हैं। इस पर, उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या कई गुना बढ़ाने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके।

डीएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद कर चल रहे कटाव निरोधी कार्य के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं नदी कटाव से लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्य की सतत निगरानी पर जोर देते हुए अंचलाधिकारी, मकेर को एक समर्पित कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, जो कार्य प्रगति की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करेगा और नियमित रूप से प्रतिवेदन उपलब्ध कराएगा ताकि किसी भी प्रकार की शिथिलता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही, उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने, सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सामग्री एवं मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, विभाग के अन्य अभियंता, अंचलाधिकारी मकेर, थानाध्यक्ष तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Ashraf Journalist
    Ashraf Journalist
    Local News Reporter Chapra, Saran•
    4 hrs ago
  • गोपालगंज के बिशंभरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। जमुनिया मोड़ के पास हुई इस घटना में विनोद मटिहनिया गांव निवासी 54 वर्षीय परमानंद शर्मा जिंदा जल गए, क्योंकि दुकान का शटर अंदर से बंद होने के कारण उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परमानंद शर्मा रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपनी दुकान में ही सोने चले गए थे। देर रात अचानक दुकान में लगे बिजली मीटर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा किराना सामान और अन्य सामग्री तेजी से धू-धू कर जलने लगीं। बताया जाता है कि हादसे के वक्त परमानंद शर्मा गहरी नींद में थे और सुरक्षा के लिए दुकान का शटर अंदर से बंद था। जब आग की गर्मी और धुएं से उनकी नींद खुली, तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी और चारों ओर लपटें थीं, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। अंदर से शटर बंद होने के कारण उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला, जिससे दम घुटने और बुरी तरह झुलसने से उनकी मौत हो गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को जानकारी देकर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब दुकान का शटर खोला गया, तो अंदर का भयावह नजारा देखकर लोग सहम गए और परमानंद शर्मा को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि परमानंद शर्मा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, अब उनकी मौत से परिवार के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बिशंभरपुर थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।
    1
    गोपालगंज के बिशंभरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। जमुनिया मोड़ के पास हुई इस घटना में विनोद मटिहनिया गांव निवासी 54 वर्षीय परमानंद शर्मा जिंदा जल गए, क्योंकि दुकान का शटर अंदर से बंद होने के कारण उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परमानंद शर्मा रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपनी दुकान में ही सोने चले गए थे। देर रात अचानक दुकान में लगे बिजली मीटर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा किराना सामान और अन्य सामग्री तेजी से धू-धू कर जलने लगीं। बताया जाता है कि हादसे के वक्त परमानंद शर्मा गहरी नींद में थे और सुरक्षा के लिए दुकान का शटर अंदर से बंद था। जब आग की गर्मी और धुएं से उनकी नींद खुली, तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी और चारों ओर लपटें थीं, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। अंदर से शटर बंद होने के कारण उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला, जिससे दम घुटने और बुरी तरह झुलसने से उनकी मौत हो गई।

दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को जानकारी देकर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब दुकान का शटर खोला गया, तो अंदर का भयावह नजारा देखकर लोग सहम गए और परमानंद शर्मा को मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि परमानंद शर्मा शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, अब उनकी मौत से परिवार के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बिशंभरपुर थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • बलिया जिले के सुरेमनपुर क्षेत्र के पिपरपाती गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोविंद बारी और ज्ञानी बारी का आशियाना और उसमें रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि घर के कई कमरे उसकी चपेट में आ गए, जिससे परिवार के लोग बदहवास हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। इसी बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दिया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। दुखद बात यह रही कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब दो घंटे बाद पहुंची, तब तक ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल कुमार चौबे ने प्रभावित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
    1
    बलिया जिले के सुरेमनपुर क्षेत्र के पिपरपाती गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोविंद बारी और ज्ञानी बारी का आशियाना और उसमें रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि घर के कई कमरे उसकी चपेट में आ गए, जिससे परिवार के लोग बदहवास हो गए।

आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। इसी बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार चौबे भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दिया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की। दुखद बात यह रही कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब दो घंटे बाद पहुंची, तब तक ग्रामीणों के अथक प्रयासों से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था।

घटना के बाद पीड़ित परिवार की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल कुमार चौबे ने प्रभावित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
    user_MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    MD. EMRRAN KHAN ( journalist )
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • love you 😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘
    1
    love you 😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘😘
    user_Murat Kumar Patel
    Murat Kumar Patel
    पचरुखी, सीवान, बिहार•
    15 hrs ago
  • सारण के तरैया प्रखंड में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने निर्माणाधीन हसनपुर-बनिया-सगुनी तटबंध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह तटबंध जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 8.33 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना और जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन का जायजा लिया। इस परियोजना के तहत लगभग 7 किलोमीटर तटबंध निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य तीन अलग-अलग हिस्सों में जारी है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को कड़े निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों को 30 जून 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि तटबंध निर्माण कार्य जिले के बाढ़ सुरक्षा तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे एक बड़ी आबादी को राहत और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा को प्रतिदिन कार्य की प्रगति की समीक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी बाधा या विलंब की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़ से पहले सभी सुरक्षात्मक एवं संरचनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिकतम सुरक्षा मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया, अंचलाधिकारी तरैया सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    सारण के तरैया प्रखंड में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने निर्माणाधीन हसनपुर-बनिया-सगुनी तटबंध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यह तटबंध जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 8.33 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को संभावित बाढ़ से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना और जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन का जायजा लिया। इस परियोजना के तहत लगभग 7 किलोमीटर तटबंध निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य तीन अलग-अलग हिस्सों में जारी है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को कड़े निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों को 30 जून 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा।

जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि तटबंध निर्माण कार्य जिले के बाढ़ सुरक्षा तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे एक बड़ी आबादी को राहत और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा को प्रतिदिन कार्य की प्रगति की समीक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी बाधा या विलंब की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़ से पहले सभी सुरक्षात्मक एवं संरचनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिकतम सुरक्षा मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरैया, अंचलाधिकारी तरैया सहित कई अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Ashraf Journalist
    Ashraf Journalist
    Local News Reporter Chapra, Saran•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल ग्लैमर (UP60Z7915) बरामद की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.06.2026 को थाना कोतवाली पर एक वादी ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि दिनांक 13.06.26 की रात उसकी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जिसे सुबह देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मु0अ0सं0-217/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह मय हमराह रेलवे क्रॉसिंग गांधी नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव, पुत्र बच्चा यादव, निवासी पिपरा, थाना दुबहड़, जनपद बलिया, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, को शाम 4:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल ग्लैमर (UP60Z7915) को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिविल लाइन, जनपद बलिया), मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, आरक्षी अजय यादव, आरक्षी विशाल पाण्डेय और रिज़र्व आरक्षी आनन्द सिंह (सभी थाना कोतवाली, जनपद बलिया) शामिल थे।
    1
    पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल ग्लैमर (UP60Z7915) बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.06.2026 को थाना कोतवाली पर एक वादी ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि दिनांक 13.06.26 की रात उसकी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जिसे सुबह देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मु0अ0सं0-217/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह मय हमराह रेलवे क्रॉसिंग गांधी नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव, पुत्र बच्चा यादव, निवासी पिपरा, थाना दुबहड़, जनपद बलिया, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, को शाम 4:20 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल ग्लैमर (UP60Z7915) को बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिविल लाइन, जनपद बलिया), मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, आरक्षी अजय यादव, आरक्षी विशाल पाण्डेय और रिज़र्व आरक्षी आनन्द सिंह (सभी थाना कोतवाली, जनपद बलिया) शामिल थे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सारण जिले के सोह ई शाहपुर बनियापुर में सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस महायज्ञ की शुरुआत एक ऐतिहासिक शोभा कलश यात्रा के साथ हुई।
    1
    सारण जिले के सोह ई शाहपुर बनियापुर में सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस महायज्ञ की शुरुआत एक ऐतिहासिक शोभा कलश यात्रा के साथ हुई।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.