Shuru
Apke Nagar Ki App…
shortshjgg fyyuh dgbu6 ddgh8h8 d9hh7gff6k09 d57b8bivdyu xc8gv6x
Saurav saxena
shortshjgg fyyuh dgbu6 ddgh8h8 d9hh7gff6k09 d57b8bivdyu xc8gv6x
More news from बिहार and nearby areas
- राजधानी पटना के कंकड़बाग_पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तर कंकड़बाग थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मलाही पकड़ी के पास नशीले इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किया जा रहा है । प्राप्त सूचना के आलोक में, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंकड़बाग एवं औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी किया गया । छापामारी के क्रम में 191पीस नशीला इंजेक्शन, ₹19, 500 नगद राशि एवं चोरी/स्नेचिंग के 20 मोबाइल के साथ 04 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ये लोग चोरी/स्नेचिंग किए हुए मोबाइल फोन के बदले भी नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करते थे। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता के महत्वपूर्ण अंश:-1
- पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी वार्डों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। यह सर्वे अभियान 20 मई से शुरू होकर 31 मई तक दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जनगणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी जुटाएंगे। पहले चरण में काम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया गया था, जबकि दूसरे चरण में कागजी फॉर्म भरकर डाटा को फिर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस काम के लिए 108 प्रगणक और 18 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। पूरे नगर क्षेत्र के 27 वार्डों में यह सर्वे कराया जाएगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर इलाके के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।1
- एक विवाह ऐसा भी पटना सिटी मे ऐतिहासिक शादी सम्पन्न हुई पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सामुदायिक भवन में मंगलवार को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने न केवल समाज को प्रेरणा दी, बल्कि 'स्वावलंबन' और 'समानता' के नए आयाम स्थापित किए। वैष्णो स्वावलंबन जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित इस अनोखे समारोह में 9 दिव्यांग जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार के माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें गृहस्थ जीवन में प्रवेश कराना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज से अपील की कि वे दिव्यांगों के प्रति अपने दृष्टिकोण को और अधिक समावेशी बनाएं। उत्सव का माहौल और भव्य आयोजन मंगलवार को पटना रामदेव महतो सामुदायिक भवन में माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा था। संस्था द्वारा इस सामूहिक विवाह के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। वैदिक मंत्रोच्चार: पूरी रीति-रिवाज और परंपरा के साथ अग्नि को साक्षी मानकर जोड़ों ने फेरे लिए। अनोखी बारात: जब दिव्यांग दूल्हे सज-धज कर अपनी दुल्हनों को लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें खुशी से छलक उठीं।गणमान्य लोगों का जमावड़ा: इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए शहर के कई नामचीन समाजसेवी, राजनीतिक हस्तियां और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। सभी ने पुष्प वर्षा कर जोड़ों का स्वागत किया। वैष्णो स्वावलंबन जन कल्याण संस्था की सराहनीय पहल संस्था की अध्यक्ष कुमारी वैष्णवी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन दिव्यांग भाई-बहनों को सहारा देना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से विवाह के बंधन में बंधने से हिचकते थे। संस्था ने न केवल विवाह का आयोजन किया, बल्कि जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक उपहार और सामग्री भी भेंट की। "यह सिर्फ एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि दिव्यांगों के प्रति समाज की जिम्मेदारी का अहसास है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण अकेला महसूस न करे।" एक सकारात्मक संदेश इस 'अनोखी शादी' ने यह साबित कर दिया कि खुशियां शारीरिक पूर्णता की मोहताज नहीं होतीं। जब समाज और संस्थाएं मिलकर आगे आती हैं, तो दिव्यांगजनों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरे जा सकते हैं। इस भव्य आयोजन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है और लोग इसे मानवता की सब #Patnacity #PatnaSahib #ManglTlab #ApnaCityTakNews #VairlNews #Sadi1
- “पश्चिम बंगाल में 2026 का चुनाव इतिहास बन गया है! पहली बार Bharatiya Janata Party ने बहुमत हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने इसे ‘सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश, प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘विकसित भारत’ विज़न को नई गति देगा। चुनाव प्रचार में योगी ने ‘सनातन धर्म के अपमान’ और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ पर भी जमकर हमला बोला था। सबसे खास बात – योगी का स्ट्राइक रेट! 22 में से 19 सीटों पर BJP की जीत! क्या बंगाल की राजनीति अब पूरी तरह बदल गई है? आप क्या सोचते हैं? कमेंट में जरूर बताएं!”1
- बारिश में मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, युवक पर गिरी आकाशीय बिजली तेज बारिश के दौरान एक युवक ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थान या बिजली के उपकरणों के पास खड़े होकर मोबाइल का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक रूप से फोन का उपयोग करने से बचें।1
- "LIFE SPACE FURNITURE" विश्वास वही लेटेस्ट एवं मॉडर्न डिजाइन के साथ " अब राजधानी पटना के आशियाना दीघा रोड में बेहतर एवं ड्यूरब्लिटी रेंज मे उपलब्ध....1
- राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने एक व्यक्ति को शव को बरामद किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए लिए भेज दिया। मृतक कि पहचान जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना में के नारायणपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में किया गया है। एफ एस एल कि टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गई है। वही इस संबंध में पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।1
- बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। इसे आने वाले चुनावों से पहले संभावित राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समीकरण अगर आगे बढ़ता है, तो बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक ध्रुवीकरण की स्थिति में नई रणनीतियां और गठबंधन की संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे से खास बातचीत की गई है। उन्होंने इस संभावित राजनीतिक समीकरण के पीछे के कारणों, इसके असर और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी राय रखी है। इस इंटरव्यू में जानिए क्या सच में यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं या फिर बिहार की सियासत किसी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। पूरी चर्चा आपको मौजूदा हालात और आने वाले चुनावी समीकरण को समझने में मदद करेगी।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651