दुधैला गांव में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित दुधैला गांव के नवयुवक पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण एन जी ए हाई स्कूल दुधैला के दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और समाजसेवियों द्वारा मेडल, शील्ड, कॉपी और कलम देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंकित कुमार को 465 अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंटर साइंस में संगम कुमारी ने 344 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिन्हें भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच घोघन मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुरुदेव ऋषि, शिक्षक गुलज़ारी लाल मंडल, समाजसेवी योगेंद्र मंडल, प्रभु मंडल, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, ज्योति कुमार, सुमित कुमार और आर्मी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी मजदूर उमेश मंडल की पत्नी नीलू देवी ने बताया कि आग में अनाज, कपड़े और करीब 6 हजार रुपये नकद भी जल गए। इस हादसे में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बकरियां झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। मुखिया अनिता देवी ने बताया कि कच्चा घर और पुआल का छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत राशि दिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा तत्काल राशन सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Sumit sach bihar1
- 📰 रामचंद्रा में 40 लाख की लागत से दो सड़कों का लोकार्पण, वार्ड-05 में बुनियादी सुविधाओं को मिली मजबूती खगड़िया, संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-05 अंतर्गत रामचंद्रा में करीब 40 लाख 5 हजार रुपये की लागत से निर्मित दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।1
- बिहार के Bhagalpur जिले के Sanhola प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया।1
- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में नामांकन दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 वर्ष के बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गोगरी प्रखंड स्थित उर्दू मध्य विद्यालय बोरना में भी नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। तथा उन्हें अपने बच्चों का समय पर स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्ताक अंसारी ने बताया कि नामांकन दिवस के तहत विशेष पहल की गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग किया। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं।1
- मडैया पुलिस की बडी कारवाई हथियार सहित अभियुक्त गिरफ्तार।1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित दुधैला गांव के नवयुवक पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण एन जी ए हाई स्कूल दुधैला के दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और समाजसेवियों द्वारा मेडल, शील्ड, कॉपी और कलम देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंकित कुमार को 465 अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंटर साइंस में संगम कुमारी ने 344 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिन्हें भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच घोघन मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गुरुदेव ऋषि, शिक्षक गुलज़ारी लाल मंडल, समाजसेवी योगेंद्र मंडल, प्रभु मंडल, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, ज्योति कुमार, सुमित कुमार और आर्मी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पूर्व वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।1