लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ-ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया नई दिल्ली / ढाका; 17 फरवरी, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने भारत की जनता की ओर से श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान से भेंट भी की तथा उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। समारोह के अवसर पर श्री बिरला ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू तथा भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शेरिंग तोबगे सहित अन्य नेताओं से भेंट की।

- Post by Kishan Lal jangid1
- नई दिल्ली / ढाका; 17 फरवरी, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने भारत की जनता की ओर से श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान से भेंट भी की तथा उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। समारोह के अवसर पर श्री बिरला ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू तथा भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शेरिंग तोबगे सहित अन्य नेताओं से भेंट की।1
- नाले में उतरे पूर्व पार्षद, खुद की सफाई कोटा के जवाहर नगर में पुखराज मल्टी का नाला जाम, 7–8 दिन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई। गंदा पानी सड़क पर फैलने से परेशान होकर पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी खुद नाले में उतर गए। मशीन के साथ आए कर्मचारियों ने नाले में उतरने से मना कर दिया। स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम और निरीक्षक सतीश कुमार को मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। आखिरकार पूर्व पार्षद ने निजी लेबर बुलाकर खुद नाले की सफाई करवाई। #kota #rajasthannews #पार्षद #kotacitydigital #नगरनिगम1
- Post by VKH NEWS1
- युवक ने एक बार में नींद की 30 टेबलेट खाली युवक ने गोलियां खाने से पहले दो वीडियो बनाए जिनमें से एक वीडियो पुलिस कर्मी के भी भेजा घटना देर रात की है फिलहाल युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है कांस्टेबल पर 50 हजार मांगने के आरोप लगाए युवक ने नींद की गोलियो के साथ 2 मिनट 46 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें युवक कह रहा है- भैया (कांस्टेबल )आपने मुझे ज्यादा परेशान कर दिया मैं मेरी जिंदगी से बहुत ज्यादा परेशान हो गया मैं नींद की गोली खाने जा रहा हूं मेरी मौत के जिम्मेदार आप ही हो, ठीक है भैया कॉन्स्टेबल नरेंद्र का कहना है मनोज (गोलू) हमारे थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी 2 साल से एचएस खुली हुई है। वो थाने पर नहीं आ रहा। कई बार घर पर गए। लेकिन वो थाने पर नहीं आ रहा। सोमवार को गोलू बाइक छोड़कर फरार हो गया। गोलू बदमाश है, स्मैक बेचता और पीता है। वो तो कुछ भी कह सकता है। वो एमडी गांजा बेच रहा है। हाल ही 5-6 महीने पहले विज्ञान नगर थाने में गांजे के केस में फरार चल रहा है।1
- कोटा *वेस्टपिकर्स का सर्वे अब 28 फरवरी तक* -नमस्ते योजना के तहत हो रही प्रोफाइलिंग कोटा। केंद्र सरकार की नमस्ते योजना (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) के अंतर्गत नगर निगम अनौपचारिक श्रेणी के वेस्ट पिकर्स का सर्वे एवं प्रोफाइलिंग कार्य अब 28 फरवरी तक किया जाएगा। पूर्व में इसके लिए 17 फरवरी तक का समय निर्धारित था। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि इस सर्वे में शहर के ऐसे महिला-पुरुष वेस्ट पिकर्स शामिल किए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य निधि (पीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। सर्वे के अंतर्गत कचरा पॉइंट से कचरा बीनने वाले, कबाड़ संग्रह करने वाले, डंपिंग यार्ड में कूड़ा-कचरा एकत्र करने वाले तथा निगम क्षेत्र में कचरा संग्रहण का कार्य करने वाले व्यक्तियों की प्रोफाइल नमस्ते योजना से लिंक की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से जुड़ने के लिए हितग्राहियों को स्वयं का आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कचरा बीनने का कार्य करने वाले व्यक्ति नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 310 में संपर्क कर सकते हैं, ताकि अधिकृत संस्था द्वारा उनका सर्वे किया जा सके।10
- अपने हमशक्ल नरेश सिंधी से मिलकर क्या बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा...1
- Post by Kishan Lal jangid1