झाँसी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 503 पेटी इम्पीरियल ब्लू के साथ ट्रक मालिक गिरफ्तार झाँसी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने संगठित रूप से अवैध शराब की तस्करी कर धनार्जन करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) BNS से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ऐसे हुआ खुलासा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में थाना सीपरी बाजार पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान शिवानी तिराहा, ग्वालियर रोड पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर बने कंटेनर बॉक्स में भारी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गईं। संदेह के आधार पर वाहन को राज्य कर कार्यालय रक्सा लाया गया, जहां विस्तृत जांच में ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 503 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जांच के दौरान ट्रक नंबर UP 13 BT 9800 के स्वामी का नाम सतीश माली पुत्र मुन्नालाल निवासी असालतपुर जारेई, थाना बनियाखेड़ा, जिला सम्भल (उम्र लगभग 47 वर्ष) प्रकाश में आया। पूछताछ में वाहन के कागजात, मोबाइल नंबर, सिम कार्ड तथा फर्जी नोटरी के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश का खुलासा हुआ। मामले में धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध के ठोस साक्ष्य मिलने पर अभियोग में धारा 111/338/336(3)/340(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारी और कार्रवाई अभियुक्त सतीश माली को दिनांक 04.02.2026 को बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की तस्करी एवं संगठित धोखाधड़ी में संलिप्त पाए जाने पर उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
झाँसी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 503 पेटी इम्पीरियल ब्लू के साथ ट्रक मालिक गिरफ्तार झाँसी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने संगठित रूप से अवैध शराब की तस्करी कर धनार्जन करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) BNS से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ऐसे हुआ खुलासा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में थाना सीपरी बाजार पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान शिवानी तिराहा, ग्वालियर रोड पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर बने कंटेनर बॉक्स में भारी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गईं। संदेह के आधार पर वाहन को राज्य कर कार्यालय रक्सा लाया गया, जहां विस्तृत जांच में ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 503 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जांच के दौरान ट्रक नंबर UP 13 BT 9800 के स्वामी का नाम सतीश माली पुत्र मुन्नालाल निवासी असालतपुर जारेई, थाना बनियाखेड़ा, जिला सम्भल (उम्र लगभग 47 वर्ष) प्रकाश में आया। पूछताछ में वाहन के कागजात, मोबाइल नंबर, सिम कार्ड तथा फर्जी नोटरी के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश का खुलासा हुआ। मामले में धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध के ठोस साक्ष्य मिलने पर अभियोग में धारा 111/338/336(3)/340(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारी और कार्रवाई अभियुक्त सतीश माली को दिनांक 04.02.2026 को बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की तस्करी एवं संगठित धोखाधड़ी में संलिप्त पाए जाने पर उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
- **“आज यदि माननीय प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक पुस्तक भेंट करना चाहता हूँ। यह पुस्तक न किसी विपक्षी नेता द्वारा लिखी गई है, न किसी विदेशी लेखक की है। यह पुस्तक भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष, जनरल एम.एम. नरवणे द्वारा लिखी गई है— और हैरानी की बात यह है कि मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के अनुसार यह पुस्तक अस्तित्व में ही नहीं है। इस पुस्तक में स्पष्ट उल्लेख है कि जब चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर चुकी थी, उस अत्यंत संवेदनशील और गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के समय प्रधानमंत्री ने थलसेनाध्यक्ष को प्रतीक्षा में रखा। और जब निर्णय लेने का क्षण आया, तो प्रधानमंत्री का कथन मात्र इतना था— ‘जो उचित लगे, वो करो।’ माननीय अध्यक्ष महोदय, राष्ट्रीय सुरक्षा के सबसे गंभीर क्षण में यह राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी से पीछे हटने जैसा प्रतीत होता है। जनरल नरवणे स्वयं लिखते हैं कि उस समय उन्हें यह अनुभव हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया है। यही वह सच्चाई है, जिसे मैं संसद में कहने से रोका जा रहा हूँ। आज देश प्रश्न पूछ रहा है— और सरकार उत्तर देने से बच रही है।”**1
- दिखावा और सामाजिक प्रतिष्ठा: लोग समाज में अपनी साख बनाने के लिए 'बिग फैट इंडियन वेडिंग' का विकल्प चुनते हैं। मेहमानों की लंबी सूची: भारतीय शादियों में मेहमानों की संख्या बहुत अधिक होती है, जिससे कैटरिंग (खान-पान) का खर्च बढ़ जाता है। भव्य स्थल (Venue) और सजावट: आलीशान मैरिज हॉल, सजावट, लाइटिंग, और थीम-आधारित आयोजन पर बहुत पैसा खर्च होता है। उत्सव के कई दिन: सगाई, मेहंदी, संगीत, हल्दी, शादी, और रिसेप्शन जैसी कई रस्में होने के कारण खर्च बढ़ जाता है। परिधान और आभूषण: डिजाइनर लहंगे, शेरवानी, और सोने के गहनों पर भारी निवेश किया जाता है। इमोशनल मार्केटिंग: शादी की इंडस्ट्री भावनाओं का फायदा उठाती है और मानती है कि यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जिससे लोग ज्यादा खर्च करने के लिए मजबूर हो2
- झाँसी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने संगठित रूप से अवैध शराब की तस्करी कर धनार्जन करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 36/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) BNS से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ऐसे हुआ खुलासा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि में थाना सीपरी बाजार पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान शिवानी तिराहा, ग्वालियर रोड पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर बने कंटेनर बॉक्स में भारी मात्रा में शराब की पेटियां पाई गईं। संदेह के आधार पर वाहन को राज्य कर कार्यालय रक्सा लाया गया, जहां विस्तृत जांच में ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कुल 503 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जांच के दौरान ट्रक नंबर UP 13 BT 9800 के स्वामी का नाम सतीश माली पुत्र मुन्नालाल निवासी असालतपुर जारेई, थाना बनियाखेड़ा, जिला सम्भल (उम्र लगभग 47 वर्ष) प्रकाश में आया। पूछताछ में वाहन के कागजात, मोबाइल नंबर, सिम कार्ड तथा फर्जी नोटरी के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश का खुलासा हुआ। मामले में धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध के ठोस साक्ष्य मिलने पर अभियोग में धारा 111/338/336(3)/340(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारी और कार्रवाई अभियुक्त सतीश माली को दिनांक 04.02.2026 को बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की तस्करी एवं संगठित धोखाधड़ी में संलिप्त पाए जाने पर उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को जन अधिकार पार्टी झाँसी कार्यालय पर जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिवकन्या जी के निर्देश पर भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में मधु कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मानसिंह यादव फौजी आर डी फौजी, मंडल उपाध्यक्ष आर के फौजी उर्मिला कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ इंजिनियर बिहारी लाल, जिला सलाहकार मातादीन फौजी इंद्रपाल फौजी कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर बालचंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष नें की कार्यक्रम का संचालन मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी नें किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी नें बाबू जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनको नमन किया, इसके बाद सभी नें बारी-बारी से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बिहार के कुरहारी गाँव कुर्था ब्लाक जहानाबाद में 2 फरवरी 1922 को बाबू जगदेव प्रसाद जी का जन्म हुआ। वह बिहार लेनिन के नाम से प्रसिद्ध हुए। बाल्यकाल से ही क्रांतिकारी विचार रखने वाले पिछड़े, शोषितों, वर्वोचतों दलितों, आदिवासी तथा अल्पसंख्यकों के मसीहा कहे गये। उन्होंने भारत की राजनैतिक दिशा को बदलने का संकल्प लेकर आन्दोलनों की शुरुवात की। भारत के संविधान की मंसा को समझा और जाना तथा लोगों को बताया कि भारत में भारत का संविधान लागू होते ही हम समानता के जीवन में प्रवेश कर गये किन्तु सविधान लागू होने के पश्चात् भी हम असमानता में जी रहे हैं और लोगों को समानता तथा हिस्सेदारी और भागेदारी दिलाने के लिए सदन से लेकर सड़कों तक जनता की आवाज को निम्न नारों के साथ बुलन्द किये। 1. सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है। धन धरती और राजपाठ में नब्बे भाग हमारा है। 2. दस का शासन नब्बे पर नही चलेगा, नही चलेगा। 3. अबकी सावन भादों में गोरी कलैया कादों में। 4. जो जमीन को जोते बोवे, वहीं जमीन का मालिक होवे। 5. दो बाते हैं मोटी-मोटी, हमें चाहिए इज्जत रोटी । ऐसे अनेक क्रांतिकारी विचारों के साथ उन्होंने शोषित दल की स्थापना की। बाद में मा० रामस्वरूप वर्मा जी के साथ मिलकर शोषित समाज दल बनाये। ब्राह्मणवाद से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए अर्जक संघ की स्थापना किये और सांस्कृतिक परिवर्तन के पुरोधा कहे गये। नयी पीढ़ी के लिए सबसे ज्यादा प्रेरणादायक उनके विचार थे। पहली पीढ़ी मारी जायेगी, दुसरी पीढ़ी जेल जायेगी, तीसरी पीढ़ी राज करेगी। बाबू जगदेव प्रसाद जी पिछड़े दलितों, शोषितों तथा वचितों और अल्पसंख्यको की लड़ाई लड़ते हुए आन्दोलन के दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए 5 सितम्बर 1974 को पुलिस की गोली लगने से शहीद हो गये और उनकी शहादत ने बिहार ही नही देश की राजनीति पर अपनी अमिट छाप छोड़ गयी। इसके बाद संगठन और जिला कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर उपस्थित रहे- इंजीनियर बिहारी लाल जिला सलाहकार, कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी, आर डी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, शैलेंद्र मौर्य, डॉक्टर बालचंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष, मनोहर लाल कुशवाहा, आर के फौजी, मोहम्मद खालिद, राकेश कुशवाहा झाँकरी, राजकुमार कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष मऊरानीपुर, केशव कुशवाहा मीडिया प्रभारी, मोहन कुशवाहा, मीना गुप्ता, फूलवती कुशवाहा, कौसा कुशवाहा, इंजीनियर मलखान सिंह, पी डी कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, भगवान सिंह, धर्मेंद्र विधानसभा अध्यक्ष गरौठा, सुरेश कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा समाज महानगर झाँसी, अनुराग कुशवाहा, जय सिंह, तुलसीराम टोड़ी, श्रीमती उर्मिला देवी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ झांसी, श्रीमती मधु कुशवाहा प्रदेश महासचिव, इंद्रपाल सिंह फौजी, मातादीन फौजी, शिवदीन फौजी, करण बड़ागांव, दिलीप कुशवाहा, मानसिंह यादव फौजी, पुष्पेंद्र जिला उपाध्यक्ष, कैलाश नारायण आदि कार्यकर्ताओं नें अपनी उपस्थिति दर्ज की। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels1
- झाँसी प्रेमनगर जीवनपुरा मोहल्ला वार्ड नंबर 29 की पूरी सड़क खराब है। पानी की पाइपलाइन डाल रहे ठेकेदार के कर्मचारी अधूरी सड़क पर काम करके छोड़ कर चले गए निकालने में हो रही मोहल्ले वासियों को परेशानी।1
- झांसी (उत्तर प्रदेश)। झांसी में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा स्कूल छुट्टी के समय सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय ने किया, उनके साथ अतिरिक्त निरीक्षक संत कुमार यादव, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।1
- झांसी के रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रतौसा–तेगेला मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नरेंद्र पुत्र अजुद्दी कुशवाहा, निवासी बमोरी सोहागी, के रूप में हुई है। बताया गया कि बाइक अचानक असंतुलित हो गई और युवक सीधे खंभे से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी समय वहां से गुजर रहे ग्राम टिकरी के प्रधान प्रतिनिधि पर्वत कुशवाहा व प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन व साथी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी3
- झाँसी रेलवे चिकित्सालय के अंदर मेडिसिन मेल वॉर्ड में आवारा कुत्तों का आतंक जिससे होती है मरीजों को परेशानी चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई रेलवे स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा।1