मातृशक्ति के जयघोष से गूंजा इंदौर, भव्य जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब मातृशक्ति के जयघोष से गूंजा इंदौर, भव्य जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब विद्याधाम मंदिर से भूतेश्वर महादेव मंदिर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, मातृशक्ति ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार इंदौर में जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को समर्पित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्रा विद्याधाम मंदिर से प्रारंभ होकर कालानी नगर, रामचंद्र नगर, बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा होते हुए भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कावड़ में पवित्र जल लेकर यात्रा पूरी की और भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया। इस आयोजन की सबसे खास बात मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और छात्र उपस्थित रहे । कावड़ में इंदौर के स्कूलों से 11-12वी कक्षा के लगभग 500 छात्र शामिल हुए वहीं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता का संकल्प लिया।आयोजक नगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की यात्रा में मातृशक्ति के साथ साथ स्कूली छात्रों की विशेष सहभागिता देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान शिव के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे और मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजन के संरक्षक श्री कैलाश जी विजयवर्गीय एवं संयोजक श्री आकाश जी विजयवर्गीय रहे नगेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया। आजकल युवाओं में बढ़ते नशे की लत को देखते हुए इस यात्रा से नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया और धर्म के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया गया।

- अलीगढ़ में अनोखी ‘हठ-कांवड़’ यात्रा सैकड़ों कीलों वाली शैया पर लेटकर महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रहा कांवड़िया, कई दिनों से जारी है कठिन यात्रा। . . . #Devanandnayak #devanandnayaklive #up #kawadyatra #aligarh अलीगढ़ में अनोखी ‘हठ-कांवड़’ यात्रा सैकड़ों कीलों वाली शैया पर लेटकर महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रहा कांवड़िया, कई दिनों से जारी है कठिन यात्रा। . . . #Devanandnayak #devanandnayaklive #up #kawadyatra #aligarh1
- करखड़ा गांव में एकत्रित हुए कवियों में हुआ सत्संग छिड़ी बहस भांडेर अनुभाग के करखडा गांव में एकत्रित हुए कवियों ने सत्संग के दौरान कविता के माध्यम से गूढ़ प्रसंगों को लेकर आपस में हुआ सत्संग, दूर-दूर से पहुंचे कवियों में घंटों छड़ी रही बहस2
- मजाक तुम्हारे दिल में अल्लाह है तो हमारे दिल में नरेंद्र मोदी हैं 😂😂😂#हंसी की कॉमेडी दिल पर मत लेना1
- कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।1
- कोंच क्षेत्र पंचायत में विकासकार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, कई गांवों में बिना काम लाखों रुपये निकालने की एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कथित फर्जी भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रदीप कुमार और दीपेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम कोंच अभिनव को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच प्रदेश स्तरीय टीएसी/चीफ टीएसी से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुमावली के मजरा हरदुआ, खैरी, कुंअरपुरा, भदारी, पनयारा, लौना और भदेवरा समेत कई गांवों में जलरोक बांध, नाला खुदाई, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और चकरोड निर्माण के कार्य अभिलेखों में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कई कार्य नहीं कराए गए। कुछ मामलों में घटिया निर्माण होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में अलग-अलग कार्यों के लिए लाखों रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए वर्क आईडी भी दी गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में एक ही विकास कार्य को अलग-अलग स्तर पर दर्शाकर भुगतान किए जाने की भी आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से पूरे मामले की स्थलीय जांच और तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में शिकायतें किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बताए गए कार्य वास्तव में हुए हैं या नहीं और भुगतान में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।1
- सेवड़ा नगर परिषद के कर्मचारियों हड़ताल का आज पांचवे दिन सेवडा नगर के व्यापारियों ने साथ दिया रखा बाजार बंद1