*प्रभात फेरी संगठन द्वारा शादी की सालगिरह पर निकाली गई 192वीं राधा नाम संकीर्तन यात्रा* *शहर हुआ राधामय,गूंजे राधे नाम के जयकारे*...... **नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी का संचालन करने वाली एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा हर रविवार की भांति आज192 वी प्रभात फेरी पानी की टंकी नजदीक बंसी सिंह पार्क से निकाली गई। प्रातः 06:00 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में सर्व प्रथम मुख्य यजमान श्री वीरेंद्र मोदी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पावन पवित्र ज्योति प्रजवलित कर लोगों ने ढोल- मर्दंग बजाते हुए,राधे-राधे नाम का जाप किया।* *संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया की प्रभात फेरी संगठन द्वारा मुख्य यजमान की शादी की 25 वीं सालगिरह पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया | राधा नाम संकीर्तन यात्रा मुख्य यजमान के निवास स्थान से शुभारम्भ होकर सिलाखाना,महत्ता चौक,गुरुनानक पूरा, चौधरीयान मो.के विभिन्न मार्गो से होकर मुख्य यजमान के निवास पर संपन्न हुई और बताया की 04 जून को नारनौल से माँ वैष्णो देवी की 5 दिवसीय धार्मिक यात्रा चुलकाना धाम,ब्रम्हसरोवर कुरुक्षेत्र,शिवखोरी,गोल्डन टेम्पल अमृतसर एवं बाघा बॉर्डर के लिए वातानुकूलित सलीपर बस द्वारा जाएगी* *अल सुबह की प्रभात में ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती करके सभी को चंदन तिलक लगाकर महिलाएं बच्चे एवं पुरुष परिक्रमा मे झूमते-नाचते- गाते हुए जब भक्तों की टोलियां* जा रही थी तो सारा वातावरण ऐसा लग रहा था,जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी। ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे-बुढे-जवान पुरुष एवं महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो। *राधा नाम के रंग में डूबे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन*..... *भक्ति भाव मे डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े,पुरुष,महिलाएं,नौजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते- गाते,बजाते राधे नाम का जाप किया।* *संजय सैनी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संगठन द्वारा 8 दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा |यात्रा मे चारों तरफ इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा से वातावरण महक उठा और राधे नाम की इस परिक्रमा में सभी ने एक भाव से प्रातः काल की बेला में ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम का स्मरण किया। शहर भी ऐसे लगने लग गया है, जैसे हम किसी अलग दुनिया में आ गए हो,जहां पर केवल राधा नाम ही चलता हो,शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।* संगठन के सचिव मनीष गोयल ने बताया की *03 मई रविवार की प्रभात फेरी श्री महेंद्र सैनी,मोती नगर, नजदीक सुभाष पार्क* के निवास स्थान से शुभारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली जाएगी और अंत में ठाकुर जी की आरती करके सनातन धर्म के जयकारों के साथ सभी को प्रसाद वितरण किया गया | प्रभात फेरी सैकड़ो की संख्या में महिलाए और पुरुष उपस्थित रहे

- Post by Dainik news Haryana live1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Om Parkash1
- #समाज के लोगों की उपस्थिति में दिन में किया था युवक गोविन्द ने सरेंडर #पुलिस ने रात को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर किया हत्या का प्रयास #फर्जी एन्काउंटर का प्रयास या परी प्लांड मर्डर का प्रयास करने वाले सभी दोषी पुलिस अधिकारी हो सस्पेंड #संदीप वाल्मीकि पूर्व विधायक दिल्ली1
- Post by PPT News2
- बेटे के गम में तड़पती मां, आरोपियों को देख छलका दर्द मेरठ। चर्चित नीले ड्रम कांड में आज एक मार्मिक दृश्य उस समय सामने आया1
- Post by Rajbala1
- Post by Dainik news Haryana live2