logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर अस्पताल में अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ, 245 लाभार्थियों की हुई हीमोग्लोबिन जांच शेखपुरा। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल, शेखपुरा में ‘अनीमिया मुक्त बिहार’ विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने देखा। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत कुल 245 लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को अनीमिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी और परामर्श दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अनीमिया विशेष रूप से किशोरियों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। समय पर इसकी पहचान और उचित उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन करने की अपील की। कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य जांच, उपचार और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और एनीमिया मुक्त बिहार के संकल्प को साकार करना है।

23 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
23 hrs ago

सदर अस्पताल में अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ, 245 लाभार्थियों की हुई हीमोग्लोबिन जांच शेखपुरा। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल, शेखपुरा में ‘अनीमिया मुक्त बिहार’ विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका

29d4f80f-572c-4224-b8c0-7455e4f40a22

लाइव प्रसारण सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने देखा। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में अनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत कुल 245 लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को अनीमिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार

e832c438-8668-4290-8537-134c3032f45e

के संबंध में आवश्यक जानकारी और परामर्श दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अनीमिया विशेष रूप से किशोरियों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। समय पर इसकी पहचान और उचित उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित

ef2c3fe4-0cfb-4ae2-9258-f5171456d572

आहार लेने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन करने की अपील की। कार्यक्रम में उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य जांच, उपचार और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और एनीमिया मुक्त बिहार के संकल्प को साकार करना है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    1
    मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक
मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?” “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    1
    “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
“स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • लखीसराय। बरतारा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार बरतारा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में हुआ उपचार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में 40 वर्षीय महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी सूचना पाते ही उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला के उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जाती है। महिला की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला घर के समीप निजी कार्य कर रही थी इस दौरान विषैले विषधर सांप ने उन्हें डस लिया।
    1
    लखीसराय। बरतारा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार
बरतारा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में हुआ उपचार
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में 40 वर्षीय महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी सूचना पाते ही उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला के उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जाती है। महिला की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला घर के समीप निजी कार्य कर रही थी इस दौरान विषैले विषधर सांप ने उन्हें  डस लिया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ से बिहार पर बढ़ा खतरा, बगहा प्रशासन हाई अलर्ट पर; गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि की आशंका, निचले इलाकों में मंडरा रहा जलप्रलय का संकट
    1
    नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ से बिहार पर बढ़ा खतरा, बगहा प्रशासन हाई अलर्ट पर; गंडक नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि की आशंका, निचले इलाकों में मंडरा रहा जलप्रलय का संकट
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    44 min ago
  • अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच ने आह्वान किया कि बहुजन समाज एक जुट हो
    1
    अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच ने आह्वान किया कि बहुजन समाज एक जुट हो
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • सिलाव के एस एकॉलेज में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा। #nonfollowersviewers #dainikkhabarnalanda #Breakignews #viralreelsfacebook #NalandaNews #nursingstudent #nursingschool
    1
    सिलाव के एस एकॉलेज में आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा।
#nonfollowersviewers #dainikkhabarnalanda #Breakignews #viralreelsfacebook #NalandaNews #nursingstudent #nursingschool
    user_दैनिक खबर नालंदा
    दैनिक खबर नालंदा
    Bihar Sharif, Nalanda•
    17 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले। चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले।चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली। बारिश के कारण नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। हालांकि, बारिश के बावजूद लोगों ने गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया। सुबह के समय हुई बारिश से बाजार और आसपास के इलाकों में भी कुछ देर के लिए चहल-पहल प्रभावित रही। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसानों के अनुसार, बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे धान सहित अन्य फसलों को फायदा मिलेगा। जिन किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी की चिंता सता रही थी, उन्हें भी कुछ राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो फसलों को काफी लाभ होगा। मंगलवार की बारिश ने एक ओर जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है। [25/08, 13:06] Sunil Kumar Press: मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले।
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले।चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली।
बारिश के कारण नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। हालांकि, बारिश के बावजूद लोगों ने गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया। सुबह के समय हुई बारिश से बाजार और आसपास के इलाकों में भी कुछ देर के लिए चहल-पहल प्रभावित रही।
वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। किसानों के अनुसार, बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे धान सहित अन्य फसलों को फायदा मिलेगा। जिन किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी की चिंता सता रही थी, उन्हें भी कुछ राहत मिली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो फसलों को काफी लाभ होगा। मंगलवार की बारिश ने एक ओर जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों की उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है।
[25/08, 13:06] Sunil Kumar Press: मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च शेखपुरा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शेखपुरा शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), स्थानीय थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देने के साथ आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
    1
    ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर डीएम-एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च
शेखपुरा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को शेखपुरा शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु ने किया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), स्थानीय थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देने के साथ आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
  • घोसवरी के तीन स्कूलों में लापरवाही, जांच और स्पष्टीकरण के आदेश घोसवरी के तीन स्कूलों में लापरवाही, जांच और स्पष्टीकरण के आदेश घोसवरी प्रखंड से ग्राउंड रिपोर्ट। घोसवरी प्रखंड के प्रहलादपुर और मालपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को स्कूल संचालन को लेकर लापरवाही सामने आई। सबसे पहले दोपहर 2:43 बजे प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला, प्रहलादपुर पहुंचने पर विद्यालय में ताला लगा मिला। इस समय विद्यालय बंद था। इसके बाद करीब 3 बजे प्राथमिक विद्यालय यादव टोला, प्रहलादपुर में पूरा स्कूल परिसर खाली मिला। विद्यालय में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। कुछ बच्चे स्कूल के बाहर मिले। बच्चों ने बताया कि 3 बजे ही विद्यालय में छुट्टी हो जाती है। विद्यालय में कुल पांच शिक्षकों में से निरीक्षण के दौरान केवल दो शिक्षक ही उपस्थित मिले। इसके बाद उत्क्रमित विद्यालय मालपुर में भी विद्यालय बंद मिला। मौके पर एक शिक्षक दौड़कर पहुंचे, जबकि बाकी शिक्षक और सभी बच्चे विद्यालय में मौजूद नहीं थे। मौके पर मौजूद शिक्षक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि वह BLO के काम से संबंधित मामले में बाहर गए थे। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बातचीत के दौरान भी शिक्षक ने यही जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य के शादी समारोह में जाने की बात सामने आई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय करीब 2:45 बजे ही बंद हो गया था। वहीं छात्रा अंबिका सिंह ने बताया कि खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही विद्यालय में छुट्टी कर दी गई। अब सवाल यह है कि जब सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का निर्धारित समय है, तो समय से पहले विद्यालय बंद क्यों हो रहे हैं और बच्चों की उपस्थिति व शिक्षकों की मौजूदगी पर निगरानी कौन रख रहा है? इस पूरे मामले पर घोसवरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अब देखना होगा कि जांच के बाद लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई होती है।
    1
    घोसवरी के तीन स्कूलों में लापरवाही, जांच और स्पष्टीकरण के आदेश
घोसवरी के तीन स्कूलों में लापरवाही, जांच और स्पष्टीकरण के आदेश
घोसवरी प्रखंड से ग्राउंड रिपोर्ट।
घोसवरी प्रखंड के प्रहलादपुर और मालपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को स्कूल संचालन को लेकर लापरवाही सामने आई।
सबसे पहले दोपहर 2:43 बजे प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला, प्रहलादपुर पहुंचने पर विद्यालय में ताला लगा मिला। इस समय विद्यालय बंद था।
इसके बाद करीब 3 बजे प्राथमिक विद्यालय यादव टोला, प्रहलादपुर में पूरा स्कूल परिसर खाली मिला। विद्यालय में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। कुछ बच्चे स्कूल के बाहर मिले। बच्चों ने बताया कि 3 बजे ही विद्यालय में छुट्टी हो जाती है।
विद्यालय में कुल पांच शिक्षकों में से निरीक्षण के दौरान केवल दो शिक्षक ही उपस्थित मिले।
इसके बाद उत्क्रमित विद्यालय मालपुर में भी विद्यालय बंद मिला। मौके पर एक शिक्षक दौड़कर पहुंचे, जबकि बाकी शिक्षक और सभी बच्चे विद्यालय में मौजूद नहीं थे।
मौके पर मौजूद शिक्षक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि वह BLO के काम से संबंधित मामले में बाहर गए थे। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बातचीत के दौरान भी शिक्षक ने यही जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के शादी समारोह में जाने की बात सामने आई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय करीब 2:45 बजे ही बंद हो गया था।
वहीं छात्रा अंबिका सिंह ने बताया कि खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही विद्यालय में छुट्टी कर दी गई।
अब सवाल यह है कि जब सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का निर्धारित समय है, तो समय से पहले विद्यालय बंद क्यों हो रहे हैं और बच्चों की उपस्थिति व शिक्षकों की मौजूदगी पर निगरानी कौन रख रहा है?
इस पूरे मामले पर घोसवरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
अब देखना होगा कि जांच के बाद लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई होती है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.