बम्बू राफ्टिंग के माध्यम से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन ग्रामीण क्षेत्रो मे पूरे 9 दिनो तक भक्ति भाव के साथ मा दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद अब विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान गुरुर तहसील भक्ति मय माहौल मे डूबा रहा, बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ मे भी विख्यात मां सियादेवी मंदिर के अलावा मां कंकालिन मैया मंदिर कनेरी, मां दुर्गा मैया मंदिर तार्री, मां चंडी मंदिर कंवर, प्राचीन काल भैरव देऊर मंदिर गुरुर सहित विभिन्न मंदिरो मे भी नवरात्रि के दौरान माता सेवा, जस गीत, महाआरती चलता रहा,जहां क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर मे पहुंचकर देवी दर्शन कर घर परिवार मे सुख समृद्धि के लिए कामना की। गांव-गांव में अब मा दुर्गा की प्रतिमा एवं जोत जवारा का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन के पूर्व गांव के प्रमुख गली मोहल्ले मे माता सेवा, जस गीत गाते हुए तथा विभिन्न देवी देवता के प्रतीक डांग डोरी के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है जहां ग्रामीणो द्वारा पूजा अर्चना कर मंगल कामना की जा रही है।
बम्बू राफ्टिंग के माध्यम से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन ग्रामीण क्षेत्रो मे पूरे 9 दिनो तक भक्ति भाव के साथ मा दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद अब विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान गुरुर तहसील भक्ति मय माहौल मे डूबा रहा, बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ मे भी विख्यात मां सियादेवी मंदिर के अलावा मां कंकालिन मैया मंदिर कनेरी, मां दुर्गा मैया मंदिर तार्री, मां चंडी मंदिर कंवर, प्राचीन काल भैरव देऊर मंदिर गुरुर सहित विभिन्न मंदिरो मे भी नवरात्रि के दौरान माता सेवा, जस गीत, महाआरती चलता रहा,जहां क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर मे पहुंचकर देवी दर्शन कर घर परिवार मे सुख समृद्धि के लिए कामना की। गांव-गांव में अब मा दुर्गा की प्रतिमा एवं जोत जवारा का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन के पूर्व गांव के प्रमुख गली मोहल्ले मे माता सेवा, जस गीत गाते हुए तथा विभिन्न देवी देवता के प्रतीक डांग डोरी के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है जहां ग्रामीणो द्वारा पूजा अर्चना कर मंगल कामना की जा रही है।
- बम्बू राफ्टिंग के माध्यम से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन ग्रामीण क्षेत्रो मे पूरे 9 दिनो तक भक्ति भाव के साथ मा दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद अब विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान गुरुर तहसील भक्ति मय माहौल मे डूबा रहा, बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ मे भी विख्यात मां सियादेवी मंदिर के अलावा मां कंकालिन मैया मंदिर कनेरी, मां दुर्गा मैया मंदिर तार्री, मां चंडी मंदिर कंवर, प्राचीन काल भैरव देऊर मंदिर गुरुर सहित विभिन्न मंदिरो मे भी नवरात्रि के दौरान माता सेवा, जस गीत, महाआरती चलता रहा,जहां क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर मे पहुंचकर देवी दर्शन कर घर परिवार मे सुख समृद्धि के लिए कामना की। गांव-गांव में अब मा दुर्गा की प्रतिमा एवं जोत जवारा का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन के पूर्व गांव के प्रमुख गली मोहल्ले मे माता सेवा, जस गीत गाते हुए तथा विभिन्न देवी देवता के प्रतीक डांग डोरी के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है जहां ग्रामीणो द्वारा पूजा अर्चना कर मंगल कामना की जा रही है।1
- रावघाट क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात: रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये रावघाट क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात: रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये भानुप्रतापपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित अंतागढ़ क्षेत्र के रावघाट के रहवासियों को आखिरकार रेल सुविधा की सौगात मिल ही गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि रावघाट रेलवे स्टेशन पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी आधिकारिक शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- रात के अंधेरों में घूमने से पहले हो जाएं सावधान। रहस्य मई रोशनी देखा गया। रात के अंधेरों में घूमने से पहले हो जाएं सावधान। भोडिया में शीतला मंदिर के पास का छोटा सा पहाड़ी में सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक रहस्यमई दिए जैसा जलने का नजारा देखा गया। जो बहुत देर तक रुक रुक कर जलता रहा।1
- 21 October ka Tamilnadu mein Tej barish 60% ki barish Khatarnak 50 khabron ki jankari1
- शीतलापारा के रावणभांठा में रामलीला का भव्य मंचन, अंगद-रावण संवाद ने बांधा समां रावण वध के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, रामलीला देखने उमड़े श्रद्धालु गोबरा नवापारा। नगर के शीतलापारा स्थित रावण भाठा में पारंपरिक दशहरा उत्सव श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुहरापारा रामलीला मंडली ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के लिए 25 फीट ऊंचे सीमेंट निर्मित रावण के समीप स्थायी रंगमंच तैयार किया गया था। मंच पर अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, कुंभकर्ण वध और राम-रावण युद्ध के दृश्यों का सजीव चित्रण किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। रावण वध के साथ ही पूरे परिसर में जय श्रीराम और सीताराम के जयघोष गूंज उठे। रामलीला के दौरान माता सीता की वापसी के लिए भगवान श्रीराम ने अंगद को रावण के दरबार में दूत बनाकर भेजा। अंगद के रूप में लोकेश मेहर, रावण के रूप में जितेंद्र चक्रधारी, लक्ष्मण के रूप में भागवत चक्रधारी, सुग्रीव के रूप में चंदन चौहान तथा बजरंगबली की भूमिका में बंटी प्रजापति ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। अंगद-रावण संवाद ने बढ़ाया रोमांच रावण के दरबार में अंगद और रावण के बीच हुए तीखे संवादों ने वातावरण को रोमांच से भर दिया। अंगद ने अपना पैर जमीन पर जमा दिया, जिसे रावण की सेना के योद्धा तक हिला नहीं सके। इसके बाद युद्ध के प्रसंग में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण मुकाबला हुआ, जिसमें लक्ष्मण मूर्छित हो गए। आगे के प्रसंग में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। अपनी सेना को कमजोर पड़ता देख रावण ने कुंभकर्ण को युद्ध के लिए भेजा, जिसका अंत रामदल के हाथों हुआ। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया। आयोजन ने नगरवासियों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही रामायण के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर काफी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे1
- *✰पति के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया संत रामपाल जी महाराज ने✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰पति के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया संत रामपाल जी महाराज ने✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर1
- ऑपरेशन निश्चय के तहत मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 740 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत मगरलोड पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम भैंसमुंडी में गांजा बिक्री कर रही महिला आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। उसके पास से 740 ग्राम गांजा, बिक्री की नकद राशि और स्कूटी सहित 48 हजार से अधिक का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला अपने घर के सामने गांजा रखकर ग्राहकों को बेच रही है। *स्कूटी की डिक्की में छिपा रखा था गांजा* सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। महिला आरक्षक की मौजूदगी में संदेही महिला सीमा बेगम की तलाशी ली गई और उसकी स्कूटी क्रमांक CG-05-M-3706 की जांच की गई। स्कूटी की डिक्की में सीट के नीचे रखे थैले से खाकी टेप में लिपटा गांजा और 45 नग छोटे-बड़े जिपलॉक पाउच बरामद हुए। तलाशी में गांजा बिक्री से मिले 1850 रुपये नकद भी जब्त किए गए। *48 हजार का मशरूका जब्त, आरोपी जेल भेजी गई* जब्त मशरूके में 740 ग्राम गांजा कीमत 37 हजार रुपये, स्कूटी कीमत 10 हजार रुपये, नकद 1850 रुपये और पैकिंग सामग्री शामिल है। कुल 48,850 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीमा बेगम पति अकील खान उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 नहर नाली के पास ग्राम भैंसमुंडी थाना मगरलोड के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मगरलोड मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।1
- बिग ब्रेकिंग: रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा, हनुमान बना ग्रामीण समेत तीन झुलसे धमतरी/नगरी। नगरी ब्लॉक के ग्राम छिपली में रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंच पर हनुमान की भूमिका निभा रहा ग्रामीण समेत तीन लोग आग से झुलस गए। जानकारी के अनुसार रामलीला के दौरान आग से जुड़े दृश्य दिखाने के समय अचानक आग भड़क गई, जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल झुलसे ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।1