logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

50 हजार का इनामी गिरफ्तार ! राजधानी पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र का जेठुली गांव, जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, 19 फरवरी 2023 को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। करीब तीन साल पहले हुए उस चर्चित 'जेठुली हत्याकांड' में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य अभियुक्त पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बड़ी कामयाबी का खुलासा किया। बता दें कि ​19 फरवरी 2023 की वह शाम जेठुली में विवाद की शुरुआत मामूली पार्किंग और रास्ते में गिट्टी-बालू गिराने को लेकर हुई थी। ग्राम जेठुली के ही दबंग उमेश राय और उनके परिजनों का विवाद दिलीप कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार से हुआ। देखते ही देखते इस मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ​उमेश राय, बच्चा राय, रामप्रवेश राय और रमेश राय जैसे रसूखदार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक 'नजायज मजमा' बनाया। हरवे-हथियार से लैस होकर इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गांव के ही चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था और उपद्रवियों ने आरोपियों के घर व गोदामों को आग के हवाले कर दिया था। ​ ​इस जघन्य अपराध को लेकर नदी थाना में कांड संख्या-76/23 दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या (धारा 302), आर्म्स एक्ट और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। ​ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि विशिष्ट आसूचना इकाई (SIU) पटना के सहयोग से बीते मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त पप्पू कुमार (पिता पठनु राय) को बेऊर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ​इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने एक और सफलता का जिक्र किया। 1 फरवरी 2026 को ग्राम बांसतल में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में लापता अमित कुमार का शव 5 फरवरी को गंगा नदी से बरामद हुआ था। इस कांड संख्या-41/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त संजय राय को भी पुलिस ने बांसतल स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। ​इन सफलताओं के पीछे इंस्पेक्टर(SIU) सुमन कुमार, थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एसआई विवेक कुमार, देवकर्ण बंटी और विशिष्ट इकाई के शरद कुमार व अनिरुद्ध कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

9 hrs ago
user_CWN NEWS, श्रवण राज
CWN NEWS, श्रवण राज
Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
9 hrs ago

50 हजार का इनामी गिरफ्तार ! राजधानी पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र का जेठुली गांव, जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, 19 फरवरी 2023 को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। करीब तीन साल पहले हुए उस चर्चित 'जेठुली हत्याकांड' में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य अभियुक्त पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बड़ी कामयाबी का खुलासा किया। बता दें कि ​19 फरवरी 2023 की वह शाम जेठुली में विवाद की शुरुआत मामूली पार्किंग और रास्ते में गिट्टी-बालू गिराने को लेकर हुई थी। ग्राम जेठुली के ही दबंग उमेश राय और उनके परिजनों का विवाद दिलीप कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार से हुआ। देखते ही देखते इस मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ​उमेश राय, बच्चा राय, रामप्रवेश राय और रमेश राय जैसे रसूखदार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक 'नजायज मजमा' बनाया। हरवे-हथियार से लैस होकर इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गांव के ही चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था और उपद्रवियों ने आरोपियों के घर व गोदामों को आग के हवाले कर दिया था। ​ ​इस जघन्य अपराध को लेकर नदी थाना में कांड संख्या-76/23 दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या (धारा 302), आर्म्स एक्ट और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। ​ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि विशिष्ट आसूचना इकाई (SIU) पटना के सहयोग से बीते मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त पप्पू कुमार (पिता पठनु राय) को बेऊर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ​इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने एक और सफलता का जिक्र किया। 1 फरवरी 2026 को ग्राम बांसतल में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में लापता अमित कुमार का शव 5 फरवरी को गंगा नदी से बरामद हुआ था। इस कांड संख्या-41/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त संजय राय को भी पुलिस ने बांसतल स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। ​इन सफलताओं के पीछे इंस्पेक्टर(SIU) सुमन कुमार, थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एसआई विवेक कुमार, देवकर्ण बंटी और विशिष्ट इकाई के शरद कुमार व अनिरुद्ध कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेकाबू रफ्तार बनी हादसे की वजह, जेठूली में कार पलटी—युवक का पैर टूटा। पटना, फतुहा - संवाददाता: राजधानी पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठुली गांव में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे रेडियो स्टेशन के पास तेज गति से आ रही कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सड़क किनारे बने एक लकड़ी के घर को क्षतिग्रस्त करती हुई सीधे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान जेठुली गांव निवासी रणविजय यादव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए पटना भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बेकाबू रफ्तार बनी हादसे की वजह, जेठूली में कार पलटी—युवक का पैर टूटा। 
पटना, फतुहा - संवाददाता:
राजधानी पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठुली गांव में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे रेडियो स्टेशन के पास तेज गति से आ रही कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सड़क किनारे बने एक लकड़ी के घर को क्षतिग्रस्त करती हुई सीधे गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे में कार में सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल की पहचान जेठुली गांव निवासी रणविजय यादव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए पटना भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने एक व्यक्ति को शव को बरामद किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए लिए भेज दिया। मृतक कि पहचान जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना में के नारायणपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में किया गया है। एफ एस एल कि टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गई है। वही इस संबंध में पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    1
    राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्रा बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से पुलिस ने एक व्यक्ति को शव को बरामद किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए लिए भेज दिया। मृतक कि पहचान जहानाबाद जिला के शकुराबाद थाना में के नारायणपुर गांव के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में किया गया है। एफ एस एल कि टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गई है। वही इस संबंध में पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • "LIFE SPACE FURNITURE" विश्वास वही लेटेस्ट एवं मॉडर्न डिजाइन के साथ " अब राजधानी पटना के आशियाना दीघा रोड में बेहतर एवं ड्यूरब्लिटी रेंज मे उपलब्ध....
    1
    "LIFE SPACE FURNITURE" विश्वास वही  लेटेस्ट एवं मॉडर्न डिजाइन के साथ " अब राजधानी पटना के आशियाना दीघा रोड में बेहतर एवं ड्यूरब्लिटी रेंज मे उपलब्ध....
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। इसे आने वाले चुनावों से पहले संभावित राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समीकरण अगर आगे बढ़ता है, तो बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक ध्रुवीकरण की स्थिति में नई रणनीतियां और गठबंधन की संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे से खास बातचीत की गई है। उन्होंने इस संभावित राजनीतिक समीकरण के पीछे के कारणों, इसके असर और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी राय रखी है। इस इंटरव्यू में जानिए क्या सच में यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं या फिर बिहार की सियासत किसी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। पूरी चर्चा आपको मौजूदा हालात और आने वाले चुनावी समीकरण को समझने में मदद करेगी।
    1
    बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। इसे आने वाले चुनावों से पहले संभावित राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समीकरण अगर आगे बढ़ता है, तो बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक ध्रुवीकरण की स्थिति में नई रणनीतियां और गठबंधन की संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं।
इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे से खास बातचीत की गई है। उन्होंने इस संभावित राजनीतिक समीकरण के पीछे के कारणों, इसके असर और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से अपनी राय रखी है।
इस इंटरव्यू में जानिए क्या सच में यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं या फिर बिहार की सियासत किसी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। पूरी चर्चा आपको मौजूदा हालात और आने वाले चुनावी समीकरण को समझने में मदद करेगी।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Patna Rural, Bihar•
    7 hrs ago
  • इस तरह के घटना हमारे समाज में आम है! जागरूक रहिए और विरोध कीजिए.... एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी... थकान की वजह से वह वहीं प्लेटफॉर्म पर लेट गई थी, उसी दौरान पास में एक व्यक्ति भी लेटा हुआ था.... उस व्यक्ति ने महिला की बच्ची के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की.... शुरुआत में महिला ने स्थिति को समझते हुए कुछ देर तक शांत रहने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही मामला स्पष्ट हुआ, वह तुरंत भड़क उठी.... इसके बाद महिला ने मौके पर ही चप्पलों से उस व्यक्ति की पिटाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी.....
    1
    इस तरह के घटना हमारे समाज में आम है!
जागरूक रहिए और विरोध कीजिए....
एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी...
थकान की वजह से वह वहीं प्लेटफॉर्म पर लेट गई थी, उसी दौरान पास में एक व्यक्ति भी लेटा हुआ था....
उस व्यक्ति ने महिला की बच्ची के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की....
शुरुआत में महिला ने स्थिति को समझते हुए कुछ देर तक शांत रहने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही मामला स्पष्ट हुआ, वह तुरंत भड़क उठी....
इसके बाद महिला ने मौके पर ही चप्पलों से उस व्यक्ति की पिटाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी.....
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • पटना/फतुहा . थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।.करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी और उनकी पत्नी, बच्ची  और छोटे छोटे बच्चों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखे नगद व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस संबंध में गृहस्वामी  और  गृहणी ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे  छह की संख्या में आए अपराधी अचानक घर में खुले नीचे की दरवाजे से  घुस गए. सभी बदमाशों के हाथ में देशी कट्टा था. उन्होंने घर में दृश्य ही नीच के कमरे में मौजूद गृहस्वामी  को कब्जे में लेकर डराया-धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर के ऊपर पहले फ्लोर पर घुसे गृहणी और  उसकी बच्ची और छोटे  छोटे बच्चों को कब्जे में लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद तथा लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. बताया जाता है कि अपराधी काफी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और पूरे घर को खंगालने के बाद आसानी से फरार हो गए. घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, तब जाकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. मौके  पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े इस तरह की  हुई घटना से दहशत का माहौल  कायम है. लोगों मुहल्ले में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    3
    पटना/फतुहा . थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।.करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी और उनकी पत्नी, बच्ची  और छोटे छोटे बच्चों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखे नगद व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
इस संबंध में गृहस्वामी  और  गृहणी ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे  छह की संख्या में आए अपराधी अचानक घर में खुले नीचे की दरवाजे से  घुस गए. सभी बदमाशों के हाथ में देशी कट्टा था. उन्होंने घर में दृश्य ही नीच के कमरे में मौजूद गृहस्वामी  को कब्जे में लेकर डराया-धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर के ऊपर पहले फ्लोर पर घुसे गृहणी और  उसकी बच्ची और छोटे  छोटे बच्चों को कब्जे में लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद तथा लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए.
बताया जाता है कि अपराधी काफी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और पूरे घर को खंगालने के बाद आसानी से फरार हो गए. घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, तब जाकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. मौके  पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.
स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े इस तरह की  हुई घटना से दहशत का माहौल  कायम है. लोगों मुहल्ले में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • राजधानी पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र का जेठुली गांव, जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, 19 फरवरी 2023 को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। करीब तीन साल पहले हुए उस चर्चित 'जेठुली हत्याकांड' में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य अभियुक्त पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बड़ी कामयाबी का खुलासा किया। बता दें कि ​19 फरवरी 2023 की वह शाम जेठुली में विवाद की शुरुआत मामूली पार्किंग और रास्ते में गिट्टी-बालू गिराने को लेकर हुई थी। ग्राम जेठुली के ही दबंग उमेश राय और उनके परिजनों का विवाद दिलीप कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार से हुआ। देखते ही देखते इस मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ​उमेश राय, बच्चा राय, रामप्रवेश राय और रमेश राय जैसे रसूखदार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक 'नजायज मजमा' बनाया। हरवे-हथियार से लैस होकर इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गांव के ही चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था और उपद्रवियों ने आरोपियों के घर व गोदामों को आग के हवाले कर दिया था। ​ ​इस जघन्य अपराध को लेकर नदी थाना में कांड संख्या-76/23 दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या (धारा 302), आर्म्स एक्ट और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। ​ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि विशिष्ट आसूचना इकाई (SIU) पटना के सहयोग से बीते मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त पप्पू कुमार (पिता पठनु राय) को बेऊर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। ​इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने एक और सफलता का जिक्र किया। 1 फरवरी 2026 को ग्राम बांसतल में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में लापता अमित कुमार का शव 5 फरवरी को गंगा नदी से बरामद हुआ था। इस कांड संख्या-41/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त संजय राय को भी पुलिस ने बांसतल स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। ​इन सफलताओं के पीछे इंस्पेक्टर(SIU) सुमन कुमार, थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एसआई विवेक कुमार, देवकर्ण बंटी और विशिष्ट इकाई के शरद कुमार व अनिरुद्ध कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    राजधानी पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र का जेठुली गांव, जो कभी अपनी शांति के लिए जाना जाता था, 19 फरवरी 2023 को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। करीब तीन साल पहले हुए उस चर्चित 'जेठुली हत्याकांड' में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मुख्य अभियुक्त पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस बड़ी कामयाबी का खुलासा किया।
बता दें कि ​19 फरवरी 2023 की वह शाम जेठुली में विवाद की शुरुआत मामूली पार्किंग और रास्ते में गिट्टी-बालू गिराने को लेकर हुई थी। ग्राम जेठुली के ही दबंग उमेश राय और उनके परिजनों का विवाद दिलीप कुमार के भतीजे बिट्टू कुमार से हुआ। देखते ही देखते इस मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
​उमेश राय, बच्चा राय, रामप्रवेश राय और रमेश राय जैसे रसूखदार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक 'नजायज मजमा' बनाया। हरवे-हथियार से लैस होकर इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में गांव के ही चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था और उपद्रवियों ने आरोपियों के घर व गोदामों को आग के हवाले कर दिया था।
​
​इस जघन्य अपराध को लेकर नदी थाना में कांड संख्या-76/23 दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या (धारा 302), आर्म्स एक्ट और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था।
​ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि विशिष्ट आसूचना इकाई (SIU) पटना के सहयोग से बीते मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त पप्पू कुमार (पिता पठनु राय) को बेऊर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
​इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी ने एक और सफलता का जिक्र किया। 1 फरवरी 2026 को ग्राम बांसतल में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में लापता अमित कुमार का शव 5 फरवरी को गंगा नदी से बरामद हुआ था। इस कांड संख्या-41/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त संजय राय को भी पुलिस ने बांसतल स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया है।
​इन सफलताओं के पीछे इंस्पेक्टर(SIU) सुमन कुमार, थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, एसआई विवेक कुमार, देवकर्ण बंटी और विशिष्ट इकाई के शरद कुमार व अनिरुद्ध कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_CWN NEWS, श्रवण राज
    CWN NEWS, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • पटना में दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार। पटना, फतुहा संवाददाता: नदी थाना पुलिस को दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता मिली है। हत्या और मारपीट के इन मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहला मामला 19 फरवरी 2023 का है, जो नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव से जुड़ा है। यहां रास्ता और पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 76/23 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस को 4 मई 2026 को बड़ी सफलता मिली, जब विशेष सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। दूसरा मामला 1 फरवरी 2026 का है, जो गांव सबलपुर का है। बास टाल पर पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया था। बाद में 5 फरवरी को गंगा नदी से लापता व्यक्ति अमित कुमार का शव बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय राय को 4 मई 2026 को उसके दुकान से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में गिरफ्तारी विशेष सूचना इकाई और नदी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हो सकी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पटना में दो मामलों में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार। 
पटना, फतुहा संवाददाता:
नदी थाना पुलिस को दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता मिली है। हत्या और मारपीट के इन मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहला मामला 19 फरवरी 2023 का है, जो नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव से जुड़ा है। यहां रास्ता और पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते हुए चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 76/23 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को 4 मई 2026 को बड़ी सफलता मिली, जब विशेष सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी पप्पू कुमार उर्फ पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
दूसरा मामला 1 फरवरी 2026 का है, जो गांव सबलपुर का है। बास टाल पर पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया था। बाद में 5 फरवरी को गंगा नदी से लापता व्यक्ति अमित कुमार का शव बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय राय को 4 मई 2026 को उसके दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
दोनों मामलों में गिरफ्तारी विशेष सूचना इकाई और नदी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से संभव हो सकी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • जदयू नेता निशांत आजकल सदभाव यात्रा पर है जदयू के तमाम नेता उनके यात्रा को सफल बनाने मे लगे हुए है
    1
    जदयू नेता निशांत आजकल सदभाव यात्रा पर है जदयू के तमाम नेता उनके यात्रा को सफल बनाने मे लगे हुए है
    user_Patna darpan
    Patna darpan
    Patna Rural, Bihar•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.