Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर क्षेत्र में चलती कार पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ निवासी गौतम कुमार अपनी कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने दबंगई दिखाते हुए कार पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में गौतम कुमार बाल-बाल बच गए और किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
JMBNEWS
बख्तियारपुर क्षेत्र में चलती कार पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ निवासी गौतम कुमार अपनी कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने दबंगई दिखाते हुए कार पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में गौतम कुमार बाल-बाल बच गए और किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- वैशाली जिले के बिदुपुर से एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका ने घर वालों के विरोध के बावजूद भागकर शादी रचा ली। 16 मार्च को युवक ने स्टेशन रोड स्थित हाई टेंशन पोल पर चढ़कर शादी की जिद में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर वह नीचे तो उतर गया, लेकिन जब परिजन नहीं माने तो प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। #VaishaliNews #Bidupur #LoveStory #ViralVideo #HighVoltageDrama #BiharNews #TrendingNews #LoveMarriage #RunawayCouple #BreakingNews #SocialMediaViral #PoliceWarning #YouthNews #DesiLoveStory #LatestNews1
- मोहनपुर प्रखंड के बघड़ा गांव में आयोजित श्रीमद्भगवद् कथा का समापन भावपूर्ण माहौल में हुआ। कथा के समापन के उपरांत कथावाचक व्यास श्री त्रिभुवनदास जी महाराज को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ विदाई दी गई। विदाई के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया। कथावाचक श्री त्रिभुवनदास जी महाराज के साथ-साथ मुख्य आयोजक सह यजमान भूषण कुमार यादव अपने पूरे परिवार सहित भावुक नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो परिवार का कोई अभिन्न सदस्य विदा हो रहा हो। प्रस्थान से पूर्व महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन में नेकी, प्रेम, सेवा और समर्पण की भावना को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यही वे गुण हैं, जो मनुष्य को आदर्श और अनुकरणीय बनाते हैं। इस अवसर पर राम निवास आजाद, संतोष पोद्दार, विश्वनाथ राय, अखलेश राय, रमेश राय, मुनचुन, अनंत तथा संत कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- जीडी कॉलेज, बेगूसराय के प्रांगण में ‘नारी शक्ति दीवार एवं मानव श्रृंखला’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल इकाई की पदाधिकारियों, सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सशक्त मानव श्रृंखला का निर्माण किया। उपस्थितजनों ने नारी शक्ति दीवार पर हस्ताक्षर कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया तथा महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दृढ़ता प्रदान की।2
- जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सहरसा में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता को भ्रमित करने के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का "मुखौटा" के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं और ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि सरकार इन समस्याओं से निपटने के बजाय शराबबंदी कानून को हटाने की चर्चा कर रही है, जो जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।1
- प्रशांत किशोर ने सहरसा में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया।1
- #trendingreel #viralvideos #reels1
- Post by JMBNEWS1
- वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई घर आग की चपेट में आ गए। #Desari #VaishaliNews #CylinderBlast #FireIncident #BreakingNews #BiharNews #AagLagi #DesariFire #FireAccident #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #Emergency #FireBrigade #AccidentNews #TrendingNews #ViralNews1
- मल्हिपुर दक्षिण पंचायत मे हुई अग्नि कांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव। मुआवजा दिलाने की कही बात।2